logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुजरात के जामनगर से हैरान करने वाला हत्या का मामला आया गुजरात के जामनगर में पुलिस ने दो साल पुराने हत्या के मामले का खुलासा किया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को फैक्ट्री परिसर में दफना दिया। पुलिस जांच के दौरान मिले सबूतों और पूछताछ के बाद मामला सामने आया। खुदाई में मानव अवशेष मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

9 hrs ago
user_रमेश सिंह
रमेश सिंह
Merta, Nagaur•
9 hrs ago

गुजरात के जामनगर से हैरान करने वाला हत्या का मामला आया गुजरात के जामनगर में पुलिस ने दो साल पुराने हत्या के मामले का खुलासा किया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को फैक्ट्री परिसर में दफना दिया। पुलिस जांच के दौरान मिले सबूतों और पूछताछ के बाद मामला सामने आया। खुदाई में मानव अवशेष मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • असम की पंडित विद्या देवी जियारत ख्वाजा साहब की दरगाह दर्शन करने पहुंची प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी जियारत दरगाह दर्शन करने पहुंचे
    1
    असम की पंडित विद्या देवी जियारत ख्वाजा साहब की दरगाह दर्शन करने पहुंची
प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी जियारत दरगाह दर्शन करने पहुंचे
    user_Dainik aagaaz news
    Dainik aagaaz news
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी ज़ियारत दर्शन करने पहुंची। अजमेर..विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी ज़ियारत दर्शन करने पहुंची। जहां उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में आस्था की चादर और फूल पेश कर अक़ीदत का नजराना पेश किया। इस मौके पर उन्होंने सूफियाना कव्वालियों का भी आनंद लिया और आमजन व श्रद्धालुओं में लंगर भी वितरण किया। विद्या देवी और उनके साथियों को दरगाह में जियारत सैयद अहमद अली नियाजी ने कराई और सैयद आसिफ अली चिश्ती ने डेलिगेशन के समस्त सदस्यों को दरबार की दस्तार बंदी कर प्रसाद भेंट किया। पंडित विद्या देवी ने दरगाह हाजिरी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन सही, मगर प्रधानमंत्री को बुरा भला कहा जाना ठीक नहीं था, छात्र देश का भविष्य है और उन्हें प्रधानमंत्री जैसे पद की गरिमा व सम्मान करना चाहिए। दरगाह में जियारत कर पंडित विद्या देवी ने देश में सुख शांति और समृद्धि की दुआ मांगी। उन्होंने बताया कि जब कभी उन्हें कुछ नया करना होता है तो सबसे पहले ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी देती है और दुखी परेशान हाल जनता को आध्यात्मिक सहयोग से लाभ पहुंचती है। दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाजी के अनुसार विद्या देवी कई वर्षों से अजमेर दरगाह से जुड़ी हुई है और हमेशा दरगाह आकर हाजिरी देती है और अपने करीबियों के हक में ख्वाजा साहब की रही है
    1
    प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी ज़ियारत दर्शन करने पहुंची।
अजमेर..विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी ज़ियारत दर्शन करने पहुंची। जहां उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में आस्था की चादर और फूल पेश कर अक़ीदत का नजराना पेश किया। इस मौके पर उन्होंने सूफियाना कव्वालियों का भी आनंद लिया और आमजन व श्रद्धालुओं में लंगर भी वितरण किया। 
विद्या देवी और उनके साथियों को दरगाह में जियारत सैयद अहमद अली नियाजी ने कराई और सैयद आसिफ अली चिश्ती ने डेलिगेशन के समस्त सदस्यों को दरबार की दस्तार बंदी  कर प्रसाद भेंट किया। पंडित विद्या देवी ने दरगाह हाजिरी  के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन सही, मगर प्रधानमंत्री को बुरा भला कहा जाना ठीक नहीं था, छात्र देश का भविष्य है और उन्हें प्रधानमंत्री जैसे पद की गरिमा व सम्मान करना चाहिए। दरगाह में जियारत कर पंडित विद्या देवी ने देश में सुख शांति और समृद्धि की दुआ मांगी।  उन्होंने बताया कि जब कभी उन्हें कुछ नया करना होता है तो सबसे पहले ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी देती है और दुखी परेशान हाल जनता को आध्यात्मिक सहयोग से लाभ पहुंचती है। दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाजी के अनुसार विद्या देवी कई वर्षों से अजमेर दरगाह से जुड़ी हुई है और हमेशा दरगाह आकर हाजिरी देती है और अपने करीबियों के हक में ख्वाजा साहब की  रही है
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • भीलवाड़ा सर्किट हाउस पहुँचने पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साथियों द्वारा श्री MD. चोपदार का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया! जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) भीलवाड़ा शहर जिला अध्यक्ष हामिद रंगरेज जी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की पुष्पमाला, शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर MD. चोपदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। यह भव्य स्वागत कार्यक्रम संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और कांग्रेस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आत्मीय मान-सम्मान हेतु प्रदेश टीम के तमाम पदाधिकारियों एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साथियों का दिल से शुक्रिया। मंसूर अहमद (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) KKC. एंव ब्यावर (ज़िला सचिव) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस (राज.)
