देवेंद्र नगर में 18 घंटे मौत के कुएं में रहीं मासूम पुलिस की तत्परता से सकुशल बाहर आई देवेंद्रनगर में 18 घंटे मौत के कुएँ में रही मासूम पुलिस की तत्परता से कुएं से सकुशल बाहर आई देवेंद्रनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर सुरक्षित कुएं से निकाला बाहर देवेंद्रनगर- “कन्या ही देवी का रूप है”, देवेंद्रनगर में दिखा चमत्कार देवेंद्रनगर में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। लोग इसे केवल संयोग नहीं बल्कि ईश्वर की कृपा और कन्या के देवी स्वरूप का चमत्कार मान रहे हैं। यहाँ एक मासूम बच्ची लगभग 40 फीट गहरे सूखे कुएँ में करीब 18 घंटे तक फंसी रही, लेकिन जब उसे बाहर निकाला गया तो उसके शरीर पर खरोंच तक नहीं थी। इस घटना को देखने वाले लोग कह रहे हैं — “सच में हमारे भारत में कन्या को देवी का रूप क्यों माना जाता है, यह आज देखने को मिल गया।” जानकारी के अनुसार देवेंद्रनगर निवासी की पुत्री 10 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे अचानक घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने पूरी रात बच्ची को हर जगह तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पूरी रात परिवार पर दुख और चिंता का पहाड़ टूट पड़ा। अगली सुबह परिजनों ने थाना पहुँचकर थाना प्रभारी सोनम शर्मा को बच्ची के गायब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम बनाकर पूरे मोहल्ले और आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब पुलिस टीम मोहल्ले के पास स्थित एक पुराने बरगद के पेड़ के पास पहुँची तो वहाँ एक खाली पड़े कुएँ में झांकने पर सभी के होश उड़ गए। कुएँ के अंदर बच्ची दिखाई दी। यह कुआँ लगभग 40 फीट गहरा था। पुलिस टीम ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर सावधानी से बच्ची को बाहर निकाला। जैसे ही बच्ची बाहर आई, वहाँ मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुँची मेडिकल टीम ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। वह केवल डरी हुई थी और बोल नहीं पा रही थी। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और नए कपड़े उपलब्ध कराए गए। दोपहर लगभग 3:30 बजे डॉ. अभिषेक जैन ने पुष्टि की कि बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया कि करीब 18 घंटे तक 40 फीट गहरे कुएँ में रहने के बाद भी बच्ची को कोई चोट नहीं आई। लोग इसे भगवान की कृपा और चमत्कार मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे देश में कन्या को देवी का स्वरूप माना जाता है और आज यह घटना उसी विश्वास को सच साबित करती हुई नजर आई। हालांकि पुलिस अब भी इस मामले की जांच कर रही है कि बच्ची कुएँ तक कैसे पहुँची और पूरी रात वहाँ कैसे रही। इस घटना ने एक बार फिर लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कभी-कभी जीवन में ऐसे चमत्कार भी होते हैं जिन्हें शब्दों में बयान करना मुश्किल होता है। सच ही कहा गया है — जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। बाल न बाँका करि सके, जो जग बैरी होय। आज इस दोहा की हकीकत सच हो गई

- पन्ना जिले की पावन धरा गुनौर में विमल अयोध्याधाम पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ3
- ककरहाई हत्याकांड का खुलासा; आधी रात को फोन कर बुलाया, खाने-पीने को लेकर हुआ विवाद फिर आंख में मार दी गोली; पन्ना जिले के थाना अमानगंज अंतर्गत ग्राम ककरहाई भटवा में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। 22 वर्षीय युवक बलीराम चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दीपेन्द्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक बलीराम चौधरी दिनांक 22 फरवरी की रात करीब 2 बजे एक फोन आने के बाद अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। जब वह सुबह तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बलीराम की मोटरसाइकिल ग्राम खिरवा हार में लावारिस हालत में मिली और पास ही अमान सिंह बुन्देला के खेत की झोपड़ी के बाहर बलीराम का शव बरामद हुआ। मृतक की दाहिनी आंख में गोली लगने के गहरे निशान थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की मदद ली गई। *परिजनों ने अमानगंज सामयुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर किया था प्रदर्शन* घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों एवं आस-पास के ग्रामीणों में आक्रोश