उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के अंतर्गत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा यह कार्यक्रम नगर की मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर और जलकल भवन परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन और उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के छायादार और पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही उन्होंने पडरौना शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए पालिका के निरंतर प्रयासों को जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी (ईओ) संतराम सरोज, मंदिर के महंथ श्री वीरेंद्र नाथ जी महाराज, सभासद श्याम साहा, संतोष मद्धेशिया, रामाश्रय गौतम, बलवंत सिंह, एबादुल्लाह, मैनुद्दीन, करीम, क्यामुद्दीन और छोटे सहित मृत्युंजय दीक्षित, बिपिन जायसवाल व अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के अंतर्गत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा यह कार्यक्रम नगर की मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर और जलकल भवन परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के
निर्देशन और उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के छायादार और पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी
महाराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही उन्होंने पडरौना शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए पालिका के निरंतर प्रयासों को जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और
स्थानीय नागरिकों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी (ईओ) संतराम सरोज, मंदिर के महंथ श्री वीरेंद्र नाथ जी महाराज, सभासद श्याम साहा, संतोष मद्धेशिया, रामाश्रय गौतम, बलवंत सिंह, एबादुल्लाह, मैनुद्दीन, करीम, क्यामुद्दीन और छोटे सहित मृत्युंजय दीक्षित, बिपिन जायसवाल व अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
- खाद्य एवं रसद विभाग में स्थाई सदस्य नामित होने के बाद पडरौना के सदर विधायक मनीष जायसवाल जी के प्रथम कुशीनगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।1
- एक नया गेमिंग ऐप और नया गेमप्ले आया है, जिसे जीतने के लिए इसे डाउनलोड करके चेक आउट करना पड़ेगा। इस ऐप का लिंक कमेंट बॉक्स में मिल जाएगा, जहां से जाकर इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप का गेम ट्रैक टेलीग्राम पर दे दिया जाएगा। इस नए एप्लिकेशन में बोनस के साथ ही प्रति रेफर 200 प्रति व्यक्ति मिल रहे हैं।1
- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 11 जुलाई 2026 को अपनी दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑकलैंड हवाई अड्डे पर खुद आकर विदा किया। इसे एक विशेष राजनयिक सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पिछले चार दशक (40 साल) में यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड की यात्रा पर गया था।1
- कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 बाल अपचारी को अपनी अभिरक्षा में लिया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। इस पूरी कार्रवाई और पुलिस की सफलता के संबंध में कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा ने जानकारी साझा की है।1
- कुशीनगर के पडरौना से सदर विधायक मनीष जायसवाल जी को खाद्य एवं रसद विभाग में स्थाई सदस्य नामित किया गया है। मनीष जायसवाल जी को विभाग में स्थाई सदस्य के रूप में नामित किए जाने के तुरंत बाद से ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।1
- कुशीनगर के कसया क्षेत्र में एक ही युवती से प्रेम-प्रसंग के विवाद में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा महज 6 घंटे के भीतर करने का दावा किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक लड़की और दो आशिकों के बीच चल रहा यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि इसने अंततः खूनी रूप ले लिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए युवक को शराब पिलाने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उन्होंने उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को एक पोखरे के किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को अपनी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई के साथ विस्तृत जांच जारी है।1