logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासनी: पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजलि सिंह सोलंकी ने किया 'बालाजी कोल्ड स्टोर' का भव्य शुभारंभ सासनी-विजयगढ़ मार्ग पर क्षेत्रीय किसानों की सुविधा हेतु 'बालाजी कोल्ड स्टोर' का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजलि सिंह सोलंकी ने हवन-यज्ञ में आहुति दी, जिसके बाद डायरेक्टर ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी की माता जय देवी सोलंकी ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंजलि सिंह सोलंकी ने कहा कि इस आधुनिक कोल्ड स्टोर से स्थानीय आलू उत्पादकों को फसल भंडारण में बड़ी राहत मिलेगी। संचालक महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि स्टोर में आलू की गुणवत्ता सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक मशीनों और बेहतर तापमान नियंत्रण प्रणाली का उपयोग किया गया है। उद्घाटन समारोह में हरवीर सिंह तोमर, हरी शंकर वार्ष्णेय और सत्येंद्र सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सासनी: पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजलि सिंह सोलंकी ने किया 'बालाजी कोल्ड स्टोर' का भव्य शुभारंभ सासनी-विजयगढ़ मार्ग पर क्षेत्रीय किसानों की सुविधा हेतु 'बालाजी कोल्ड स्टोर' का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजलि सिंह सोलंकी ने हवन-यज्ञ में आहुति दी, जिसके बाद डायरेक्टर ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी की माता जय देवी सोलंकी ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंजलि सिंह सोलंकी

ने कहा कि इस आधुनिक कोल्ड स्टोर से स्थानीय आलू उत्पादकों को फसल भंडारण में बड़ी राहत मिलेगी। संचालक महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि स्टोर में आलू की गुणवत्ता सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक मशीनों

और बेहतर तापमान नियंत्रण प्रणाली का उपयोग किया गया है। उद्घाटन समारोह में हरवीर सिंह तोमर, हरी शंकर वार्ष्णेय और सत्येंद्र सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस में शासन के “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 लाख रुपये कीमत की करीब 1,000 लीटर अवैध शराब बुलडोजर चलाकार नष्ट किया है, आबकारी अधिनियम के दो अभियोगों से संबंधित यह शराब माननीय न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराई गई। कार्रवाई के दौरान न्यायालय कर्मी एवं थाना पुलिस मौजूद रही।
    1
    हाथरस में शासन के “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 लाख रुपये कीमत की करीब 1,000 लीटर अवैध शराब बुलडोजर चलाकार नष्ट किया है, आबकारी अधिनियम के दो अभियोगों से संबंधित यह शराब माननीय न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराई गई। कार्रवाई के दौरान न्यायालय कर्मी एवं थाना पुलिस मौजूद रही।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथरस जंक्शन पर करीब 1,000 लीटर अवैध शराब (व्हिस्की) (अनुमानित कीमत तेईस लाख 2300000/- रुपये ) को नष्ट कराया गया । हाथरस। शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान "आपरेशन क्लीन" के अंतर्गत माननीय न्यायालय हाथरस के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित मालों के निस्तारण हेतु थाना हाथरस जंक्शन पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत 02 अभियोगों से सम्बन्धित दाखिल माल (अवैध शराब) का माननीय न्यायालय से पैरवी कर अनुमति प्राप्त कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय सदर, हाथरस के आदेश के अनुपालन में रीडर श्री संजय कुमार मय हमराह चिन्टू कुमार सहायक क्लर्क मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस की उपस्थिति में थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन व थाना हाथरस जंक्शन पर नियुक्त हैड मोहर्रिर द्वारा मालखाने से निकलवाकर करीब 1,000 लीटर अवैध शराब (व्हिस्की) (अनुमानित कीमत तेईस लाख 2300000/- रुपये ) को उचित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कर गड्डे को दबाकर नष्ट कराया गया है ।
    4
    हाथरस जंक्शन पर  करीब 1,000 लीटर अवैध शराब (व्हिस्की) (अनुमानित कीमत तेईस लाख 2300000/- रुपये ) को नष्ट कराया गया ।
हाथरस। शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान "आपरेशन क्लीन" के अंतर्गत माननीय न्यायालय हाथरस के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित मालों के निस्तारण हेतु थाना हाथरस जंक्शन पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत 02 अभियोगों से सम्बन्धित दाखिल माल (अवैध शराब) का माननीय न्यायालय से पैरवी कर अनुमति प्राप्त कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय सदर, हाथरस के आदेश के अनुपालन में  रीडर श्री संजय कुमार मय हमराह चिन्टू कुमार सहायक क्लर्क मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस  की उपस्थिति में थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन व थाना हाथरस जंक्शन पर नियुक्त हैड मोहर्रिर द्वारा मालखाने से निकलवाकर करीब 1,000 लीटर अवैध शराब (व्हिस्की) (अनुमानित कीमत तेईस लाख 2300000/- रुपये ) को उचित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कर गड्डे को दबाकर नष्ट कराया गया है ।
    user_Astro Mahavastu Expert
    Astro Mahavastu Expert
    Vastu consultant Hathras, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर के निकट दबंगों ने किया हरे पेड़ों का कटान मौके पर पहुंची पुलिस पेड़ों को किया जप्त, पुलिस पर भी किया था उन्होंने हमला जानकारी के अनुसार आज दिनांक 18 फरवरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कुछ दबंग लोग सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर के निकट हरे पेड़ों का कटान कर रहे हैं जहां सूचना पाकर मौके पर इलाका पुलिस ने जब इसकी छानबीन की तो यहां भारी मात्रा में कई पेड़ कटे हुए मिले , जब पेड़ कटान करने वाले दबंगो को पुलिस ने पकड़ा तो पेड़ काट रहे दबंगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया बताया जाता है कि जिसमें पुलिस की एक दरोगा को गंभीर चोट आई है जब इसकी जानकारी थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा को हुई तो वह पूरे दल,बल के साथ मौके पर पहुंच गए जिन्होंने एक ट्रैक्टर भरी लकड़ी को जप्त कर लिया है, इस पूरे प्रकरण में गौर करने वाली बात है कटान करने वाले दबंगों ने सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी बेरहमी से मारपीट की है जहां घायल पुलिस कर्मियों को सिoराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु लाया गया है