    1
    भीलवाड़ा सर्किट हाउस पहुँचने पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साथियों द्वारा श्री MD. चोपदार का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया!
जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) भीलवाड़ा शहर जिला अध्यक्ष हामिद रंगरेज जी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की पुष्पमाला, शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर MD. चोपदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
यह भव्य स्वागत कार्यक्रम संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और कांग्रेस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
आत्मीय मान-सम्मान हेतु प्रदेश टीम के तमाम पदाधिकारियों एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साथियों का दिल से शुक्रिया।
मंसूर अहमद 
(प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) KKC. एंव 
ब्यावर (ज़िला सचिव) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस (राज.)
    user_Mansoor ahamed
    Mansoor ahamed
    Social worker ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • likes comments shares follow comments subscribe to my channel
    1
    likes comments shares follow comments subscribe to my channel
    user_Mubbshira ali
    Mubbshira ali
    Adult entertainment club अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • वर्षों से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रहे उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ एक ऐतिहासिक सपना साकार होने पर संत श्री मोतीराम बाबा मंदिर परिसर श्रद्धा, आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा नावा सिटी :- वर्षों से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रहे उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ एक ऐतिहासिक सपना साकार होने पर संत श्री मोतीराम बाबा मंदिर परिसर श्रद्धा, आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा। युवा शक्ति के तत्वावधान में आयोजित भव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं संगीतमय भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्री ठाकुरजी एवं संत श्री मोतीराम बाबा के श्रीचरणों में कृतज्ञता अर्पित करते हुए क्षेत्र के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनहित में लिए गए अडिग संकल्प, अटूट आस्था और वर्षों के संघर्ष की ऐतिहासिक सफलता का भावपूर्ण उत्सव था।उल्लेखनीय है कि समाजसेवी मनोज गंगवाल ने लंबे समय से रुकी उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण की फाइल को गति दिलाने के लिए संत श्री मोतीराम बाबा के दरबार में भगवान श्री ठाकुरजी को साक्षी मानते हुए दृढ़ संकल्प लिया था कि इस जनकल्याणकारी कार्य को पूरा होने तक वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ उनका यह संकल्प साकार हुआ तो श्रद्धालुओं ने इसे ठाकुरजी की असीम कृपा एवं संत श्री मोतीराम बाबा के पावन आशीर्वाद का प्रतिफल मानते हुए भक्ति एवं कृतज्ञता के साथ उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। दो बार हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात भजन-कीर्तन का भक्तिमय दौर प्रारंभ हुआ। गायक कलाकार सेवानिवृत्त अध्यापक राधेश्याम टेलर (सिकरवाल) ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वहीं कृष्णा पाराशर एवं प्रवीण स्वामी ने ढोलक पर अपनी सुमधुर संगत से कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने समाजसेवी मनोज गंगवाल का माला एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में गंगवाल ने कहा कि "संत श्री मोतीराम बाबा के दरबार में ठाकुरजी को साक्षी मानकर जो संकल्प लिया था, वह आज उनकी असीम कृपा और संत श्री मोतीराम बाबा के आशीर्वाद से साकार हुआ है। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समस्त नावा क्षेत्र की आस्था, विश्वास, जनसहयोग और एकजुटता की विजय है। हम संत श्री मोतीराम बाबा एवं ठाकुरजी के श्रीचरणों में कोटिशः नमन करते हुए उनके प्रति अपनी हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।" उन्होंने कहा कि उप जिला चिकित्सालय भवन केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला है। गंगवाल ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, राज्य सरकार तथा चिकित्सालय के लिए 50 फीट चौड़ा सुगम मार्ग उपलब्ध कराने वाले भामाशाह साबू परिवार एवं पूनिया परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र विकास के इस जनआंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाली युवा शक्ति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भूमिका इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत रही। साथ ही उन्होंने पेंशनर समाज के वरिष्ठजनों के