Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ में अस्पताल चौराहे के पास एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार कुछ बच्चियां घायल हो गईं, जबकि चालक ई-रिक्शा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चियों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है।
News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
टीकमगढ़ में अस्पताल चौराहे के पास एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार कुछ बच्चियां घायल हो गईं, जबकि चालक ई-रिक्शा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चियों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गौर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में पदस्थ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोमेश शर्मा पर निर्धारित समय से पहले अस्पताल छोड़कर जाने का आरोप लगा है। शुक्रवार, 24 जुलाई को एक बीमार महिला दवा लेने अस्पताल पहुंची, तो डॉ. शर्मा वहां मौजूद नहीं थे और महिला को इंतजार करना पड़ा। इसके बाद मोहनगढ़ में पदस्थ डॉ. बंसीलाल के अस्पताल पहुंचने पर कंपाउंडर कमलेश चतुर्वेदी द्वारा महिला को आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि डॉ. रोमेश शर्मा प्रतिदिन लगभग दोपहर 1:30 बजे ही अस्पताल छोड़कर टीकमगढ़ चले जाते हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मामले में कई बार जिला आयुष अधिकारी, टीकमगढ़ को फोन के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।1
- टीकमगढ़ के पुलिस कंट्रोल रूम में प्रदेश स्तरीय जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत नवागत पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के नेतृत्व में नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। 23 जुलाई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और शाखा प्रभारियों ने नशे से स्वयं दूर रहने तथा नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और युवाओं को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा सहित जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 'नशामुक्ति की सामूहिक शपथ' दिलाई। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर नशामुक्त रहने का यह सामूहिक संकल्प लिया।1
- टीकमगढ़ के पुराना बस स्टैंड पर एक मनचले की सरेआम शर्मनाक हरकत सामने आई है। महिला से कथित तौर पर अश्लील बातें करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगने पर महिला ने इसका कड़ा विरोध किया। महिला ने बीच सड़क ही चप्पलों से युवक की पिटाई कर उसकी आशिकी का भूत उतार दिया। घटना के वक्त मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद बीच-बचाव करके युवक को वहां से हटाया गया। सरेआम हुई इस पिटाई की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1