Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहना जोड़ के समीप गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहना जोड़ के समीप गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*
Govind kumbhkar
मोहना जोड़ के समीप गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहना जोड़ के समीप गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर - कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा शाजापुर क्षेत्र में स्कूली वाहन, यात्री वाहन एवं अन्य नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी आदि चेक किए गए। जिला परिवहन अधिकारी ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि एक वाहन को जप्त किया गया एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों से 9 हजार रुपए शमन शुल्क राशि वसूल की गई। की जा रही चेकिंग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।1
- मोहन बड़ोदिया के ग्राम मोहना जोड़ के समीप गुरुवार रात को एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेहरबान पिता आत्माराम बेलदार निवासी गडीया थाना नलखेड़ा की मौके पर मौत हो गई जिसे 108 से पायलट जितेंद्र कुमार एवं ईएमटी मोहन बामनिया की मदद से मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मर्द घोषित दिया गया मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा है1
- दतिया:देशभक्ति धुनों के साथ, पुलिस बैंड द्वारा आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से दिनांक 08 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक भोपाल सहित विभिन्न जिले के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 को 2nd बटालियन ग्वालियर की पुलिस बैंड टीम द्वारा दतिया के झांसी चुंगी पर आकर्षक बैंड प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बैंड के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित युवाओं एवं आमजन को भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी अनुभाग दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन, सूबेदार अजय वर्मा सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आरक्षक (बैंड) भर्ती के कुल 679 पदों हेतु आवेदन प्रक्रिया दिनांक 05 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई है।2
- मोहन बड़ोदिया। ग्राम मोहना में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज ईटावदिया गोत्र स्थित भैरव महाराज मंदिर परिसर में समाज की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य किया गया। खाती समाज के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जामलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शाजापुर जिले के ग्राम मोहना में बाहर से आने वाले समाज जनों के लिए भोजन बनाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी इसके लिए समिति ने मिलकर 10 लाख की लागत से भोजन शाला तैयार की गई। जिससे समाज जनों को भोजन बनाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। समिति अध्यक्ष ने बताया कि परिसर में धर्मशाला का निर्माण भी किया जाएगा।1
- Post by Sarvan Savita2
- Post by Karan nagwel1
- Post by हर खबर आपके साथ1
- शाजापुर - कृषि उपज मंडी एवं उसके सामने स्थित शासकीय गोदाम में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन केंद्र का आज शुक्रवार से शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, मंडल महामंत्री महेश भारती,रामचंद्र सूर्यवंशी, विधायक प्रतिनिधि संदीप पाटीदार,कृषि उपज मंडी समिति सचिव संस्था प्रमुख जोझनसिंह गोहिल, जयप्रकाश नागर, बाबूलाल राठौर,दीपसिंह राजपूत ने विधि-विधान से तोल कांटे का पूजन किया। इसके बाद समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू कराई। भाजपा जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे केंद्र पर आवक, जावक, तोल, स्लॉट बुकिंग की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आने वाले किसानों के लिए छाया, पीने के पानी की व्यवस्था रहे। केंद्र प्रभारी को कहा कि किसी किसान को परेशानी, असुविधा न हो। किसानों से अच्छा व्यवहार करें। समस्या सुनें। समाधान करें। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर का हो तो उन्हें अवगत कराएं। खरीदी कार्य के शुभारंभ पर बड़ौदी के किसान लक्ष्मीचंद्र खजुरिया का अतिथियों द्वारा साफा बांध कर स्वागत किया। नरेंद्र शर्मा, हरिवल्लभ शर्मा,कमल भालोट,शिवराजसिंह राजपूत, श्याम गुर्जर, रवि जामलिया देवीसिंह सूर्यवंशी सहित अन्य किसान, तोलकर्मी मौजूद रहे।1