व्यप्त हो गया। जिसके बाद परिजनों ने अमानगंज सामयुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सैकड़ो की संख्या में परिजन व ग्रामवासी एकत्र हुए और चक्काजाम किया। परिजनों की मांग की थी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए और मृतक की पत्नी को जिंदगी गुजर करने के लिए जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाए क्योंकि मृतक बलिराम चौधरी ही अपने परिवार का मजदूरी करके भरण पोषण किया करता था। करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था। *संदेही को पकड़ा पूंछतांछ में उगले राज* पुलिस को सूचना मिली कि घटना के समय संदेही दीपेन्द्र सिंह बुन्देला को घटनास्थल के आसपास देखा गया था। जब संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 12 बोर का देशी कट्टा और खाली खोखे बरामद किए गए। चूंकि मृतक अनुसूचित जाति वर्ग से था, इसलिए पुलिस ने हत्या (धारा 103(1) BNS) के साथ-साथ SC/ST एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। *एडिशनल एसपी बोली खाने-पीने के द्वारान हुआ था विवाद* जब इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक बलिराम चौधरी एवं आरोपी दीपेंद्र सिंह बुंदेला के बीच खाने-पीने की किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने आवेश में आ कर बलिराम की हत्या कर दी थी।1
- महिला सशक्तिकरण सम्मेलन हटा मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएँ ! 1. हटा का नाम बदलकर “शिवकाशी” रखने की घोषणा। 2. हटा में नया आईटीआई (ITI) भवन बनाया जाएगा। 3. हटा में सर्वसुविधायुक्त नया नगर पालिका भवन बनाया जाएगा। 4. हटा में भव्य गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। 5. हटा के महाविद्यालय में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय प्रारंभ किए जाएंगे। 6. विनती–मड़ियादौ–चौरईया मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। 7. पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में इंडोर ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। 8. पटेरा में नया महाविद्यालय खोला जाएगा। 9. मड़ियादो एवं देवरी फतेहपुर में नया हायर सेकेंडरी स्कूल भवन बनाया जाएगा। उपरोक्त महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा करने हेतु मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी का हटा विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। हमें आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ये सभी घोषणाएँ शीघ्र ही धरातल पर साकार रूप में दिखाई देंगी और हटा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगी। भवदीय विधायक, हटा विधानसभा क्षेत्र4
- पन्ना में ‘मौत का सफर’ बन गया रेत परिवहन लक्ष्मीपुर घाट पर ओवरलोड ट्रैक्टरों से मजदूरों और राहगीरों की जान खतरे में प्रशासन से सवाल आखिर इन पर कार्यवाही कब होगी अभी तक क्यों नहीं हुई बिना नम्बर प्लेट के रेत से भरे टैक्टरों को जप्त या चालान कब काटे जाएंगे क्या रोड में चल रहे राहगीरों की सुरक्षा जरूरी नहीं खनिज विभाग इतनी सुस्त क्यों है1
- लुधियाना से अजयगढ आ रहा शासकीय साइकिलों से भरा ट्रक महाराजपुर पैट्रोल पम्प के पास अनियंत्रित हो कर पलटा पूर्व सरपंच बीहर सरवरिया लक्ष्मी अहिरवार ने की जा रही मदद सतना का बताया जा रहा ट्रक1
- मध्यप्रदेश के रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत। #Rewa #MPNews #Accident #BreakingNews1
- *सतना। टिकुरिया टोला लखन चौके में घटे भर से लगा भीषण जाम।*1
- नमस्कार साथियों, Shuru App पर News Sharing Referral Program शुरू हुए सिर्फ 15 दिन हुए हैं और इस दौरान 750+ रिपोर्टर्स ने कमाई शुरू कर दी है। जब आप Shuru App की किसी भी न्यूज़ का लिंक WhatsApp, Facebook या अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं, और आपकी लिंक से कोई Subscription या कोई भी प्लान लेता है, तो उसका 50% Commission सीधे आपको मिलता है। इनमें से ज्यादातर रिपोर्टर्स ने सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरे रिपोर्टर्स की खबरें भी शेयर की हैं, जिससे उनके पास हजारों खबरें शेयर करने के मौके बन जाते हैं। तो आप भी Shuru App की अपनी और अन्य जरूरी खबरों के लिंक शेयर करना शुरू करें और कमाई के मौके बढ़ाएं। याद रखें – Smart Reporter वही है जो खबर से कमाई भी बनाता है। $1