जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित हुई कस्तूरबा गांधी विद्यालय की क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया उरई (जालौन)। स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का ट्रायल आयोजित किया गया। इस चयन प्रक्रिया का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने किया। ट्रायल में जनपद के सभी आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ के साथ-साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, योगा, कुश्ती और शतरंज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने जानकारी दी कि इस ट्रायल में सफल रहने वाली छात्राओं का आगामी सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोंच में आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को सफलताપूरक संपन्न कराने में निर्णायक के रूप में जिला व्यायाम शिक्षक अभिनव दीक्षित, जिला व्यायाम शिक्षिका ममता स्वर्णकार, कल्पना श्रीवास्तव, प्रभाकर दुबे, प्रवीण सक्सेना, रवि कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, उत्तम कुमार, अशोक साहू, विभूति पांडे, वंदना गुप्ता, अलका शर्मा, प्रशांत कुशवाहा, रानी सुनीता, ऋषि कुमार, विनय कुमार और अभिषेक श्रीवास्तव आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित हुई कस्तूरबा गांधी विद्यालय की क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया उरई (जालौन)। स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का ट्रायल आयोजित किया गया। इस चयन प्रक्रिया का शुभारंभ जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने किया। ट्रायल में जनपद के सभी आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ के साथ-साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, योगा, कुश्ती
और शतरंज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने जानकारी दी कि इस ट्रायल में सफल रहने वाली छात्राओं का आगामी सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोंच में आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को सफलताપूरक संपन्न कराने में निर्णायक के
रूप में जिला व्यायाम शिक्षक अभिनव दीक्षित, जिला व्यायाम शिक्षिका ममता स्वर्णकार, कल्पना श्रीवास्तव, प्रभाकर दुबे, प्रवीण सक्सेना, रवि कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, उत्तम कुमार, अशोक साहू, विभूति पांडे, वंदना गुप्ता, अलका शर्मा, प्रशांत कुशवाहा, रानी सुनीता, ऋषि कुमार, विनय कुमार और अभिषेक श्रीवास्तव आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
- किसानों के लिए बड़ी खबर: अगले 5 साल जारी रहेगी PM-KISAN योजना भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) को लेकर किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से लगभग ₹3.15 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार का यह कदम देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को निरंतर समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। — केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान1
- Jalaun : गौशाला बंद होने से सड़क पर 130 गाय! किसानों की फसल बर्बाद, DM को पत्र!!.... जनपद जालौन के महेवा ब्लाक अभेदेपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने एक महीने से गौशाला बंद होने की बात कही और 130 गाय अन्ना घूम रही सड़कों पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द गौशाला को चालू करवाने की मांग उठाई!!1
- ग्राम पहाड़पुरा पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी गति। तालाबों के सौंदर्यीकरण, पानी की टंकी तक संपर्क मार्ग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के दिए निर्देश उरई।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम पहाड़पुरा का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने गांव के दो बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पेयजल टंकी तक संपर्क मार्ग निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दोनों तालाबों का वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी की टंकी तक संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति के लिए भेजने को कहा। डीएम ने पंचायत भवन के माध्यम से मिल रही जनसेवाओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्य पंचायत भवन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आसानी से हो रहे हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति का निरीक्षण किया। समिति परिसर में पर्याप्त स्थान को देखते हुए वहां नियमित साप्ताहिक बाजार संचालित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। वहीं बंद पड़ी दुकानों का नियमानुसार आवंटन कर छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय रोजगार के अवसरों का सृजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे..1
- जालौन जालौन आबकारी विभाग की टीम ने बार में की छापेमारी, छापेमारी में मिली दूसरे ठेकों की शराब और बीयर, शराब ठेकों से सस्ते दामों में खरीदी गई शराब की बोतलें मिली, 114 कैन बियर और तीन बोतल शराब मौके से जब्त जालौन आबकारी विभाग की टीम ने बार में की छापेमारी, छापेमारी में मिली दूसरे ठेकों की शराब और बीयर, शराब ठेकों से सस्ते दामों में खरीदी गई शराब की बोतलें मिली, 114 कैन बियर और तीन बोतल शराब मौके से जब्त, बार मे मंहगे दामों पर की जा रही थी शराब की बिक्री, बार में रेड के दौरान सोता दिखा आबकारी विभाग का सिपाही, इंस्पेक्टर और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन बाईपास स्तिथ मून बार का मामला।4
- 🎤 jalaun : बैंक शाखाओं में लगाए गए जनरेटर का 7 माह से नहीं हुआ भुगतान,ऑपरेटर ने अधिकारियों से लगाई गुहार🖥️ खबर जालौन से है, जहां बैंक शाखाओं में लगाए गए जनरेटर का करीब सात महीने से भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है।जनरेटर ऑपरेटर ने संबंधित बैंक अधिकारियों पर भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों से शिकायत की है।जनरेटर ऑपरेटर राम निरंजन का आरोप है कि माधौगढ़, रामपुरा और कुठौंद क्षेत्र की बैंक शाखाओं में उनके जनरेटर किराये पर लगाए गए थे। लेकिन करीब सात महीने से जनरेटर के किराये का भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में संबंधित बैंक प्रबंधकों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक बकाया रकम का भुगतान नहीं हो सका। ऑपरेटर का आरोप है कि लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर उन्होंने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप करने और जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग की है। हालांकि, भुगतान में देरी को लेकर संबंधित बैंक अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद अब मामले में अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- Jalaun Breaking : सम्मन देने गए राजस्व कर्मी की पिटाई! सिर फोड़कर घायल, Police Case दर्ज!! सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, कोतवाली में तहरीर दी गई पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश में दविश जारी जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा का मामला वाइट - पीड़ित राजस्व कर्मी रामअवतार वाइट - राकेश कुमार सोनी ( उपजिलाधिकारी जालौन1
- उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने रोका, युवक पुलिस के हवाले उरई/जालौन। 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नवीन तहसील परिसर में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को कथित रूप से ले जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। वायरल जानकारी के अनुसार युवक राजा बाबू पासवान को चौकीदार की सतर्कता से रोक लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में तहसीलदार के ड्राइवर ने कोतवाली उरई में शिकायती पत्र भी दे दिया है। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गाड़ी में चाबी क्यों छोड़ी गई? युवक सरकारी वाहन तक पहुंचा कैसे? क्या CCTV से पूरा सच सामने आएगा? और आखिर युवक की गाड़ी ले जाने के पीछे क्या मंशा थी? नोट: मामले में पुलिस जांच जारी है। वायरल जानकारी के आधार पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही होगी। उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने रोका, युवक पुलिस के हवाले उरई/जालौन। 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नवीन तहसील परिसर में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को कथित रूप से ले जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। वायरल जानकारी के अनुसार युवक राजा बाबू पासवान को चौकीदार की सतर्कता से रोक लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में तहसीलदार के ड्राइवर ने कोतवाली उरई में शिकायती पत्र भी दे दिया है। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गाड़ी में चाबी क्यों छोड़ी गई? युवक सरकारी वाहन तक पहुंचा कैसे? क्या CCTV से पूरा सच सामने आएगा? और आखिर युवक की गाड़ी ले जाने के पीछे क्या मंशा थी? नोट: मामले में पुलिस जांच जारी है। वायरल जानकारी के आधार पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही होगी।2