स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद, मातृशक्ति के सहयोग तथा समस्त समाज बंधुओं के विश्वास के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय नावा सिटी सहित पूरे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। वीर बजरंगी सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रेल महाआंदोलन और उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों ने क्षेत्र की एकजुटता की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने समाजसेवी मनोज गंगवाल के समर्पण, संघर्ष और जनहित के प्रति उनकी निष्ठा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर युवा शक्ति के यश सैनी, विकास शर्मा, अशोक कुमावत, सर्वेश्वर शर्मा, भागीरथ गुर्जर, दौलत कुमावत, सुनील जांगिड़, कृष्णा पाराशर, कुलदीप सैनी,हरि सैनी, सूर्यवीर गुर्जर एवं उत्सव जैन उपस्थित रहे। वहीं मंदिर समिति की ओर से राजू सेन, बंसीलाल सेन, नितेश पंवार, मयंक छिपा, वैभव पंवार एवं मिलाप जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रद्धा, विश्वास और कृतज्ञता से ओत-प्रोत यह आयोजन न केवल उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास की खुशी का उत्सव बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि जब जनहित का संकल्प आस्था, सेवा और समाज की एकजुटता से जुड़ जाता है, तब सफलता स्वयं उसके चरण चूमती है।
    4
    वर्षों से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रहे उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ एक ऐतिहासिक सपना साकार होने पर संत श्री मोतीराम बाबा मंदिर परिसर श्रद्धा, आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा
नावा सिटी :- वर्षों से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रहे उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ एक ऐतिहासिक सपना साकार होने पर संत श्री मोतीराम बाबा मंदिर परिसर श्रद्धा, आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा। युवा शक्ति के तत्वावधान में आयोजित भव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं संगीतमय भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्री ठाकुरजी एवं संत श्री मोतीराम बाबा के श्रीचरणों में कृतज्ञता अर्पित करते हुए क्षेत्र के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनहित में लिए गए अडिग संकल्प, अटूट आस्था और वर्षों के संघर्ष की ऐतिहासिक सफलता का भावपूर्ण उत्सव था।उल्लेखनीय है कि समाजसेवी मनोज गंगवाल ने लंबे समय से रुकी उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण की फाइल को गति दिलाने के लिए संत श्री मोतीराम बाबा के दरबार में भगवान श्री ठाकुरजी को साक्षी मानते हुए दृढ़ संकल्प लिया था कि इस जनकल्याणकारी कार्य को पूरा होने तक वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ उनका यह संकल्प साकार हुआ तो श्रद्धालुओं ने इसे ठाकुरजी की असीम कृपा एवं संत श्री मोतीराम बाबा के पावन आशीर्वाद का प्रतिफल मानते हुए भक्ति एवं कृतज्ञता के साथ उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। दो बार हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात भजन-कीर्तन का भक्तिमय दौर प्रारंभ हुआ। गायक कलाकार सेवानिवृत्त अध्यापक राधेश्याम टेलर (सिकरवाल) ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वहीं कृष्णा पाराशर एवं प्रवीण स्वामी ने ढोलक पर अपनी सुमधुर संगत से कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने समाजसेवी मनोज गंगवाल का माला एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में गंगवाल ने कहा कि "संत श्री मोतीराम बाबा के दरबार में ठाकुरजी को साक्षी मानकर जो संकल्प लिया था, वह आज उनकी असीम कृपा और संत श्री मोतीराम बाबा के आशीर्वाद से साकार हुआ है। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समस्त नावा क्षेत्र की आस्था, विश्वास, जनसहयोग और एकजुटता की विजय है। हम संत श्री मोतीराम बाबा एवं ठाकुरजी के श्रीचरणों में कोटिशः नमन करते हुए उनके प्रति अपनी हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।"
उन्होंने कहा कि उप जिला चिकित्सालय भवन केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला है। गंगवाल ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, राज्य सरकार तथा चिकित्सालय के लिए 50 फीट चौड़ा सुगम मार्ग उपलब्ध कराने वाले भामाशाह साबू परिवार एवं पूनिया परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र विकास के इस जनआंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाली युवा शक्ति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भूमिका इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत रही। साथ ही उन्होंने पेंशनर समाज के वरिष्ठजनों के स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद, मातृशक्ति के सहयोग तथा समस्त समाज बंधुओं के विश्वास