Shuru
Apke Nagar Ki App…
विदेशी व्यक्ति का अनोखा प्रयोग - प्लास्टिक बोतलों से तैयार की ऐसी चप्पल, जिससे वो आसानी से नदी की सतह पर चल सकता है। दुनिया कर रही है उसकी रचनात्मक सोच की तारीफ़
Rupali singh
विदेशी व्यक्ति का अनोखा प्रयोग - प्लास्टिक बोतलों से तैयार की ऐसी चप्पल, जिससे वो आसानी से नदी की सतह पर चल सकता है। दुनिया कर रही है उसकी रचनात्मक सोच की तारीफ़
- Madan BhatraJagdalpur, Bastarpar har koi to nahi chal sakta, 🙄wo Kitna prectice kiya hoga 🤔🤔🤔on 7 November
- User3871Aurangabad, Bihar🙏on 13 November
- Rahul ParmarGaroth, Mandsaur🙏on 8 November
- Rahul ParmarGaroth, Mandsaur🙏on 8 November
- User10315Kansabel, Jashpur💣on 8 November
- User5283Dhar, Madhya Pradesh🤝on 8 November
- User2527Andimadam, Ariyalur💣on 8 November
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- क्या हैं ? ऐसा इस वीडियो में 🤔 ये वीडियो आज के समय में सरकार व सरकारी योजनाओं विकास कार्यों पर सीधे तमाचा कि तरह है। देखिए। वीडियो................................................ लोगों की प्रतिक्रिया। सरकार के विकास कार्यों पर सवाल। लोगों का कहना हैं वर्षों से विकास नहीं हुआ है । मामला- जनपद उन्नाव के विकास खंड गंज मुरादाबाद ग्राम बहलोलपुर का है। लोगों ने बताया,कि गाँव का मुख्य मार्ग है जिसपे गंदे जल भराव से लोगों को बहुत दिक्कत आ रही है गांव के लोग ही नहीं पढ़ने लिखने वाले बच्चे भी इस गंदगी का शिकार हो रहे हैं। लोग बीमार पड़ जा रहे हैं लोगों ने बताया कि यहां वर्षों से साफ़ सफ़ाई नहीं हुईं हैं जिसपे कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कही न कहीं इस प्रकार की घटनाएं "स्वच्छ भारत मिशन" को कमज़ोर कर रही है। यहीं ही नहीं सवाल साफ़ सफ़ाई पे है ही बात ये भी क्या यहां सफ़ाईकर्मी की तैनाती नहीं की गयी है। अगर की गयी है तो फ़िर साफ़ सफ़ाई क्यू नही हो पा रहा है। फ़िलहाल कहीं न कहीं इन विषयों पर जांच होनी चाहिए।3
- (जागो न्यूज) हरदोई जनपद के देहात क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गुरूगुज्जा में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां सदस्य दुर्वेश कुशवाहा आजाद, अध्यक्ष दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आंखों से संबंधित समस्याओं का समय रहते निदान करना था। शिविर में राम भरोसे आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेत्र चिकित्सालय की अनुभवी टीम ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व एमबीबीएस, एमएस सर्जन डॉ. अनुज सिंह कुशवाहा ने किया। टीम द्वारा ग्रामीणों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कई मरीजों में दृष्टि दोष, मोतियाबिंद और अन्य नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिनके उपचार के लिए उन्हें आगे की चिकित्सा सलाह दी गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, कि इस प्रकार के शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि गांव में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े। नेत्र शिविर में डॉक्टर अनुज सिंह कुशवाहा जी की प्रशिक्षित टीम के डॉक्टर आकिल इदरीशी, डॉ० हरिपाल मौर्य,डॉ० कपिल मौर्य ने तमाम मरीजों की आंखों का परीक्षण कर निःशुल्क उपचार सलाह व आंखों के ड्रॉप वितरण किए।1
- आस्था की अलौकिक छटा से सराबोर हुआ सुन्नी गांव का प्राचीन मंदिर ✨ ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ …………………………………..........… हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में सुबह के समय भक्तिभाव से ओतप्रोत मनमोहक दृश्य देखने को मिला। सूर्योदय से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और भोले बाबा के श्रृंगार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मंदिर में गूंजती घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा परिसर दिव्यता में लीन हो गया हो। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य बताया और माँ के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की। स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्राचीन धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ आते हैं और मां की कृपा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होने की मान्यता है।1
- हरदोई। भगवान राम और उनकी माता कौशल्या जी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में जिले का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा को जमानत मिलने के बाद हरदोई पहुंचने पर कुछ लोगों द्वारा स्वागत किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया और इसे धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास मानते हुए भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार, रितेश पासी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की धार्मिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।1
- शाहाबाद (हरदोई) 31 मार्च । जनपद के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में अवैध खनन का खेल खुलेआम जारी है। आरोप है कि खनन विभाग और पुलिस और तहसील प्रशासन की मिलीभगत से खनन माफिया दिनदहाड़े बेखौफ होकर जेसीबी मशीनों से खेतों का सीना चीर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में मानकों को ताक पर रखकर गहरे गड्ढे किए जा रहे हैं, जिससे उपजाऊ खेत खाई में तब्दील होते जा रहे हैं। इन गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही अवैध खनन से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही से गांव की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। धूल और शोर से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सबसे गंभीर आरोप यह है कि खनन अधिकारी और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। सत्ता की हनक और सुविधाशुल्क के लोभ के आगे स्थानीय प्रशासन पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा।1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- Post by सुधीर शुक्ला1
- इनायतपुर प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह संपन्न cp Maurya मानवी समय न्यूज़ मंडल ब्यूरो lko प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर, विकास क्षेत्र बेहंदर जनपद हरदोई में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया, जिसमें लगभग सभी अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश प्रताप सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड के साथ पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों की ओर से कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सम्मानित जनों से आगामी 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहे नए शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सीटू वर्मा, स्नेहिल गुप्ता, उच्च प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर के इंचार्ज अध्यापक शेखर गुप्ता एवं अजय कुमार अस्थाना सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं अभिभावकों में पप्पू मौर्य, महिपाल, सुनीता, रेखा देवी, आरती और अंजना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।1