फ्रिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत प्लाॅट सहित लगभग 50-60 लाख रूपये रियांबड़ी (नागौर)श्री रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन ऑपरेशन संकल्प- नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही। अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार वज्र प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित आलीशान मकान को किया फ्रिज। फ्रिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत प्लाॅट सहित लगभग 50-60 लाख रूपये है। थानाधिकारी पादूकलां के फ्रिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर जिला श्रीगंगानगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण हैं। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा रियांबडी में आलीशान मकान बना रखा है, जिस पर नागौर पुलिस द्वारा फ्रिजींग की कार्यवाही की गई। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
फ्रिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत प्लाॅट सहित लगभग 50-60 लाख रूपये रियांबड़ी (नागौर)श्री रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन ऑपरेशन संकल्प- नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही। अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार वज्र प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित आलीशान मकान को किया फ्रिज। फ्रिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत प्लाॅट
सहित लगभग 50-60 लाख रूपये है। थानाधिकारी पादूकलां के फ्रिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर जिला श्रीगंगानगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण हैं। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा रियांबडी में आलीशान मकान बना रखा है, जिस पर नागौर पुलिस द्वारा फ्रिजींग की कार्यवाही की गई। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
- Post by संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया1
- Post by JP GUPTA1
- * ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर अभियान क तहत बड़ी कार्रवाई, श्री रोशन मीना, SP नागौर के निर्देशन मे नागौर पुलिस का सख्त एक्शन । नशा बेचकर अर्जित संपत्ति (धारा 68F NDPS एक्ट) पर लगातार प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई रकम से निर्मित आलीशान मकान को किया गया फ्रीज । प्लॉट सहित मकान की बाजार कीमत लगभग 50-60 लाख रुपये आंकी गई। थाना पादूकलां के फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा किया गया कन्फर्म । आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर (जिला श्रीगंगानगर) में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने पहचान छिपाकर कस्बा रियांबड़ी में मकान बनाया था, जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरुद्ध नागौर पुलिस की कार्रवाई आग भी जारी रहेगी। थाना पादूकलां पुलिस टीम की शानदार कार्यवाही।1
- नागौर, 3 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित नीट (यूजी)–2026 परीक्षा का आयोजन आज 3 मई 2026 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। जिले में यह परीक्षा श्री बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, रतन बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेठ किशनलाल कांकरिया सी.सै. स्कूल सहित 12 राजकीय परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई, जिसमें कुल 4016 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है। परीक्षा के लिए सिटी को-ऑर्डिनेटर के रूप में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नागौर के प्राचार्य मुलतानराम गुर्जर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर चम्पालाल जीनगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।3
- पत्रकार इकबाल खान राजस्थान में आंधी,बारिश का दौर लगातार जारी है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज अंधड़ और बारिश के बीच अलग,अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने आज जयपुर सहित 11 जिलों में आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 मई के लिए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। शनिवार को जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, बीकानेर, चूरू और अजमेर सहित कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में हाईटेंशन लाइन टूटने से बाइक सवार युवक यूनुस की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। टोंक जिले के ज्योतिपुरा गांव में पेड़ गिरने से एक बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि अजमेर के लोहागल क्षेत्र में बीपीएल आवास योजना का क्वार्टर ढहने से महिला सोनू की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया।दौसा जिले में भी आंधी-तूफान के बीच कच्चे घर में आग लगने से 18 बकरियां जल गईं और परिवार के चार लोग झुलस गए। वहीं एक अन्य हादसे में मकान की टीनशेड गिरने से महिला घायल हो गई।मौसम के इस बदलाव के बीच कहीं राहत तो कहीं परेशानी देखने को मिल रही है। बीकानेर, चूरू, सीकर और अजमेर में तेज धूलभरी हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर में अब भी भीषण गर्मी का असर जारी है, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे प्रदेश में फिलहाल हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- दिल्ली के Vivek Vihar में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। बताया जा रहा है कि 8 फ्लैट वाली इस इमारत में आग AC ब्लास्ट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। एक छोटी सी चूक या लापरवाही… और उसकी कीमत कई मासूम जिंदगियों को चुकानी पड़ी। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि हमारी छोटी-सी गलती कई घरों को हमेशा के लिए उजाड़ सकती है। . . . . . . #DelhiFire #VivekVihar #FireAccident #SafetyFirst #BreakingNews1
- नागौर,,क्षेत्र के मुंडी गांव में दो पक्षों में संघर्ष पुराने विवाद के चलते रविवार को दो पक्षों में हुई तनातनी के बाद लाठी भाटा जंग, ट्रैक्टरों व कैम्पर गाड़ियों से करवाई भिड़त1
- # indian railway1
- जसनगर क्षेत्र में करीब 70 वर्ष पुरानी रपट (पुलिया/सड़क संरचना) को तोड़ने की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रपट उनके लिए महत्वपूर्ण है और इसे तोड़ने का विरोध किया जाएगा।अगर प्रशासन ने निर्णय वापस नहीं लिया, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।2