के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय नावा सिटी सहित पूरे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। वीर बजरंगी सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रेल महाआंदोलन और उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों ने क्षेत्र की एकजुटता की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने समाजसेवी मनोज गंगवाल के समर्पण, संघर्ष और जनहित के प्रति उनकी निष्ठा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर युवा शक्ति के यश सैनी, विकास शर्मा, अशोक कुमावत, सर्वेश्वर शर्मा, भागीरथ गुर्जर, दौलत कुमावत, सुनील जांगिड़, कृष्णा पाराशर, कुलदीप सैनी,हरि सैनी, सूर्यवीर गुर्जर एवं उत्सव जैन उपस्थित रहे। वहीं मंदिर समिति की ओर से राजू सेन, बंसीलाल सेन, नितेश पंवार, मयंक छिपा, वैभव पंवार एवं मिलाप जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रद्धा, विश्वास और कृतज्ञता से ओत-प्रोत यह आयोजन न केवल उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास की खुशी का उत्सव बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि जब जनहित का संकल्प आस्था, सेवा और समाज की एकजुटता से जुड़ जाता है, तब सफलता स्वयं उसके चरण चूमती है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • *विद्यालयों में आयोजित हुआ जन-जागरूकता एवं आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम* *SDRF द्वारा विद्यालयों में आपदा सुरक्षा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *SDRF ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक उपायों का दिया प्रशिक्षण* ब्यावर,30 जुलाई । SDRF कमांडेंट, जयपुर के निर्देशानुसार SDRF ई कम्पनी, ब्यावर की रेस्क्यू टीम ई-03 टीम प्रभारी शिवराज एव सहायक प्रभारी कैलाश चौहान के नेतृत मे टीम द्वारा राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय भगत चौराया ( ब्यावर) में एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,नुन्दरि जन-जागरूकता एवं आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा प्रतिभागियों को जीवन रक्षक उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के मुख्य विषय गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव के उपाय, सीपीआर (CPR) देने की सही एवं प्रभावी प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार (First Aid) की मूलभूत जानकारी, पानी में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बचाने के तरीके, खुले बोरवेल से होने वाले खतरों तथा उन्हें सुरक्षित रूप से ढकने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय आदि रहे । कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया तथा जीवन रक्षा संबंधी आवश्यक कौशल से अवगत कराना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    *विद्यालयों में आयोजित हुआ जन-जागरूकता एवं आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम*

*SDRF द्वारा विद्यालयों में आपदा सुरक्षा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*SDRF ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक उपायों का दिया प्रशिक्षण*

ब्यावर,30 जुलाई । SDRF कमांडेंट, जयपुर के निर्देशानुसार SDRF ई कम्पनी, ब्यावर की रेस्क्यू टीम ई-03 टीम प्रभारी शिवराज एव सहायक प्रभारी कैलाश चौहान के नेतृत मे टीम द्वारा राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय भगत चौराया ( ब्यावर) में एवं  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,नुन्दरि जन-जागरूकता एवं आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा प्रतिभागियों को जीवन रक्षक उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के मुख्य विषय गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव के उपाय, सीपीआर (CPR) देने की सही एवं प्रभावी प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार (First Aid) की मूलभूत जानकारी, पानी में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बचाने के तरीके, खुले बोरवेल से होने वाले खतरों तथा उन्हें सुरक्षित रूप से ढकने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय आदि रहे । 

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया तथा जीवन रक्षा संबंधी आवश्यक कौशल से अवगत कराना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • आज संसद सत्र के दौरान भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में माननीय सांसदों का विरोध प्रदर्शन। आज संसद सत्र के दौरान भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में माननीय सांसदों का विरोध प्रदर्शन।
    1
    आज संसद सत्र के दौरान भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में माननीय सांसदों का विरोध प्रदर्शन।
आज संसद सत्र के दौरान भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में माननीय सांसदों का विरोध प्रदर्शन।
