logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी सेतु एवं लोहारों वाला चौराहा का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। शाहजहांपुर, 6 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी पर निर्मित सेतु तथा लोहारों वाला चौराहा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए वित्त मंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि 20 अगस्त तक प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का निर्माण गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे नगर निगम एवं शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालयों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके। इसके उपरांत मंत्री ने ग्राम ककरा कांकर कुंड क्षेत्र, अजीजगंज के निकट गर्रा नदी पर निर्मित सेतु का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ₹424.55 लाख की स्वीकृत लागत से सेतु को 80 सेंटीमीटर ऊँचा उठाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सेतु के दोनों ओर पहुँच मार्ग पर जीएसबी एवं डब्ल्यूएमएम स्तर तक का कार्य पूर्ण कर आवागमन प्रारंभ करा दिया गया है। मंत्री ने निर्देश दिए कि मौसम अनुकूल होते ही बिटुमिनस कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना का शेष कार्य भी समयबद्ध रूप से पूरा हो सके। इसके बाद मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहे पर स्थित विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर को शीघ्र स्थानांतरित (शिफ्ट) कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा के निकट पुरानी रेलवे लाइन वाले मार्ग को रोलर चलवाकर समतल कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग समतल होने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

1 hr ago
user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी सेतु एवं लोहारों वाला चौराहा का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। शाहजहांपुर, 6 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी पर निर्मित सेतु तथा लोहारों वाला चौराहा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए वित्त मंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि 20 अगस्त तक प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का निर्माण गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे नगर निगम एवं शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालयों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके। इसके उपरांत मंत्री ने ग्राम ककरा कांकर कुंड क्षेत्र, अजीजगंज के निकट गर्रा नदी पर निर्मित सेतु का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ₹424.55 लाख की स्वीकृत लागत से सेतु को 80 सेंटीमीटर ऊँचा उठाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सेतु के दोनों ओर पहुँच मार्ग पर जीएसबी एवं डब्ल्यूएमएम स्तर तक का कार्य पूर्ण कर आवागमन प्रारंभ करा दिया गया है। मंत्री ने निर्देश दिए कि मौसम अनुकूल होते ही बिटुमिनस कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना का शेष कार्य भी समयबद्ध रूप से पूरा हो सके। इसके बाद मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहे पर स्थित विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर को शीघ्र स्थानांतरित (शिफ्ट) कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा के निकट पुरानी रेलवे लाइन वाले मार्ग को रोलर चलवाकर समतल कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग समतल होने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    3
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • hhggffrujhbvftthhvcftyhbcctyybvtthhvyuhvft uh hvgghffttjjnkgd5jnnn
    1
    hhggffrujhbvftthhvcftyhbcctyybvtthhvyuhvft uh hvgghffttjjnkgd5jnnn
    user_Baseem
    Baseem
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ghante ke bal ayurvedic mein video ko like karo share karo follow karo kamyab Hain
    1
    ghante ke bal ayurvedic mein video ko like karo share karo follow karo kamyab Hain
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • *थाना कांट के नेतृत्व में थाना कांट पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई* जिला संवाददाता आशीष अवस्थी दिनांक 01.08.2026 को वादी श्री चन्द्रपाल पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम प्रहलादपुर कमलनैनपुर, कस्बा व थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा थाना कांट पर तहरीर दी गई कि विपक्षीगण 1. समीर पुत्र लियाकत अली निवासी मोहल्ला गढ़ी पूर्वी, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर एवं उसके अन्य 03 साथियों द्वारा वादी के पुत्र गौतम पर जान से मारने की नीयत से एक राय होकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल शाहजहाँपुर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कांट पर मु0अ0सं0-367/2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस बनाम 1. समीर पुत्र लियाकत अली निवासी मोहल्ला गढ़ी पूर्वी, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर एवं उसके अन्य 03 साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के क्रम में संदिग्ध अश्वनी पुत्र गुड्डू सिंह निवासी ग्राम नौसारा सिकन्दरपुर खुर्द, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर को पूछताछ हेतु थाना कांट लाया गया। पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अश्वनी पुत्र गुड्डू सिंह उपरोक्त का नाम अभियुक्त के रूप में प्रकाश में आया, जिसके उपरांत उसे थाना कार्यालय में ही गिरफ्तारी का कारण बताते हुए दिनांक 05.08.2026 को समय 16:33 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    4
    *थाना कांट के नेतृत्व में थाना कांट पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई*

