logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवायजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं सवायजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं 18 मुक हरदोई के थाना सवायजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बुद्धपाल पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम कीलापुर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। � थाना सवायजपुर दिनांक 01.08.2026.pdf पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बदायूं, शाहजहांपुर और हरदोई जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी थाना प्रभारी प्रिंस कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। � थाना सवायजपुर दिनांक 01.08.2026.pdf रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

3 hrs ago
user_Babu Bajpai
Babu Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
bcb29b09-3986-4bdb-983e-71688855848a

सवायजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं सवायजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं 18 मुक हरदोई के थाना सवायजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बुद्धपाल पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम कीलापुर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। � थाना सवायजपुर दिनांक 01.08.2026.pdf पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बदायूं, शाहजहांपुर और हरदोई जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी थाना प्रभारी प्रिंस कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। � थाना सवायजपुर दिनांक 01.08.2026.pdf रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम-एसपी ने पटना देवकली धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं परखी शाहजहांपुर, 1 अगस्त। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रसिद्ध शिव मंदिर पटना देवकली स्थित दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम और एसपी ने मंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश गिरी से मेले की व्यवस्थाओं, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और मंदिर संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना देवकली धाम पर सावन के प्रथम सोमवार सहित पूरे श्रावण मास में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और प्रभावी रहनी चाहिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। इसके बाद डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति या समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
    1
    डीएम-एसपी ने पटना देवकली धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं परखी

शाहजहांपुर, 1 अगस्त। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रसिद्ध शिव मंदिर पटना देवकली स्थित दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना भी की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
डीएम और एसपी ने मंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश गिरी से मेले की व्यवस्थाओं, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और मंदिर संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पटना देवकली धाम पर सावन के प्रथम सोमवार सहित पूरे श्रावण मास में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और प्रभावी रहनी चाहिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।
इसके बाद डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति या समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
    1
    श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है विश्व हिंदू परिषद ने समर्थित पूर्णिया सांसद का पुतला दहन किया शाहजहांपुर। संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है। जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी गेट के पास एकत्र होकर कांग्रेस समर्थित पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर आर्य समाज मंदिर समाज विरोधी धर्म विरोधियो की बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया गया। पुतला दहन व हवन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विहिप अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश कोरी,श्याम मिश्रा,सुरेश राठौर,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, श्री ओम गुप्ता, अवनीश, आशुतोष, विजय चौहान, जिला संयोजक बजरंग दल हर्षित गुप्ता, लखन वर्मा अनुज यादव अजय मिश्रा, महानगर समरसता प्रमुख ऋषभ गुप्ता,सह प्रचार प्रमुख कुणाल राठौड़, सोनू सिंह, अवनीश प्रजापति,चंद्रवीर सिंह,विनय सिंह,दुर्वेश,विशाल कश्यप, किशन कुमार दुर्वेश कुमार आशीष शर्मा कीर्तिमान गुप्ता रामसहाय गुप्ता विकास प्रजापति आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है
विश्व हिंदू परिषद ने समर्थित पूर्णिया सांसद का पुतला दहन किया 
शाहजहांपुर। संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है। जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी गेट के पास एकत्र होकर कांग्रेस समर्थित पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर आर्य समाज मंदिर समाज विरोधी धर्म विरोधियो की बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया गया। पुतला दहन व हवन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विहिप अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश कोरी,श्याम मिश्रा,सुरेश राठौर,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, श्री ओम गुप्ता, अवनीश, आशुतोष, विजय चौहान, जिला संयोजक बजरंग दल हर्षित गुप्ता, लखन वर्मा अनुज यादव अजय मिश्रा, महानगर समरसता प्रमुख ऋषभ गुप्ता,सह प्रचार प्रमुख कुणाल राठौड़, सोनू सिंह, अवनीश प्रजापति,चंद्रवीर सिंह,विनय सिंह,दुर्वेश,विशाल कश्यप, किशन कुमार दुर्वेश कुमार आशीष शर्मा कीर्तिमान गुप्ता रामसहाय गुप्ता विकास प्रजापति आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • "लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम का अल्टीमेटम, 👉शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी" शाहजहांपुर, 01 अगस्त 2026। तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी समाधान दिवस में मौजूद रहे। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थायी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और समाधान सुनिश्चित करें। राजस्व विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    "लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम का अल्टीमेटम, 

👉शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी"

शाहजहांपुर, 01 अगस्त 2026। तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी समाधान दिवस में मौजूद रहे।
समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थायी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और समाधान सुनिश्चित करें। राजस्व विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गंगा एक्सप्रेसवे हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल! पाली पीएचसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, तड़पते रहे घायल गंगा एक्सप्रेसवे हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल! पाली पीएचसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, तड़पते रहे घायल
    1
    गंगा एक्सप्रेसवे हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल! पाली पीएचसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, तड़पते रहे घायल
गंगा एक्सप्रेसवे हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल! पाली पीएचसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, तड़पते रहे घायल
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.