Shuru
Apke Nagar Ki App…
09 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, डायवर्सन के सहारे जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
Mukesh Kumar
09 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, डायवर्सन के सहारे जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
More news from बिहार and nearby areas
- युवा शक्ति के संकल्प से मजबूत होगा संगठन, सशक्त होगा बिहार : जितेंद्र सिंह कटिहार युवा शक्ति के संकल्प से मजबूत होगा संगठन, सशक्त होगा बिहार : जितेंद्र सिंह कटिहार। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से जिला कार्यालय में युवा शक्ति संपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम के साथ किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कुर्सेला से डूमर, गेड़ाबाड़ी आंबेडकर चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय तक युवाओं ने उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जितेंद्र सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं गदा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं की ऊर्जा, सोच और नेतृत्व क्षमता समाज और देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की ताकत और देश के विकास का मजबूत आधार है। युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक सरोकार, राष्ट्र सेवा और विकास की दिशा में आगे बढ़ाना ही युवा शक्ति संपर्क अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युवा सशक्त होंगे तो बिहार सशक्त होगा और युवा शक्ति संगठित होगी तो राष्ट्र और मजबूत होगा। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर सशक्त युवा, समृद्ध बिहार और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करनी है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि युवा शक्ति जब संगठित होती है तो बदलाव की नई कहानी लिखती है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और विकसित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा मोर्चा के महामंत्री जोक्शन यादव, सोनू सिन्हा सहित सभी 34 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।1
- बघुवाकोल में शराब पीकर हंगामा करना पड़ा भारी, दो नशेबाज गिरफ्तार1
- पूर्णिया SSP डॉ. शौर्य सुमन की बड़ी अपील: मोबाइल या चेन छिनतई होने पर तुरंत दर्ज कराएं FIR; आवेदन बदलने का दबाव बनाने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं । पूर्णिया। पूर्णिया जिले में अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. शौर्य सुमन ने एक बेहद महत्वपूर्ण और सख्त संदेश जारी किया है। SSP ने पूर्णिया जिला वासियों से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक के साथ मोबाइल, सोने की चेन या अन्य किसी कीमती सामान की छिनतई (स्नैचिंग) की घटना होती है, तो बिना किसी डर के तुरंत अपने नजदीकी थाने में जाकर लिखित शिकायत (FIR) दर्ज कराएं।थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश: केस को छोटा दिखाने की कोशिश पर होगी कार्रवाई SSP डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट किया है कि अक्सर देखा जाता है कि पुलिसकर्मी मामले को हल्का करने के लिए पीड़ितों पर आवेदन बदलने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, "यदि कोई भी थानाध्यक्ष या थानाकर्मी आपकी प्राथमिकी (FIR) की भाषा बदलने, घटना को छोटा दिखाने या मोबाइल छिनतई की वारदात को साधारण 'चोरी या गुमशुदगी' में बदलने के लिए दबाव बनाता है, तो इसे बिल्कुल बर्दाश्त न करें।" इस संबंध में जिले के सभी थानाध्यक्षों को पहले ही कड़े निर्देश दिए जा चुके हैं।FIR दर्ज करते समय इन बातों का रखें ध्यान:SSP ने आम जनता से अपील की है कि लिखित शिकायत देते समय आवेदन में इन जानकारियों को साफ-साफ लिखें:घटना का सही समय और सटीक स्थान।अपराधियों की संख्या और उनका संभावित हुलिया।यदि अपराधियों की बाइक या गाड़ी का नंबर याद हो, तो उसका उल्लेख जरूर करें।थाना आनाकानी करे, तो सीधे SSP के इन नंबरों पर करें शिकायत:अगर स्थानीय थाना आपकी शिकायत दर्ज करने में लापरवाही बरतता है या आवेदन बदलने का दबाव बनाता है, तो पीड़ित नागरिक सीधे उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक नंबर जारी किए गए हैं:SSP, पूर्णिया (कॉल या व्हाट्सएप): 9031827770पुलिस कंट्रोल रूम (मोबाइल): 9031827789पुलिस कंट्रोल रूम (लैंडलाइन): 06454-241466पूर्णिया पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है, इसलिए किसी भी अपराध को छुपाने के बजाय तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।1
- NH-31 पर ट्रक-मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल NH-31 पर ट्रक-मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल कोढ़ा। कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेथरियापीर के समीप NH-31 पर मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 19 वर्षीय गौरव कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गौरव कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता अजय सिंह, निवासी सौहरा, वार्ड संख्या 08, थाना रंगरा, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिवत पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कटिहार भेज दिया गया। वहीं दुर्घटना में घायल दूसरे व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सड़क हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।1
- भागलपुर नवगछिया के राघोपुर में छोटी नाव गंगा नदी में समाया. एसडीआरएफ की टीम ने सभी को सुरक्षित बचाया, हादसे के वक्त 10 लोग नाव पर थे सवार, सभी जानवर का चारा लाने जा रहा था.1
- बिक्रमपुर पंचायत के मुखिया को बताना चाहिए कि ये सोलर लाईट किस मद से लगाया गया है? बिक्रमपुर पंचायत के मुखिया को बताना चाहिए कि ये सोलर लाईट किस मद से लगाया गया है? . . . . . #Bikrampur #SolarLight #realabdulhannan #Purnea #reels1
- 406 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 30 से 32 लाख रुपये 406 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 30 से 32 लाख रुपये कटिहार। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 406 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 30 से 32 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर कटिहार की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सरबसा सर्विस रोड के पास पहुंचे और वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शुभम यादव (25), पिता राजेश कुमार यादव, निवासी खुदना, थाना रौतारा, जिला कटिहार के रूप में हुई। पुलिस ने नियमानुसार युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 406 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 30 से 32 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपित शुभम यादव को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित स्मैक कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।1
- दुखद घटना नदी मैं नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से चली गई जा*न इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ हैं मामला हैं धमदाहा के नगर पंचायत मीरगंज के बरहकोना गांव का दुखद घटना नदी मैं नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से चली गई जा*न इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ हैं मामला हैं धमदाहा के नगर पंचायत मीरगंज के बरहकोना गांव का1