बाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति राजपुर। श्रावण मास में बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों की सेवा में सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति पिछले 21 वर्षों से निरंतर जुटी हुई है। सेवा के इस क्रम में समिति ने 22वें वर्ष भी कठोरिया मार्ग से लगे ग्राम डूमरिया में सेवा शिविर स्थापित किया है।शिविर में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन-प्रसाद, विश्राम तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत मिल रही है।समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में दिनेश गोयल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, पी.पी. जायसवाल, नन्हे कुशवाहा, प्रमोद ठाकुर, नाथू अग्रवाल सहित अनेक सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं।समिति के सदस्यों ने कांवड़ियों एवं अन्य श्रद्धालुओं से शिविर का लाभ लेने तथा उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करने की अपील की है।
बाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति राजपुर। श्रावण मास में बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों की सेवा में सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति पिछले 21 वर्षों से निरंतर जुटी हुई है। सेवा के इस क्रम में समिति ने 22वें वर्ष भी कठोरिया मार्ग से लगे ग्राम डूमरिया में सेवा शिविर स्थापित किया है।शिविर में कांवड़ियों के
लिए निःशुल्क भोजन-प्रसाद, विश्राम तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत मिल रही है।समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में दिनेश गोयल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, पी.पी. जायसवाल, नन्हे कुशवाहा, प्रमोद ठाकुर, नाथू अग्रवाल सहित अनेक सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं।समिति के सदस्यों ने कांवड़ियों एवं अन्य श्रद्धालुओं से शिविर का लाभ लेने तथा उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करने की अपील की है।
- महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, बिजली दरें घटाने व 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के विरोध में शनिवार से चरणबद ्ध आंदोलन की शुरुआत की गई। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि घोष ने शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली दरों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेने, स्मार्ट मीटर हटाने तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग की।1
- *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *एंकर...* कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर मे स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने गुजर जाने के बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में पीड़िता के पति ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *1. बाईट... शेर बहादुर सिंह ठाकुर ( SDOP भानुप्रतापपुर)*2
- प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में मनाया गया विज्ञान दिवस* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया विज्ञान दिवस* खरोरा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में भारतीय विज्ञान के जनक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार कोसले (व्याख्याता), विशिष्ट अतिथि ठाकुर राम देवांगन (शिक्षक) एवं भारत लाल वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा रसायन विज्ञान के महत्व पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में रसायन विज्ञान की वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें वीणा वर्मा ने प्रथम, साहिल कुमार देवांगन ने द्वितीय तथा चेतना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सौरमंडल, डीएनए संरचना, मानव शरीर, तंत्रिका तंत्र, ज्वालामुखी, पवन चक्की, उत्सर्जन तंत्र, कोशिका सहित विभिन्न विषयों पर लगभग 50 मॉडल एवं 30 चार्ट प्रदर्शित किए गए। मॉडल प्रतियोगिता में गर्भाशय की संरचना मॉडल के लिए तृप्ति देवांगन एवं खुशी देवांगन (कक्षा 12वीं) प्रथम, डीएनए संरचना मॉडल के लिए ढालनी वर्मा एवं जानवी देवांगन (कक्षा 12वीं) द्वितीय तथा मानव शरीर एवं हृदय की संरचना मॉडल के लिए विद्या देवांगन, रीमा देवांगन, उर्वशी वर्मा, साधना देवांगन, आराध्या साहू एवं गरिमा देवांगन तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन वर्मा ने किया। कार्यक्रम की जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख श्रीमती सीमा पंसारी ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र, स्कूल के बच्चों ने सैनिको के लिए भेजा 211 राखियां1
- कोंडागांव: "मर्दापाल में वनमण्डलाधिकारी की बैठक, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की हुई समीक्षा" लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ को देखते हुए वनमण्डलाधिकारी कोंडागांव श्री चूड़ामणि सिंह ने मर्दापाल में बैठक लेकर वन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फूल झाड़ू, ग्राफ्टेड कटहल रोपण और क्लस्टर बकरी पालन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।1
- एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* खरोरा। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है। चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- शिक्षा के मंदिर में कथित शराबखोरी! स्कूल कार्यालय में दो शिक्षक मिले, पत्रकारों से अभद्रता का आरोप मैनपुर/गरियाबंद। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया टीम के अनुसार, औचक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल के कार्यालय कक्ष में कथित रूप से शराब का सेवन करते मिले। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में मौजूद थे। आरोप है कि दोनों शिक्षक नशे की हालत में थे और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन भी नहीं कर रहे थे। वहीं, सवाल पूछे जाने पर पत्रकारों से कथित रूप से अभद्र व्यवहार और अपशब्द कहने का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने का भी दावा किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही सच्चाई स्पष्ट होगी, लेकिन आरोप सही पाए गए तो यह स्कूल अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश करेगा।1
- घर के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 नग बैटरियां बरामद घर के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 नग बैटरियां बरामद ▪️ *फरीद नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की चोरी की कुल 15 नग बड़ी बैटरियां जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।* ▪️ *पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए कई दिनों से वाहन बैटरी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया तथा पूर्व से भी चोरी के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होना पाया गया।* ▪️ *थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की श्रृंखलाबद्ध घटनाओं का खुलासा कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की गई।* संक्षिप्त विवरण : प्रार्थी कलीम खान द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने ऑटो क्रमांक CG-07-T-2874 को प्रतिदिन रात्रि में अपने घर के बाहर फरीद नगर, मुरम खदान, निजामी चौक, सुपेला में खड़ा करता है। दिनांक 30.07.2026 की सुबह वाहन की सफाई करते समय ऑटो की बैटरी गायब मिली। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति रात्रि लगभग 02:50 बजे ऑटो की बैटरी निकालकर ले जाते हुए दिखाई दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही इमरान कुरैशी को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उसके निवास स्थान पर पहुंचकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने फरीद नगर एवं आसपास क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन एवं निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों की कुल 15 नग बड़ी बैटरियां बरामद कर जप्त की गईं। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी रात्रि के समय घरों के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों की रेकी कर सुनसान समय का फायदा उठाते हुए बैटरियां निकालकर चोरी करता था तथा नशे की लत पूरी करने के उद्देश्य से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। घटना स्थल : फरीद नगर, मुरम खदान, निजामी चौक, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. इमरान कुरैशी, उम्र 29 वर्ष, मूल निवासी गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, वर्तमान निवासी दुर्गापारा, सुपेला, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : 1. विभिन्न कंपनियों की कुल 15 नग बड़ी वाहन बैटरियां। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस. एन. सिंह, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, सुरेन्द्र पटेल, गंभीर जाट एवं किशोर भगत की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्राप्त सूचना पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—1