*सरस्वती विद्या मंदिर कादीपुर की छात्रा अर्पिता मिश्रा बनी टैक्स ऑफिसर विद्यालय का नाम किया गौरवान्वित* जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर, सुलतानपुर के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि विद्यालय की मेधावी छात्रा बहन अर्पिता मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए टैक्स ऑफिसर पद पर चयनित होकर विद्यालय, क्षेत्र एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि अर्पिता मिश्रा ने वर्ष 2017 में इसी विद्यालय से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम एवं अनुशासित अध्ययन के माध्यम से यूपीपीसीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी प्रारंभ की थी। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार मिश्रा ने बहन अर्पिता मिश्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अर्पिता की सफलता विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है और अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान करेगी। विद्यालय के समस्त आचार्यगणों ने भी अर्पिता मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसे विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, संस्कारयुक्त वातावरण एवं समर्पित शिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया। विद्यालय परिवार ने यह भी उल्लेख किया कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अनेक भैया-बहन पूर्व में भी आईएस एवं पीसीएस तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। यह परंपरा आज भी निरंतर आगे बढ़ रही है। अंत में विद्यालय परिवार ने बहन अर्पिता मिश्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है तथा आशा व्यक्त की है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करेंगी।

- Post by Shiv kumar1
- सुल्तानपुर जिले की पुलिस वैसे तो हमेशा घेरे में रहती है लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही वैसे इस बार जिले के हर थाने की पुलिस को एवार्ड मिलना चाहिए इस कार्य के लिए और जिले को अवार्ड मिलना चाहिए मिडिया से दूर रहने के लिए1
- Post by Dharmendra Mishra1
- अंबेडकर नगर के थाना कोतवाली अकबरपुर अंतर्गत जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची डायल 112 पुलिस को पब्लिक के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा पब्लिक ने पुलिस पर हमला बोलते हुए न सिर्फ उनकी पिटाई की बल्कि वर्दी को फाड़ डाला घटना को लेकर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तीन महिला सहित चार को पुलिस ने अपने हिरासत में अभी तक लिया है ।1
- जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास पुलिसकर्मीयो द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला परिजनों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में महिला विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब महिला द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा तो एक सिपाही आक्रोशित हो गया और उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। हालांकि, हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। दोषी सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- Post by Anupam tiwari1
- अंबेडकरनगर के भीटी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों को मिली बड़ी सौगात 🏥✨ ₹7.43 करोड़ की लागत से 2 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनेंगे, जिससे लगभग 1 लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। #AmbedkarNagar #Bhiti #UPNews #BreakingNews #HealthCare PHC RuralDevelopment1
- Post by Anupam tiwari1