स्कॉर्पियो से 278 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर प्रयुक्त स्कॉर्पियो गिरफ्तार चांदन (बांका)बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में चांदन थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में पीटीसी श्री प्रसाद चौधरी व अन्य पुलिस जवानों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को तुर्की मोड़ के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन से 278 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार जब्त शराब में रॉयल स्टेग एवं आईकोनिक ब्रांड की 375 एमएल की बोतलें शामिल हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिला के महेशखूंट निवासी सुभाष सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।बताया गया कि चांदन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर की ओर से शराब की खेप वाहन के माध्यम से ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान शराब तस्कर पुलिस को देखकर वाहन लेकर भागने लगा और तुर्की मोड़ होते हुए सिमुलतला की ओर भागने का प्रयास करने लगा।इसकी जानकारी मिलने पर आनंदपुर थाना की गश्ती पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई और वाहन का पीछा किया गया। इसी बीच चांदन थाना पुलिस ने तुर्की मोड़ के समीप घेराबंदी कर शराब कारोबारी को वाहन सहित दबोच लिया।थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि बरामद शराब के साथ स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी पहचान की जा रही है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

- Post by Umakant poddar 97095005121
- Post by Objectionnews1
- Post by Saajan Akela1
- मंदिर में श्रद्धालु के साथ ऐसा व्यवहार क्यों? रजरप्पा घटना पर सवाल1
- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा संचालित निशुल्क संस्कार सेवा केंद्र में पठन-पाठन करने वाले बच्चों का निशुल्क दंत परिकक्षण किया गया।1
- हक की लड़ाई में सड़कों पर उतरे ड्राइवर, बांका डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन; 20 लाख बीमा पॉलिसी व पेंशन की उठाई मांग बिहार बांका। अपने अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को बिहार ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों चालक सड़कों पर उतर आए। चालकों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर 10 सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान चालकों ने दुर्घटना में मौत होने पर 20 लाख रुपये मुआवजा, बीमा पॉलिसी और पेंशन योजना लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि चालक दिन-रात सड़कों पर रहकर समाज और अर्थव्यवस्था की रफ्तार बनाए रखते हैं, लेकिन जब उनकी सुरक्षा और भविष्य की बात आती है तो सरकार और समाज दोनों मौन हो जाते हैं। चालकों का कहना था कि सड़क दुर्घटनाओं में कई बार ड्राइवरों की मौत हो जाती है, लेकिन उनके परिवारों को कोई ठोस सहायता नहीं मिलती। प्रदर्शन के दौरान चालकों ने 10 सूत्री मांगों को उठाते हुए कहा कि चालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजना लागू की जाए ताकि बुजुर्गावस्था में उन्हें सम्मानजनक जीवन मिल सके। इसके साथ ही ड्राइवर वेलफेयर फंड का गठन कर जरूरत के समय चालकों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था करने की मांग की गई। चालकों ने यह भी मांग की कि सड़क दुर्घटना में किसी चालक की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को कम से कम 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा सभी कमर्शियल ड्राइवरों के लिए अनिवार्य और मुफ्त स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन के बाद बिहार ड्राइवर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो पूरे बिहार में चक्का जाम किया जाएगा। बांका। संवाददाता बिकाश शर्मा1
- Post by Rajiv Ranjan1
- Post by Objectionnews1