Shuru
Apke Nagar Ki App…
Indore: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मारपीट का कथित वीडियो वायरल |Indore News
PM NEWS
Indore: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मारपीट का कथित वीडियो वायरल |Indore News
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- महापौर बोले—अवैध होर्डिंग्स पर जीरो टॉलरेंस, हाईकोर्ट के निर्देशों का होगा सख्ती से पालन होर्डिंग कंपनी की याचिका पर निर्देश जारी हुए हैं। कंपनी ने शिकायत की थी कि उनके अधिकृत होर्डिंग्स पर अवैध रूप से बैनर और पोस्टर लगाए जाते हैं। इसी के बाद निगम ने कार्रवाई तेज की है। महापौर ने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है, इसलिए अवैध होर्डिंग्स और बैनरों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया1
- पार्षद कुणाल सोलंकी ने वीडियो वायरल कर कहां महापौर से फोटो खिंचवाने से शहर साफ नहीं होता. इंदौर शहर इन्दौर फोटो खिंचवाने से शहर साफ नहीं होता" - पार्षद कुणाल सोलंकी का महापौर पर हमला इंदौर पार्षद कुणाल सोलंकी का वायरल वीडियो -सेल्फी से नहीं, धरातल पर काम से साफ होगा शहर इंदौर।कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी का महापौर पर निशाना साधता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में कहा - "महापौर जी, इंस्टाग्राम पर फोटो खिंचवाने से शहर साफ नहीं होता। सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाएं, उन्हें परमानेंट करें पार्षद ने खाली प्लॉट्स और डंपिंग प्वाइंट्स पर सफाई न होने का भी मुद्दा उठाया इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस पार्षद *कुणाल सोलंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर महापौर पर निशाना साधा है। क्या कहा पार्षद ने? पार्षद सोलंकी ने वीडियो में कहा - आदरणीय महापौर जी, आज आपकी एक सेल्फी देखी जिसमें आप सफाई कर्मचारी के साथ खड़े हैं। मेरा मानना है कि आप एक तरफ रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं और दूसरी तरफ उस सफाई कर्मचारी की तनख्वाह बढ़ाएं और उसे परमानेंट करें। ये बहुत समय से डिले हो रहा है।"_ उन्होंने सेल्फी विथ सेग्रीगेशन अभियान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी जगह सेल्फी विथ क्लीन वार्ड और सेल्फी विथ एम्प्टी प्लॉट्स जैसी पहल शुरू की जाए खाली प्लॉट्स और डंपिंग का मुद्दा कुणाल सोलंकी ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में पिछले 2 हफ्तों से 4-5 जगहों पर कचरा पड़ा है जिसकी शिकायत CSI और अधिकारियों को की गई लेकिन कोई सफाई नहीं हुई उन्होंने कहा आप खुद कहते हैं कि अधिकारी आपकी नहीं सुनते, तो सोचिए मेरी कैसे सुनेंगे। हम विपक्ष के पार्षद हैं। नगर निगम खुद कई जगह कचरा डंप करता है। 85 वार्ड में ऐसे कई खाली प्लॉट पड़े हैं CSI की भूमिका पर सवाल पार्षद ने CSI के काम पर भी सवाल उठाए। कहा कि CSI का काम सिर्फ चालान बनाना नहीं है, उन्हें खाली प्लॉट्स और डंपिंग प्वाइंट्स को चिन्हित कर सफाई कराना भी चाहिए।1
- गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने किया गुरु पूजन,दूध से अभिषेक कर फूलों की वर्षा से जताया सम्मान गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंदौर के नंदलालपुरा स्थित किन्नर अखाड़े में श्रद्धा और उल्लास के साथ गुरु पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान किन्नर समाज के सदस्यों ने अपने गुरु का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया, चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया तथा जयकारों के बीच दूध से अभिषेक और फूलों की वर्षा कर सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में किन्नर समाज की प्रमुख सोना मंगला नंद गिरी ने परंपरा के अनुसार सीमा कुंवर गुरु के चरण पखारकर उनका पूजन किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता जीवन के प्रथम गुरु होते हैं, लेकिन किन्नर समाज के लिए गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। गुरु के सान्निध्य और मार्गदर्शन में ही समाज के सदस्य जीवन जीने की सीख प्राप्त करते हैं और आगे बढ़ते हैं। गुरु द्वारा दिए गए संस्कार, अनुशासन और ज्ञान ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर इंदौर की गादीपति सीमा कुंवर गुरु ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की सही राह भी दिखाते हैं। उन्होंने अपने प्रवचन में गुरु के सम्मान और शिष्य के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और देश की खुशहाली की कामना की। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान शिष्यों ने अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन में भक्ति और आस्था का माहौल रहा तथा अंत में सभी गुरुजनों ने अपने शिष्यों को स्नेहपूर्वक जीवन में सफलता, तरक्की और सुखद भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बहुचर नंद गिरी, शिमला गुरु, पायल गुरु, कल्पना गुरु, गोल्डन गुरु, नेहा गुरु, पूजा गुरु, सभी किन्नर समाज मौजूद रहे1
