Shuru
Apke Nagar Ki App…
एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है।,बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर विपरीत दिशा से आ रही ऑटो में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी......
Abc Hindustan
एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है।,बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर विपरीत दिशा से आ रही ऑटो में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी......
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोरखपुर में ₹14 करोड़ का नया ब्रिज उद्घाटन | तारामंडल Water Body पर Two Lane Bridge | Gorakhpur Development1
- संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर थाना महुली पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वृहद पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बे सहित आसपास के संवेदनशील स्थानों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान यह भी बताया गया कि “जागरूकता ही बचाव है” और छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने दुकानदारों एवं नागरिकों को अपने प्रतिष्ठानों व घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया, जिससे अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान में मदद मिल सके। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। थाना महुली पुलिस ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता और सक्रियता के साथ जनसुरक्षा के लिए अभियान जारी रहेंगे।1
- मगहर शेरपुर चौराहा पर आंधी आने के बाद गिरे हुए पेड़ के मलबे और लटकता बिजली का पोल नहीं सही किया गया।1
- संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद स्थित गोला बाजार में आज एक बार फिर जश्न का माहौल देखने को मिला। बंगाल एवं असम चुनाव में मिले शानदार जनसमर्थन और परिणामों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों और नेताओं ने भव्य उत्सव का आयोजन किया।कार्यक्रम की कमान नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा ने संभाली। इस अवसर पर मुरलीधर जायसवाल, कपीस अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, श्रीधर अग्रहरि, पियूष सिंह, मृत्युंजय राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर जोरदार आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी।आज के कार्यक्रम में खास बात यह रही कि सभी शीर्ष नेताओं ने मंच से अपने संबोधन में अतीत के संघर्षों और संगठन की यात्रा को विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता अचानक नहीं मिली, बल्कि वर्षों की मेहनत, समर्पण और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। नेताओं ने पुराने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों के योगदान को विशेष रूप से नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में मिले जनसमर्थन को “जनता के विश्वास की जीत” बताते हुए कहा कि यह परिणाम देश में विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के प्रति जनता की आस्था को दर्शाता है। सभी ने शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।इस दौरान “प्रचंड जीत” को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। उपस्थित व्यापारियों और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और भविष्य में भी इसी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि वे आगे भी समाज, व्यापार और राष्ट्रहित में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। गोला बाजार में समस्त व्यापारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति ने आज के इस आयोजन को और भी भव्य, जीवंत और यादगार बना दिया।1
- गोरखपुर धर्मसाला #trending1
- कुशीनगर सुकरौली- सांप के काटने से किशोर की दर्दनाक मौत सांप के काटने से किशोर की अचानक बिगड़ी तबीयत परिजन आनन-फानन में सुकरौली के देवताहा अस्पताल लेकर पहुंचे प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने किया गोरखपुर रेफर गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही किशोर ने तोड़ा दम मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में फूटा गुस्सा, मचा कोहराम1
- संत कबीर नगर। खलीलाबाद के बंजरिया मोहल्ला स्थित पैगाम पीसीओ वाली गली इन दिनों बदहाल स्थिति में है। हालिया बारिश के चलते पूरी गली कीचड़ से पट गई है, जिससे आमजन का पैदल चलना भी बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पानी पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्लेवासियों के अनुसार, गली में आए दिन फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को ही तीन लोग कीचड़ में फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना तक जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल क्षेत्र के लोग भय और असुविधा के बीच जीवन यापन कर रहे हैं।1
- Rameshwar Prasad Maurya Smarak Inter College Thakuradari Dhanghata sant kabir nagar1
- युवती ने बोलेरो पर चढ़कर किया, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, मचीं अफरा तफरी! महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बा चौराहे पर सोमवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला कभी सड़क पर खड़ी बस के आगे आकर रुक जाती तो कभी गुजर रही बोलेरो गाड़ी पर चढ़कर शोर-शराबा करने लगती।महिला के इस अचानक उत्पात के कारण गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब घंटों तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। मौके पर मौजूद लोग महिला के हंगामे का वीडियो बनाते रहे,जबकि कुछ लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश भी की।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया,जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। #Maharajganj #UPPolice #traffic1