रायपुर (ब्यावर) राष्ट्रीय लोक अदालत में 907 प्रकरणों का निस्तारण, वर्षों पुराने विवाद सुलझे ब्यावर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को ब्यावर न्यायक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । जिसमें वर्षों से लंबित मामलों का आपसी राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश हारून ने फीता काटकर किया। उन्होंने लोक अदालत को सुलभ और त्वरित न्याय का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि यहां बिना कटुता के विवादों का स्थायी समाधान संभव है। लोक अदालत में ब्यावर मुख्यालय सहित बर, जैतारण, बिजयनगर, मसूदा और रायपुर में कुल 8 न्यायिक बैंचों का गठन किया गया। इन बैंचों के माध्यम से न्यायालयों में लंबित 577 तथा प्री-लिटीगेशन के 330 मामलों सहित कुल 907 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एडीजे-1 डॉ. वीनू नागपाल, एडीजे-2 गिरिजा भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल कुमार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सांखला, न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश फानिन सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला बार संघ अध्यक्ष राकेश प्रजापत, सचिव श्यामप्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, विभिन्न बैंक व वित्तीय संस्थानों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पक्षकार भी उपस्थित रहे।

- राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को चेताया, समय पर चुनाव नहीं हुए तो अवमानना की जिम्मेदारी सरकार की जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी है। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए और मामला कोर्ट की अवमानना तक पहुंचा, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आयोग के सचिव ने पंचायतीराज आयुक्त और विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में उच्चतम न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश के मामले में दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है। आयोग ने बताया कि यदि OBC आरक्षण से जुड़ा ‘ट्रिपल टेस्ट’ पूरा नहीं होता है, तो SC/ST आरक्षण को छोड़कर बाकी सीटों को सामान्य श्रेणी मानते हुए चुनाव कराए जा सकते हैं। साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्थान पंचायतीराज निर्वाचन नियमों की धारा 5 के अनुसार SC और ST के लिए सीटों का आरक्षण तय करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक सरकार द्वारा आरक्षण निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती। आयोग ने पंचायतीराज विभाग से जल्द से जल्द आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजने को कहा है, ताकि पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सके।1
- --- ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव गोपाल सिंह जी के स्मारक पर 36 कौम समाज के लोगों ने यात्रियों का आतिथ्य सत्कार किया। इसके बाद तेजाजी महाराज बस स्टैंड, खरवा पर माला, साफा और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ओरण बचाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा यात्रा के उद्देश्य का समर्थन किया। जय जवान, जय किसान जय हिंद, जय भारत। — राजू, आपकी आवाज लोकल न्यूज #ओरण_बचाओ #ओरण_बचाओ_यात्रा #प्रकृति_संरक्षण #पर्यावरण_बचाओ #पेड़_पौधे_बचाओ2
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का साध्य कालीन ताजा बुलेटिन। मुख्यमंत्री भजनलाल ने बजट घोषणा में सूवे की जनता को सुशासन देने का वादा किया था। इस तारतम्य में उन्होंने रात्रि को 1:00 बजे पुलिस बेड़े में बड़ा भारी फिर बदल किया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में बूदी के पुलिस कप्तान मीना जी को हटाकर उनकी जगह अविनाश शर्मा को पुलिस कप्तान लगाया गया है। क्योंकि मीणा जी के राज में बजरी तस्कर जबरदस्त तरीके से सिर उठाए हुए थे। और बूंदी में अपराध बढ़ रहे थे। स्पीकर ओम बिरला भी उनसे नाराज चल रहे थे। कल 12:00 राजस्थान माटी के महान सपूत बीबीसी के संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के लिए कोटा संभाग के सैकड़ो पत्रकार उन्हें आत्मीय श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कल इकट्ठे होंगे। शांति भवन गुमानपुरा में। ग्रेटर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर। इंडियन फेडरेशन जर्नलिस्ट संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गांधी प्रेस क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र व्यास जार के अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल और अन्य सभी संगठनों के लोग इस पुष्पांजलि सभा में अवश्य पधारे और उस महान मां सरस्वती के सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करें।1
- Post by Moinuddin Khan1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- अजमेर: शहर के पुरानी मंडी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक बाथरूम को लेकर स्थानीय महिलाओं और बच्चियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि बाथरूम के निर्माण के दौरान तोड़फोड़ और अव्यवस्था के कारण रास्ता प्रभावित हो गया है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है।1
- रायपुर (ब्यावर) शीतला माताजी का तीन दिवसीय मेला हुआ शुरू,पहले दिन भीड़ कम रायपुर में मुख्य बाजार में तीन दिवसीय शीतला माताजी का मेला शुक्रवार से शुरू हुआ । जिसमें मेले में विभिन्न जगहों से डांडिया गैर पहुंची और मेले में अपना -अपना प्रदर्शन किया । वही मेले के पहले दिन लोगों की भीड़ बहुत कम नजर आई । जिससे मेले में लगी दुकानों पर भी दुकानदार सुस्त दिखे । इसके अलावा मेले के पहले दिन अचानक मधुमक्खियों के हमले ने भी मेले में खलल उत्पन्न किया ।1
- पीटीएस से आए हुए प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों को आज अजमेर के अब कमांड सेंटर में कैमरो के बारे में दी गई जानकारी, किस प्रकार से कैमरे को देखना साथ ही हेल्पलाइन नंबर 100, 112, साइबर के बारे में दी गई जानकारी, आए हुए 100 पुलिसकर्मियों को अब कमांड सेंटर में तमाम कैमरे के बारे में जानकारी के साथ दिया गया प्रशिक्षण1
- में वीरू नाथ पिता मिठू नाथ जाती कालबेलिया निवासी सुरास रोड जोगीपायरा रायपुर भीलवाड़ा मिठू नाथ पिता लाखमनाथ जाती कालबेलिया निवासी सुरास रोड जोगीपायरा रायपुर भीलवाड़ा रायपुर ग्राम पंचायत प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा हमे हर रोज आके धमकियां दे रहे हैं और हमे जबरन बे देखल करने की कोशिश कर रहे है ईश वीडियो को आगे से आगे शेयर करे ताकि किसी गरीब का घर बसा रहे1