Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज: सड़क किनारे खड़ी JCB में जा भिड़ी बाइक, युवक घायल प्रयागराज: सड़क किनारे खड़ी JCB में जा भिड़ी बाइक, युवक घायल प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में भगवतपुर गांव के पास रविवार शाम सड़क किनारे खड़ी JCB में एक बाइक सवार युवक जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान चार पहिया वाहन से प्रयागराज जा रहे चायल विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल गाड़ी रुकवाकर आसपास के लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए प्रयागराज भेजवाया। घायल युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बाइक का नंबर UP70 EW 4557 बताया जा रहा है। 📍 स्थान: भगवतपुर गांव, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र 🕐 घटना: रविवार शाम
Aman kesharwani
प्रयागराज: सड़क किनारे खड़ी JCB में जा भिड़ी बाइक, युवक घायल प्रयागराज: सड़क किनारे खड़ी JCB में जा भिड़ी बाइक, युवक घायल प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में भगवतपुर गांव के पास रविवार शाम सड़क किनारे खड़ी JCB में एक बाइक सवार युवक जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान चार पहिया वाहन से प्रयागराज जा रहे चायल विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल गाड़ी रुकवाकर आसपास के लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए प्रयागराज भेजवाया। घायल युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बाइक का नंबर UP70 EW 4557 बताया जा रहा है। 📍 स्थान: भगवतपुर गांव, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र 🕐 घटना: रविवार शाम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशांबी...थाना सैनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम डोरमा में सर्विस लाइन के किनारे बनी आटा चक्की की दुकान की छत पर लगे सोलर पैनल के चोरी हो जाने की घटना के संबंध में थाना सैनी पर अभियोग पंजीकृत किया है। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु दो टीमों का गठन किया गया है प्रकरण में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गई जानकारी. Prime 18 news1
- हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर गणेश केसरवानी, मातृशक्ति को दी शुभकामनाएं प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित होटल कम्फर्ट इन में हरियाली तीज के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति एवं बहनों से आत्मीय संवाद किया और सभी को हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के उत्साह, उमंग और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने सभी के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि हरियाली तीज का यह पावन अवसर प्रत्येक परिवार में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर तीज पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कामना की कि हरियाली तीज सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशियों की नई हरियाली लेकर आए।1
- *खण्ड शंकरगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी संपन्न* *संघ आदर स्नेह और समर्पण का संगठन है-- चारुमित्र* प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड शंकरगढ़ जिला यमुनापार द्वारा प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत प्रचार टोली सदस्य चारू मित्र जी रहे। इस दौरान उन्होंने संघ के विचार, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज में सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ त्याग, राष्ट्र प्रथम,आदर,स्नेह और समर्पण का संगठन है।मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में आगे कहा की कुटुम्ब प्रबोधन और स्व के जागरण से ही राष्ट्र का उत्थान होगा। आज की नई पीढ़ी ( डीआईएनके) डबल इनकम नो किड्स अर्थात पति पत्नी दोनों नौकरी कर रहे हैं, बच्चे नहीं पैदा कर रहे हैं को अपना रही है, जो आगामी भविष्य के लिए खतरा है।कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, और पर्यावरण संरक्षण ही राष्ट्र और समाज को दिशा देगा। संघ समाज में इन्हीं पांच बिन्दुओं के जागरण के लिए अग्रसर है।संगोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम खेलावन गुप्त ने किया।प्रमुख रूप से जिला प्रचारक यमुनापार सतीश जी, खण्ड संघचालक सूर्यकांत जी, खण्ड सह-संघचालक राजेश जी, सेवा प्रमुख राजेंद्र केसरवानी ,खण्ड कार्यवाह शैलेन्द्र , खण्ड सह-कार्यवाह दिवाकर , खण्ड प्रचार प्रमुख मनोज केसरवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख अनिल , रजत, खण्ड बौद्धिक प्रमुख विवेक शुक्ल, प्रमोद , डा0 पीके पाठक, राम खेलावन गुप्ता, गोपालदास गुप्ता, विभवनाथ भारती, मसुरियादीन, बालेन्द्र द्विवेदी, सतीश विश्वकर्मा, सुजीत केसरवानी, त्रियुगी मिश्र, पुष्पराज सिंह, अखिलेश सिंह, दिवाकर त्रिपाठी,रामजतन, पंकज गुप्ता, कैलाश बाबू, अनुज केसरवानी, रोहित केसरवानी, वेद जी, सुरेश जी (ऊं शांति), मनोज, मुकेश, मुन्ना मिश्रा, उग्रसेन द्विवेदी, नरेन्द्र गुप्ता, शिवराम परिहार, मुकेश पाठक, महेन्द्र कुमार शुक्ल, दीपक सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की सहभागिता रही। वन्देमातरम के सभी पदों के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।4