- 100 लोगों को प्लॉट बेचने का दावा, अज्जू खान पर केस दर्ज इंदौर में अज्जू खा शासकीय जमीन पर बेच रहा था 5 लाख में प्लाट हुई कार्यवाही ग्राम सिरपुर में काटी जा रही थी अवैध रूप से न्यू लक्ष्मी नगर कॉलोनी अज्जू खा पर हुई कार्यवाही जमीन मुक्त कराई गई अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के नाम से है भूमि 40 करोड रुपए की जमीन पर भूमाफिया की थी नजर बताओ जरा 100 लोगों को 5 लाख में भेज दिए प्लांट इंदौर में 40 करोड रुपए की सास की जमीन पर न्यू लक्ष्मी नगर नाम से कॉलोनी काटकर लोगों को ₹500000 में प्लॉट दिए जा रहे थे मामले में जब जानकारी प्रशासन को लगी तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया साथ ही अज्जू खान नामक व्यक्ति पर प्रकरण भी दर्ज किया गया है बताया जा रहा है कि 100 लोगों को प्लांट बेच भी दिया गए थे । वियो एडीएम निधि वर्मा के मुताबिक मल्हारगंज में आने वाले ग्राम सिरपुर में स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 33 और रकबा 2711 हेक्टेयर का परीक्षण किया जिसमें भूमि का राजस्व में अनुसूचित जाति, वा अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के नाम से दर्ज थी। जिस ओर न्यू लक्ष्मी नगर नाम से कालोनी काटी जा रही थी जिसमें छोटे-छोटे भूखंड काटकर लोगों को ₹5 लाख रुपए में बेची जा रहे थे मामले की जांच पड़ताल करते हुए प्रशासन के द्वारा अज्जू खान पिता गुरु खान निवासी सम्राट नगर पर प्रकरण दर्ज किया गया है जो कि निजी जमीन बात कर बेची जा रही थी साथी जांच के दौरान पता चला है कि शासकीय जमीन पर जरीन बी, यासमीन नामक लोगों के द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण कर रहने भी लगे थे जिनका निर्माण बुलडोजर के माध्यम से हटाए गए हैं साथ ही बता जरा की कई लोगों जिसमें वसीम पठान, शाहरुख कुरेशी, शब्बीर नबी, अनवर फावी, शाहिद जैसे व्यक्तियों के द्वारा प्लाट खरीद कर बाउंड्री बाल तार फर्निशिंग कर ली गई थी उन्हें भी हटाया गया है बताया जा रहा है कि भू माफिया के द्वारा करीबन 100 लोगों को प्लांट बेचे गए हैं जिसकी आकलन 5 करोड रुपए के आसपास धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आएगी फिलहाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को लेकर काफी सख्त दिशा निर्देश जिला प्रशासन को मध्य प्रदेश में दिए हैं उसी के बाद में या एक बड़ी कारवाई देखी गई है। बाइट निधि वर्मा, एसडीएम मल्हारगंज इंदौर एंकर इंदौर में शासकीय जमीन पर अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मल्हारगंज क्षेत्र के ग्राम सिरपुर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग की करीब 40 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर "न्यू लक्ष्मी नगर" नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। आरोप है कि लोगों को 5-5 लाख रुपये में प्लॉट बेचे जा रहे थे। प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया और मुख्य आरोपी अज्जू खान सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वीओ मल्हारगंज के ग्राम सिरपुर स्थित सर्वे क्रमांक 33 की करीब 2.711 हेक्टेयर शासकीय भूमि, जो राजस्व रिकॉर्ड में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के नाम दर्ज है, उस पर अवैध रूप से "न्यू लक्ष्मी नगर" कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां छोटे-छोटे भूखंड काटकर लोगों को लगभग 5 लाख रुपये प्रति प्लॉट के हिसाब से बेचा जा रहा था। जांच के दौरान प्रशासन ने मुख्य आरोपी अज्जू खान पिता गुरु खान, निवासी सम्राट नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई के दौरान जरीन बी और यासमीन द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को बुलडोजर से हटाया गया। वहीं प्लॉट खरीदकर बाउंड्रीवाल और फेंसिंग करने वाले कई लोगों के कब्जे भी हटाए गए। प्रशासन के अनुसार, भूमाफिया करीब 100 लोगों को प्लॉट बेच चुका था। यदि यह दावा सही पाया जाता है तो लगभग 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी सामने आ सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बाइट निधि वर्मा, एसडीएम मल्हारगंज, इंदौर1
- विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप1