सोनिया विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार पर किया जानलेवा हमला दो हुए घायल सोनिया विहार में शिकायत करना पड़ा भारी: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार इलाके में चौथा पुस्ता स्थित दुर्गा मंदिर के पास जंगल वाले रोड पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशा करने का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके घर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां कुछ युवक अक्सर नशा करते थे। करीब एक साल पहले इस संबंध में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। हाल ही में जब आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और उसे जलाने की कोशिश की, तो परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बात से नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण और आर्यन के रूप में हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- *7 वर्षीय बच्चे के शव को तैराक टीम ने निकला, झोड़ में कल डूबा था बच्चा* *गाजियाबाद लोनी थाना अंकुर विहार क्षेत्र की नसबंदी कॉलोनी में आरिफ नामक व्यक्ति के 7 वर्षीय बेटे की शमशान घाट के झोड़ में डूबने से हुई मौत, आरिफ ने बताया। कि कल दिनांक 19/4/2026 की शाम करीब 7 बजे बच्चा शमशान घाट के बाहर रोड पर खेल रहा था, अचानक बच्चा अन्दर जाता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे के डूबने की जानकारी प्राप्त हुई थी।* *मृतक के परिजनों ने एनडीआरएफ की टीम पर लगाए गंभीर आरोप बताया।कि एनडीआरएफ की टीम ने पानी में उतरने से किया था इंकार वहीं स्थानीय निवासियों के जानकारी द्वारा बच्चे को उसे गंदे पानी से बाहर निकाला गया।* *संपादक-राजू सैफी गाजियाबाद* *बाइट-आरिफ मृतक बच्चे के पिता* *बाइट-जावेद तैराक टीम सदस्य* *बाइट-महबूब उर्फ बिल्लू पूर्व सांसद डाबर तालाब लोनी*1
- Post by RASHTRA SEARCH NEWS1
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1
- Post by फरमान इदरीसी1
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने भी शिरकत की और लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पार्टी के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। #ParshuramJayanti #JyotiNagar #ManojTiwari #BJP #DelhiNews #ShobhaYatra #BreakingNews1
- is liye to modi ji bolte meri maato behno mere hote hue meri maatao behno ka apmaan nhi hoga isse pehle kbhi maa behno ko izzat mili hi kaha jitni izzat modi ji k aane se mahilao ko mil rahi h dekho kitna samman ho raha h sare aam Gunda gardi ho rahi h kya koi h jo inki takleef Inka dard smjhega h koi nhi h jab tk ye log kursi par h ese hi atyachaar hota rahega 🥹😡1
- राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित दौरा रद्द होने के बाद स्थानीय स्तर पर की गई तैयारियों पर असर पड़ा है। दौरा रद्द होने के बाद पहले से तैयार भोजन के उपयोग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम को देखते हुए बड़े पैमाने पर खान-पान की व्यवस्था की गई थी। इसमें कई क्विंटल आटे से बनी पूड़ियां, मिर्च का कूटा और बड़ी मात्रा में मिठाइयां तैयार की गई थीं। दौरा रद्द होने के बाद यह खाद्य सामग्री अब बेकार होने की स्थिति में पहुंच गई है, जिससे स्थानीय हलवाइयों और कारीगरों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। बताया जा रहा है कि तैयार भोजन पहले ही बनकर तैयार था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस भोजन को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा या यह व्यर्थ चला जाएगा। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है।1
- Post by RASHTRA SEARCH NEWS1
- राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। #Rajasthan #BalotraRajasthan #PachpadraRefinery #FireAccident #PMModi #Balotra1