- मेजा क्षेत्र का कक्षा आठवीं का लापता युवक भदोही से सकुशल बरामद1
- प्रयागराज के कर्नलगंज में 80 साल से ज्यादा पुराने किराएदार हुए बेघर, किरायेदारों ने मकान मालिक पर लगाया बिना टाइम दिए घर गिरवाने का आरोप मामला प्रयागराज की करनलगंज का है जहां पर मकान नंबर 657/780 कर्नलगंज प्रयागराज जिनके मकान मालिक श्याम गुप्ता द्वारा 12 सितंबर को मकान को ध्वस्त कर दिया गया। जिसके बाद किराएदार रेखा ओझा का कहना है कि वह 80 साल से इस मकान में रह रही है और 2 दिन पहले उनको बताया गया कि घर खाली करना है इसके बाद उन्होंने घर का सामान भी नहीं निकाला और इसी दौरान घर को ध्वस्त कर दिया गया, मजबूरी में वह दो दिन से सड़क पर रहने को मजबूर है। साथ ही रेखा ने बताया कि उनके सामान के साथ सोने और चांदी के जेवर भी ध्वस्तीकरण के दौरान मलबे में दब गए हैं और घर से निकालने के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी चोरी हो गई है। फिलहाल रेखा ओझा और उनके परिवार 2 दिन से सड़क पर रहने को मजबूर है।1
- #कौशाम्बी- महिला ने पति पर मारने पीटने और घर से भगाने का लगाया आरोप पीड़ित महिला ने सास,ससुर ,ननद और देवर पर भी मारने पीटने का लगाया आरोप महिला की शादी लगभग दस वर्ष हो चुकी है। ससुराल वाले ने दहेज में दो लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया महिला ने बताया पति शिवा दुबे महाराष्ट्र में रहकर काम करता है।और कहता है कि तुमको नहीं ले आयेंगे पीड़ित महिला बबिता दुबे पत्नी शिव दुबे निवासिनी जवई ने बताया कि दो बच्चे हैं। हिमांशु दुबे, मनीषा दुबे डर से दोनों बच्चे को लेकर अपने मायके पेरवा गांव में रह रही है। महिला ने बताया कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।और दर,दर की न्याय के लिए भटक रही है। सुने पीड़ित महिला की जुबानी !!1
- कौशांबी सैय्यद सरावां में सैकड़ों बच्चे रोज जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं सवाल है कि हादसा होने पर जिम्मेदारी किसकी होगी क्या जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था कब होगी @drmprayagrajnc कौशांबी सैय्यद सरावां में सैकड़ों बच्चे रोज जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं सवाल है कि हादसा होने पर जिम्मेदारी किसकी होगी क्या जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था कब होगी @drmprayagrajnc1
- शंकरगढ़ में खाद लेने गए पिता-पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला,थाने में दी तहरीर प्रयागराज शंकरगढ़ में खाद लेने गए एक किसान और उसके तीन लड़कों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शंकरगढ़ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाने में दी गई तहरीर के अनुसार प्रार्थी चंद पुत्र रामकरन निवासी शिवराजपुर थाना शंकरगढ़ ने बताया कि वह 13 सितंबर 2026 को अपने लड़कों सतीश, सुनील और सोमेश के साथ ट्रैक्टर लेकर आमगोदर स्थित अवधेश सिंह के मुर्गी फार्म पर खाद लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चार लोगों - रामप्रताप, रामभवन, सीताराम और संतोष ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आए उसके लड़कों को भी पीटा गया, जिससे सभी को चोटें आईं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पीड़ित का कहना है कि सभी आरोपी आमगोदर शंकरगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।1
- धरती के भगवान से लेकर हम तुम्हारे बाप तक का सफ़र भारत के डॉक्टरों ने तय कर लिया है। सहरसा के सदर अस्पताल में फ़ूड पॉइज़िंग के बाद भर्ती हुए बच्चे को लेकर जब प्रभात खबर के डिजिटल पत्रकार ने सवाल पूछ लिए तो उपस्थिति डॉक्टर ने उससे चिल्लाते हुए कहा हम तुम्हारे बाप है ? और पत्रकार को आईसीयू में ले जाकर दम भर पीटा भी। इसमें पत्रकार के माँ की गलती थी जो उसके माँ को गाली दिए डॉक्टर ने ? पत्रकार ही मौगा था,माँ गाली सुन लिया चुप चाप,जबकि उसे अपना माइक डॉक्टर के पिछवाड़े में घुसा देना चाहिए था,सब गुंडागर्दी निकल जाती। धरती के भगवान से लेकर हम तुम्हारे बाप तक का सफ़र भारत के डॉक्टरों ने तय कर लिया है। सहरसा के सदर अस्पताल में फ़ूड पॉइज़िंग के बाद भर्ती हुए बच्चे को लेकर जब प्रभात खबर के डिजिटल पत्रकार ने सवाल पूछ लिए तो उपस्थिति डॉक्टर ने उससे चिल्लाते हुए कहा हम तुम्हारे बाप है ? और पत्रकार को आईसीयू में ले जाकर दम भर पीटा भी। इसमें पत्रकार के माँ की गलती थी जो उसके माँ को गाली दिए डॉक्टर ने ? पत्रकार ही मौगा था,माँ गाली सुन लिया चुप चाप,जबकि उसे अपना माइक डॉक्टर के पिछवाड़े में घुसा देना चाहिए था,सब गुंडागर्दी निकल जाती।1