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भारतीय रेडकास सोसायटी एवं सेंटजोन एम्बुलेंस एसोसियशन जिला शाखा अजमेर वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया
    1
    भारतीय रेडकास सोसायटी एवं सेंटजोन एम्बुलेंस एसोसियशन जिला शाखा अजमेर वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • *अजमेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने वार्ड 13 से 16 के प्रत्याशियों के लिए आवेदन मांगे* अजमेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने वार्ड 13 से 16के प्रत्याशि्यों के लिए आवेदन मांगे अजमेर। आगामीअजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं इसी क्रम में वार्ड संख्या 13 से 16 के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेक्र वार्ड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गरई। बेठक का आयोजन प्रभारी विवेक पाराशर एवं सह-प्रभारी अनीता रावत के नेतुत्व में किया गया। สेठक में प्रदेश कां्रेस कमेशीि के नर्देशों के अनूरूपप्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर विस्तार से च्चा हुई ।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रस्येक वार्ड में स्थानीयकार्यकर्ताओों एवं वार्ड अष्यक्षों से विचार-विमरश करनिष्ठावान, सक्रिय एवं सर्वसम्मति से स्वीकार्य कांग्रेसकार्थकर्रा को ही पार्ी का प्रत्याशी बनाया जाएगा।इसके लिए सभी वार्ड अध्यक्षों से संभावित प्रत्याशियोंके नाम आमंत्रित किए जा रहे हैं नेताओों ने स्पष्ट किया कि जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव लड़ने का इच्चछुक है, वह अपने-अपने वार्ड अध्यक्ष को नि्ारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त आवेदनोंएवं स्थानीय संगठन की राय के आधार पर नाम प्रदेशकांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे।ैठक में वार्ड 13 के अध्यक्ष जहीर कुरैशी, वार् 14के अध्यक्ष शाहनवाज लजवान, वार्ड 15 के अध्यक्षएहसान मिर्जा, वार्ड 16 के अध्यक्ष शुभम सामरिया, देहात कांग्रेस कमेटी के उपाभ्यक्ष अशरफ बुलंद, काजी मुनच्वर अली, राजेश चौरसिया, आरिफ हुसैन, गुफरान सिद्ीकी, नफीस खान, रिजवान हुसैन लजवान तथा नासिर मोहम्मद सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ा खपस्थित रहे। बठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्वित करने के लिए एकजूट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
    1
    *अजमेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने वार्ड 13 से 16 के प्रत्याशियों के लिए आवेदन मांगे*
अजमेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने वार्ड 13 से 16के प्रत्याशि्यों के लिए आवेदन मांगे अजमेर। आगामीअजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर जिला
कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर
दी हैं इसी क्रम में वार्ड संख्या 13 से 16 के लिए
कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेक्र वार्ड अध्यक्षों की
महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गरई।
बेठक का आयोजन प्रभारी विवेक पाराशर एवं
सह-प्रभारी अनीता रावत के नेतुत्व में किया गया।
สेठक में प्रदेश कां्रेस कमेशीि के नर्देशों के अनूरूपप्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर विस्तार से च्चा हुई ।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रस्येक वार्ड में स्थानीयकार्यकर्ताओों एवं वार्ड अष्यक्षों से विचार-विमरश करनिष्ठावान, सक्रिय एवं सर्वसम्मति से स्वीकार्य कांग्रेसकार्थकर्रा को ही पार्ी का प्रत्याशी बनाया जाएगा।इसके लिए सभी वार्ड अध्यक्षों से संभावित प्रत्याशियोंके नाम आमंत्रित किए जा रहे हैं
नेताओों ने स्पष्ट किया कि जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता
नगर निगम चुनाव लड़ने का इच्चछुक है, वह
अपने-अपने वार्ड अध्यक्ष को नि्ारित प्रक्रिया के
अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त आवेदनोंएवं स्थानीय संगठन की राय के आधार पर नाम प्रदेशकांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे।ैठक में वार्ड 13 के अध्यक्ष जहीर कुरैशी, वार् 14के अध्यक्ष शाहनवाज लजवान, वार्ड 15 के अध्यक्षएहसान मिर्जा, वार्ड 16 के अध्यक्ष शुभम सामरिया, देहात कांग्रेस कमेटी के उपाभ्यक्ष अशरफ बुलंद, काजी मुनच्वर अली, राजेश चौरसिया, आरिफ हुसैन, गुफरान सिद्ीकी, नफीस खान, रिजवान हुसैन
लजवान तथा नासिर मोहम्मद सहित अन्य कांग्रेस
पदाधिकारी एवं कार्यकर्ा खपस्थित रहे।
बठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत
करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की
जीत सुनिश्वित करने के लिए एकजूट होकर कार्य
करने का संकल्प भी लिया।
    user_Dainik aagaaz news
    Dainik aagaaz news
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.