मुंगेर में सरस्वती शिशु मंदिर शादीपुर में गुंजा वंदे मातरम मुंगेर में सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर में गूँजा ‘वंदे मातरम्’ 25 सितंबर को ‘नमामि भारतम्’ योजना के तहत हुआ सामूहिक गायन कार्यक्रम मुंगेर। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम्’ योजना के तहत 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे मुंगेर में एक साथ, एक लय और एक स्वर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर किया गया। आयोजकों के अनुसार, सामूहिक वंदे मातरम् गायन अभियान को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सूचीबद्ध किया गया है। मुंगेर में यह आयोजन कुल नौ स्थानों पर एक साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। सादीपुर में 900 भैया-बहनों ने किया सामूहिक गायन सरस्वती शिशु मंदिर, सादीपुर के विद्यालय परिसर में भी सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री जयराम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के सचिव श्री अमर कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक देवेंद्र जी तथा प्रधानाचार्य श्री सुरेश प्रसाद वर्मा जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन श्रीमती अनिता कुमारी दीदी जी के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय परिसर में लगभग 900 भैया-बहनों के साथ अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य श्री संजीव कुमार, श्री कौशलेंद्र कुमार, श्री उपेन्द्र तिवारी, श्री बिंदु जी, श्री उपेन्द्र कुमार एवं श्री सुजीत कुमार गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एक साथ जोड़कर राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त करना था। मुंगेर के विभिन्न स्थानों पर हुए सामूहिक गायन में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।
मुंगेर में सरस्वती शिशु मंदिर शादीपुर में गुंजा वंदे मातरम मुंगेर में सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर में गूँजा ‘वंदे मातरम्’ 25 सितंबर को ‘नमामि भारतम्’ योजना के तहत हुआ सामूहिक गायन कार्यक्रम मुंगेर। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम्’ योजना के तहत 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे मुंगेर में एक साथ, एक लय और एक स्वर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर किया गया। आयोजकों के अनुसार, सामूहिक वंदे मातरम् गायन अभियान को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सूचीबद्ध किया गया है। मुंगेर में यह आयोजन कुल नौ स्थानों पर एक साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। सादीपुर में 900 भैया-बहनों ने किया सामूहिक गायन सरस्वती शिशु मंदिर, सादीपुर के विद्यालय परिसर में भी सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री जयराम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के सचिव श्री अमर कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक देवेंद्र जी तथा प्रधानाचार्य श्री सुरेश प्रसाद वर्मा जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन श्रीमती अनिता कुमारी दीदी जी के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय परिसर में लगभग 900 भैया-बहनों के साथ अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य श्री संजीव कुमार, श्री कौशलेंद्र कुमार, श्री उपेन्द्र तिवारी, श्री बिंदु जी, श्री उपेन्द्र कुमार एवं श्री सुजीत कुमार गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एक साथ जोड़कर राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त करना था। मुंगेर के विभिन्न स्थानों पर हुए सामूहिक गायन में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।
- ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका के तत्वावधान मे नमामि भारतम् कार्यक्रम फुलका काली मंदिर में हुआ ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका के तत्वावधान मे नमामि भारतम् कार्यक्रम फुलका काली मंदिर में हुआ1
- दूसरे दिन भी गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप,बिना इलाज के लोटे मरीज़। गोगरी। एक संवाददाता। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा ठप रहने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओपीडी सेवा बाधित रहने के कारण अस्पताल में पहुंचे कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि, गंभीर और आपातकालीन मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा चालू रही। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे तक अस्पताल की ओपीडी सेवा बाधित रही। इलाज की उम्मीद में सुबह से ही अस्पताल पहुंचे मरीज ओपीडी खुलने का इंतजार करते रहे। लंबे समय तक सेवा शुरू नहीं होने पर कई मरीज और उनके परिजन निराश होकर वापस लौट गए। लगातार दूसरे दिन ओपीडी सेवा प्रभावित होने से मरीजों में नाराजगी भी देखी गई। बताया जा रहा है कि सहरसा सदर अस्पताल के एक चिकित्सक के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर चिकित्सकों में नाराजगी है। इसी के विरोध में चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा बाधित किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। ओपीडी सेवा बंद रहने से सामान्य बीमारी का इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी हुई। वहीं, अस्पताल में इमरजेंसी सेवा जारी रहने के कारण गंभीर मरीजों को उपचार की सुविधा मिलती रही। लगातार दो दिनों से ओपीडी सेवा बाधित रहने से मरीजों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सेवा बहाल कराने की मांग की है।1