जिला संवाददाता आशीष अवस्थी 

दिनांक 01.08.2026 को वादी श्री चन्द्रपाल पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम प्रहलादपुर कमलनैनपुर, कस्बा व थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा थाना कांट पर तहरीर दी गई कि विपक्षीगण 1. समीर पुत्र लियाकत अली निवासी मोहल्ला गढ़ी पूर्वी, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर एवं उसके अन्य 03 साथियों द्वारा वादी के पुत्र गौतम पर जान से मारने की नीयत से एक राय होकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल शाहजहाँपुर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कांट पर मु0अ0सं0-367/2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस बनाम 1. समीर पुत्र लियाकत अली निवासी मोहल्ला गढ़ी पूर्वी, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर एवं उसके अन्य 03 साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के क्रम में संदिग्ध अश्वनी पुत्र गुड्डू सिंह निवासी ग्राम नौसारा सिकन्दरपुर खुर्द, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर को पूछताछ हेतु थाना कांट लाया गया। पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अश्वनी पुत्र गुड्डू सिंह उपरोक्त का नाम अभियुक्त के रूप में प्रकाश में आया, जिसके उपरांत उसे थाना कार्यालय में ही गिरफ्तारी का कारण बताते हुए दिनांक 05.08.2026 को समय 16:33 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • **कांट के चर्चित गौतम हत्याकांड पर बोले ठाकुर लखन प्रताप सिंह, कहा— निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई शाहजहांपुर। कांट के चर्चित गौतम हत्याकांड में पुलिस द्वारा किए गए बड़े खुलासे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में ददरौल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी ठाकुर लखन प्रताप सिंह ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर लखन प्रताप सिंह ने कहा कि गौतम हत्याकांड बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उनका कहना था कि यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जांच में किसी प्रकार का दबाव या पक्षपात न हो और सभी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ठाकुर लखन प्रताप सिंह ने कहा कि कानून पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा मिलना बेहद आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई करते हुए न्याय सुनिश्चित करेंगे। अब आइए सुनते हैं कि कांट के चर्चित गौतम हत्याकांड और पुलिस के खुलासे पर ठाकुर लखन प्रताप सिंह ने कहा…
    1
    **कांट के चर्चित गौतम हत्याकांड पर बोले ठाकुर लखन प्रताप सिंह, कहा— निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

शाहजहांपुर। कांट के चर्चित गौतम हत्याकांड में पुलिस द्वारा किए गए बड़े खुलासे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में ददरौल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी ठाकुर लखन प्रताप सिंह ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ठाकुर लखन प्रताप सिंह ने कहा कि गौतम हत्याकांड बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उनका कहना था कि यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जांच में किसी प्रकार का दबाव या पक्षपात न हो और सभी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ठाकुर लखन प्रताप सिंह ने कहा कि कानून पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा मिलना बेहद आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई करते हुए न्याय सुनिश्चित करेंगे।
अब आइए सुनते हैं कि कांट के चर्चित गौतम हत्याकांड और पुलिस के खुलासे पर ठाकुर लखन प्रताप सिंह ने  कहा…
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • **** खुटार पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का तेल और नकदी बरामद*** शाहजहाँपुर, 6 अगस्त। थाना खुटार पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक माह पहले हुई किराना स्टोर चोरी का सफल खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 15 लीटर सरसों का तेल, 14 लीटर फॉर्च्यून रिफाइंड और ₹2,300 नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक खुटार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को खीरी जनपद के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम गेहूंआ नवाबी निवासी ऋषिकांत ने तहरीर देकर बताया था कि रामपुर कलां मेन रोड स्थित उनके "ऋषि किराना स्टोर" का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सामान और नकदी चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना खुटार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच, मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने रुजहां कलां फ्लाईओवर के सामने रुजहा खुर्द जाने वाले कच्चे मार्ग से दो अभियुक्तों धर्मपाल (28 वर्ष) निवासी मिल्किया थाना निगोही तथा मंगल (31 वर्ष) निवासी बलरामपुर थाना निगोही को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 15 लीटर सरसों का तेल, 14 लीटर फॉर्च्यून रिफाइंड और ₹2,300 नकद बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने चोरी का माल बताया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफलता में एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक मोहनदेव शर्मा, उपनिरीक्षक टिंकू कुमार तथा आरक्षी सागर मलिक, विजय कुमार और विपिन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    **** खुटार पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का तेल और नकदी बरामद***

शाहजहाँपुर, 6 अगस्त। थाना खुटार पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक माह पहले हुई किराना स्टोर चोरी का सफल खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 15 लीटर सरसों का तेल, 14 लीटर फॉर्च्यून रिफाइंड और ₹2,300 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक खुटार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को खीरी जनपद के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम गेहूंआ नवाबी निवासी ऋषिकांत ने तहरीर देकर बताया था कि रामपुर कलां मेन रोड स्थित उनके "ऋषि किराना स्टोर" का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सामान और नकदी चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना खुटार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच, मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने रुजहां कलां फ्लाईओवर के सामने रुजहा खुर्द जाने वाले कच्चे मार्ग से दो अभियुक्तों धर्मपाल (28 वर्ष) निवासी मिल्किया थाना निगोही तथा मंगल (31 वर्ष) निवासी बलरामपुर थाना निगोही को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 15 लीटर सरसों का तेल, 14 लीटर फॉर्च्यून रिफाइंड और ₹2,300 नकद बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने चोरी का माल बताया है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस सफलता में एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक मोहनदेव शर्मा, उपनिरीक्षक टिंकू कुमार तथा आरक्षी सागर मलिक, विजय कुमार और विपिन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.