    2
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर के निकट दबंगों ने किया हरे पेड़ों का कटान मौके पर पहुंची पुलिस पेड़ों को किया जप्त, पुलिस पर भी किया था उन्होंने हमला
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 18 फरवरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कुछ दबंग लोग सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर के निकट हरे पेड़ों का कटान कर रहे हैं जहां सूचना पाकर मौके पर इलाका पुलिस ने जब इसकी छानबीन की तो यहां भारी मात्रा में कई पेड़ कटे हुए मिले , जब पेड़ कटान करने वाले दबंगो को पुलिस ने पकड़ा तो पेड़ काट रहे दबंगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया बताया जाता है कि जिसमें पुलिस की एक दरोगा को गंभीर चोट आई है
जब इसकी जानकारी थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा को हुई तो वह पूरे दल,बल के साथ मौके पर पहुंच गए जिन्होंने एक ट्रैक्टर भरी लकड़ी को जप्त कर लिया है,
इस पूरे प्रकरण में गौर करने वाली बात  है कटान करने वाले दबंगों ने सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी बेरहमी से मारपीट की है जहां घायल पुलिस कर्मियों को सिoराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु लाया गया है
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मीडिया कर्मी है या नटवरलाल
    1
    मीडिया कर्मी है या नटवरलाल
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सिकंदराराऊ में अवैध लकड़ी कटान पर छापा, पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला — एसआई गंभीर घायल
    1
    सिकंदराराऊ में अवैध लकड़ी कटान पर छापा, पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला — एसआई गंभीर घायल
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Honey Sharma Yuva morcha
    1
    Post by Honey Sharma Yuva morcha
    user_Honey Sharma Yuva morcha
    Honey Sharma Yuva morcha
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • सासनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निनामाई में आपसी कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जहाँ दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लहराते हुए साफ नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निनामाई में किसी पुरानी बात को लेकर दो गुटों में बहस शुरू हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठियां निकल आईं। इस मारपीट में गांव निवासी मुस्कान पुत्री ज़मीर और असरफ पुत्र रफीक मोहम्मद लहूलुहान होकर घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर जब घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे, तो हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर अन्य लोगों भी तितर-बितर हो गए। परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सासनी कोतवाली ले जाया गया, जहाँ से पुलिस ने उन्हें उपचार और डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में सासनी कोतवाली के क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर इलाका पुलिस को मौके पर भेजा गया था। घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा दी गई है और मामले में जांचा पड़ताल शुरू कर दी है।
    3
    सासनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निनामाई में आपसी कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जहाँ दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लहराते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निनामाई में किसी पुरानी बात को लेकर दो गुटों में बहस शुरू हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठियां निकल आईं। इस मारपीट में गांव निवासी मुस्कान पुत्री ज़मीर और असरफ पुत्र रफीक मोहम्मद लहूलुहान होकर घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर जब घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे, तो हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर अन्य लोगों भी तितर-बितर हो गए।
परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सासनी कोतवाली ले जाया गया, जहाँ से पुलिस ने उन्हें उपचार और डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में सासनी कोतवाली के क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर इलाका पुलिस को मौके पर भेजा गया था। घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा दी गई है और मामले में जांचा पड़ताल शुरू कर दी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हाथरस फौजी अखिलेश हत्याकांड में हाथरस पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। एसओजी टीम और पुलिस की फरार हत्यारों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी — भोला और अंकित — को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। यह मुठभेड़ थाना सादाबाद क्षेत्र के सलेमपुर बंबा के पास हुई। बीते 5 फरवरी को कोर्ट से तारीख कर लौट रहे फौजी अखिलेश की गोली मारकर हत्या की गई थी। प्रेम विवाह को लेकर विवाद बताया जा रहा है। अब तक 10 नामजद आरोपियों में से 7 गिरफ्तार, जबकि 75 हजार के 3 इनामी अभी फरार हैं। कार्रवाई एसपी के निर्देशन में जारी है।
    1
    हाथरस फौजी अखिलेश हत्याकांड में हाथरस पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। एसओजी टीम और पुलिस की फरार हत्यारों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी — भोला और अंकित — को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया।
यह मुठभेड़ थाना सादाबाद क्षेत्र के सलेमपुर बंबा के पास हुई। बीते 5 फरवरी को कोर्ट से तारीख कर लौट रहे फौजी अखिलेश की गोली मारकर हत्या की गई थी। प्रेम विवाह को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
अब तक 10 नामजद आरोपियों में से 7 गिरफ्तार, जबकि 75 हजार के 3 इनामी अभी फरार हैं। कार्रवाई एसपी के निर्देशन में जारी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ठाकुर सुमंत किशोर सिंह।
    1
    ठाकुर सुमंत किशोर सिंह।
    user_Astro Mahavastu Expert
    Astro Mahavastu Expert
    Vastu consultant Hathras, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.