- 28 सितंबर को लोक भवन घेराव पटना की तैयारी हेतु ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन राज्य एवं राष्ट्रीय 28 सितंबर को लोक भवन घेराव पटना की तैयारी हेतु ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन राज्य एवं राष्ट्रीय नेताओं का जत्था विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए आज खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड अंतर्गत करूआ मोर चौक पर पहुंचा जहां तमाम नेताओं को छात्र नौजवान एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गयाl करूआ मोर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साथी रोशन कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष साथी शंभू देवा, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष साथी सुधीर कुमार, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव साथी मोहम्मद गयासुद्दीन, साथी सलमान सिद्दी, साथी संजय कुमार ,धीरेंद्र कुमार एवं सोशल मीडिया प्रभारी साथी रूपेश कुमार, छात्र नेता साथी चार्ली आर्य संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार एवं सम्राट चौधरी की सरकार के खिलाफ 28 सितंबर को लोक भवन घेराव को सफल बनाने हेतु हजारों की संख्या में भाग लेने का अपील कियेl भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कां प्रभाकर प्रसाद सिंह सभा की अध्यक्षता कियेl, अंचल मंत्री कामरेड अनिल कुमार सिंह, सहायक अंचल मंत्री कॉ जोगेंद्र शर्मा, छात्र नौजवान नेता साथी निलेश कुमार सिंह, साथी चंद्रशेखर ठाकुर, साथी अवधेश पटेल, साथी अमित पटेल ,साथी सरवन यादव, साथी अख्तर अली, साथी नरेश शर्मा, साथी रजनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र नौजवान एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ता भाग लिएl1
- *हवेली खड़गपुर झील की बदहाल सड़क! पानी में डूबा रास्ता, 1 फीट तक गहरे गड्ढे | गड्ढों में भरा पानी, सैलानियों को भारी परेशानी LIVE Ground Report* *हवेली खड़गपुर झील की बदहाल सड़क! पानी में डूबा रास्ता, 1 फीट तक गहरे गड्ढे | गड्ढों में भरा पानी, सैलानियों को भारी परेशानी LIVE Ground Report* *जनसोरकर से जुड़ी खबर पर अपनी राय कॉमेट में जरूर दे,VOICE OF MUNGER*1
- निर्धारित तिथि पर पोर्टल चालू नहीं होने से छात्र-छात्राएं परेशान मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-4 सत्र 2024-28 एवं सेमेस्टर-6 सत्र 2023-27 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 24 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं विलंब शुल्क के साथ 29 एवं 30 सितंबर को परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित है। लेकिन गुरुवार, 24 सितंबर को हरि सिंह महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कई छात्र-छात्राएं महाविद्यालय पहुंचे, जहां पोर्टल चालू नहीं होने के कारण उनका परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका। इससे विद्यार्थियों में काफी मायूसी देखी गई। छात्र सैलब झा, ऋषभ कुमार, रोहित, राहुल, अमित श, विकास और खुशी नंदिनी का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि के बावजूद अक्सर समय पर पोर्टल शुरू नहीं किया जाता है। इस दौरान बीच में छुट्टियां पड़ जाने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार मजबूरी में विलंब शुल्क देकर परीक्षा फॉर्म भरना पड़ता है। वहीं छात्र नेता शुभम केसरी, सोनू झा एवं विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि पर समय से पोर्टल चालू किया जाए और यदि तकनीकी कारणों से पोर्टल शुरू होने में देरी होती है तो परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी उसी अनुपात में बढ़ाई जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.1
- बिहार के जमुई जिला में छात्रों के साथ छेड़खानी वीडियो वायरल होने पर बिहार सरकार और जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया जिन में एक आरोपी को आप एनकाउंटर कर कर उन्हें गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी नंदन यादव हाफ एनकाउंटर करने पर में गोली मार। जीतन राम मांझी ने कहा कि यह सम्राट की सरकार है अपराधी कोई भी हो उन्हें छोड़ नहीं जाएगा। मोहित यादव नाम आते ही राष्ट्रीय जनता दल पार्टी पर निशाना बीजेपी के लोग करने लगे। लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव के कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी की सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि और भी आरोपी को क्यों नहीं गोली मारा गया। बेगूसराय रजत प्रखंड अध्यक्ष बिहार सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा किया।1
- कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏 "Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed. 🙏" #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video हमको अचानक पटना में हिंदू मुस्लिम के समूह छात्र सरकार के द्वारा 8 वर्ष पहले जबरन बेहोश करके ऑपरेशन करके पूरे शरीर ब्रेन में रोबोट टर्मिनेटर एआई सैटलाइट जीपीएस कैमरा साउंड सिस्टम बिजली के तार उल्टा घड़ी वाला मशीन कंप्यूटर कुत्ता मोबाइल बिजली इंटरनेट नियंत्रित ब्रेन चिप लगाकर सभी को हजारों कुत्ता बकरी जानवर में जोड़कर सामूहिक रूप से सभी यंत्रों को उल्टा घड़ी वाला मशीन से लाखों सैनिक और करोड़ों मनुष्य को रखकर रजनीकांत का रोबोट टर्मिनेटेर मशीन बनाने के कार्यों में विरोध करने पर सभी यंत्रों से हत्या सामूहिक रूप से हत्या एक्सीडेंट में हत्या करंट से हत्या हैदराबाद में पता चलने पर शरीर ब्रेन पर नियंत्रण मांगने पर पैदा लेने के उपरांत हाईजैक करने से पूर्व का जीवन का पूरा घटना को सभी यंत्रों में दिमाग के यंत्रों में सिनेमा देखने के जैसा निकाल कर रिकॉर्डिंग करके लाखों सैनिक करोड़ मनुष्य का सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित प्राणी उसके पूर्व के जीवन उसके पूर्वज का घटना को रिकॉर्डिंग करके सामूहिक रूप से प्रयोग और सभी यंत्रों को एक्सेप्ट नहीं करने पर एक साथ मिलकर हत्या एक्सीडेंट में घर में घुसकर करंट को मारकर कुत्ता बकरी को मार कर पावर को बढ़कर और सभी यंत्रों को दिमाग के यंत्रों को कुत्ता से जोड़कर अपने आप को रखकर सभी के द्वारा अपने पूर्व के जीवन सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित प्राणी लाखों सैनिक करोड़ों मनुष्य के प्रत्येक कार्यों के तर्ज पर प्रयोग के साथ प्रत्येक दिन बिजली के गति के रूप में परमाणु बम के यंत्र के तर्ज पर प्रार्थी के विरुद्ध वैसा ही नष्ट करके 15 से 16 घंटा तक प्रत्येक दिन प्रयोग वैसा ही नष्ट करके हथियार के रूप में और अपने कार्यों को सामूहिक रूप से एक साथ हजारों हिंदू मुस्लिम के समूह अपने भाषा गाली को डालकर अपने 8 वर्षों के घटना और अपने पूर्व के जीवन हजारों सिनेमा यंत्रों का सिनेमा को प्रयोग के रूप में उसको उल्टा करके अपने कार्यों को अपने द्वारा किया जाने वाला घटना और सभी के पूर्व के जीवन का घटना उसके विरुद्ध होने वाला घटना पर सभी के कार्य और सभी के दो पक्षों के कार्यों के तर्ज पर सभी यंत्रों का और भारत का साउथ इंडिया का सिनेमा इस्मार्ट शंकर पिक्चर को तैयार करके वैसा ही कार्यों को करवा कर हत्या सभी यंत्रों को एक्सेप्ट नहीं करने पर देश में नहीं रहने देकर एक साथ पुलिस सरकार हाईकोर्ट सुप्रीमकोर्ट दोनों परिवार के सदस्य सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित सभी स्थानों का व्यक्ति समूह मिलकर किए जाने पर आपके द्वारा ज्यादा से ज्यादा वीडियो शेयर करने हेतु1
- वन्दे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में "नमामि भारतम् वन्दे मातरम्" एक साथ गायन कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम का आयोजन ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका तथा प्रेमानंद तिवारी सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुर जमालपुर सहित सभी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजन को लेकर तैयारी पूर्ण1
- गोगरी प्रखंड में लगातार दो दिनों से बारिश और बिजली गुल होने से जन-जीवन प्रभावित। गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत सहित विभिन्न गांवों में पिछले करीब 48 घंटों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तक क्षेत्र में बारिश जारी रही। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें एवं गलियां कीचड़मय एवं झील में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बारिश के कारण दैनिक कार्यों पर भी असर पड़ा है। इधर, बुधवार की शाम करीब आठ बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। पूरी रात बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक में लोगों को परेशानी हुई। बिजली पर निर्भर छोटे कारोबारियों और दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उपभोक्ता ने कहा कि बारिश के बीच पूरी रात बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी हुई। कई ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। एक अन्य उपभोक्ता ने कहा कि बारिश के कारण पहले से ही आवागमन मुश्किल है और बिजली नहीं रहने से समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की है।1