स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का महिलाओं का गुस्सा, ठठिया बिजली घर में घुसकर हंगामा स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का महिलाओं का गुस्सा, ठठिया बिजली घर में घुसकर हंगामा राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। शहर से लेकर कस्बा और गांव में स्मार्ट मीटर को लेकर असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। गुरुवार को ठठिया बिजली पावर हाउस में कस्बे की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। दोपहर के समय अचानक महिलाओं का हुजूम जेई के सामने पहुंच गया। यहां उन्होंने स्मार्ट मीटर में आ रही गड़बड़ियों और बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायत अधिकारियों से करनी चाही, लेकिन कथित रूप से सुनवाई न होने पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं। देखते ही देखते नाराज महिलाएं हंगामा करते हुए कार्यालय परिसर में घुस गईं। जेई ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़ी रहीं। काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि पहले उनके घरों में एक हजार से दो हजार रुपये तक का बिजली बिल आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई है। आरोप लगाया कि बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति काट दी जाती है और शिकायत करने पर विभागीय कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं देते। महिलाओं ने कहा कि बार-बार रिचार्ज कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और भीषण गर्मी में बिजली न होने से हालात और खराब हो गए हैं। आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे खुद ही स्मार्ट मीटर उतरवाकर फेंक देंगी और सीधे लाइन जोड़ने को मजबूर होंगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद महिलाएं अपनी बात रखकर वापस लौट गईं। वहीं एसडीओ ने बताया कि कुछ महिलाओं की शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- कन्नौज ब्रेकिंग - उधारी का तगादा करना पड़ा भारी। युवक को दबंगो ने गाली गलौज कर बुरी तरह पीटा। दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप। पीड़ित पुनीत ने 2 हमलावरों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग का मामला।2
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सिकंदरपुर-छिबरामऊ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस की हालत इतनी जर्जर है कि यात्रियों को अपना सफर पूरा करने के लिए खुद ही बस को धक्का लगाना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार परिवहन व्यवस्था को सुधारने के बड़े-बड़े वादे करती है, वहीं दूसरी तरफ जनता की जान जोखिम में डालकर ऐसी खटारा बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इस वीडियो में देखिए कैसे यात्री पसीने से तर-बतर होकर बस को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।1
- ये रोड 2024 से खराब पड़ी है2
- धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप कन्नौज। ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।1
- Post by Ankit Gautam1
- रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर। क्षेत्र के ग्राम सदिकामऊ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। आचार्य गोपाल जी महाराज की सुमधुर वाणी से जैसे ही भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया गया, पूरा पंडाल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कथा प्रसंग वामन अवतार से कृष्ण जन्म तक कथा व्यास आचार्य गोपाल जी महाराज ने पांचवें दिन की शुरुआत करते हुए राजा बलि और भगवान वामन के चरित्र का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। कथा के मध्य में जब श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग आया, तो समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। टोकरी में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। भजनों पर थिरके श्रद्धालु आचार्य जी द्वारा प्रस्तुत भजनों की श्रृंखला ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्य यजमान के रूप में अशोक दीक्षित एवं सुधा दीक्षित ने व्यास पीठ का पूजन कर आरती उतारी। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति कथा का रसपान करने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और भक्तजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्याम सुंदर, अनुज, सूरज, ऋषि उमेश चंद्र अवस्थी पूर्व प्रधानाचार्य संस्कृत विद्यालय विशाल, वेदांत, देवांश रिद्धि, सिद्धि, परिधि, मुकुंद, सीमा आरती सोनू जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों का कल्याण करते हैं। आचार्य गोपाल जी महाराज ग्रामवासियों के सहयोग से चल रही इस कथा में प्रतिदिन भंडारे और प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से गांव में सुख-शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।4
- शिवराजपुर पुलिस की गस्त की खुली पोल रात लगभग 1 बजे चोरों ने थाने की सटी दिवाल से लगी तीन दुकानों को बनाया निशान लेकिन किसी कारण बस चोर हुए नाकाम पूरी घटना सी सी टी वी में कैद शिवराजपुर पुलिस जुटी जांच में1
- आगरा कोर्ट की पार्किंग में भयंकर आग: फायर ब्रिगेड साबित हुई 'शो-पीस'! नमस्कार दर्शकों! आज आगरा कोर्ट परिसर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कोर्ट की पार्किंग में जहाँ आम तौर पर गाड़ियां खड़ी होती हैं, वहीं पास में पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि वहां खड़ी 4 गाड़ियां (जिसमें एक स्कॉर्पियो, दो ब्रेजा और एक वैगन आर शामिल हैं) धू-धू कर जलकर खाक हो गईं।1