logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेखांकित किया कि भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। देश में तीन प्रमुख सेमीकंडक्टर संयंत्रों में उत्पादन और निर्मित उत्पादों का निर्यात प्रारंभ हो गया है।

17 hrs ago
user_SADAS LIVE NEWS
SADAS LIVE NEWS
Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
17 hrs ago

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेखांकित किया कि भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। देश में तीन प्रमुख सेमीकंडक्टर संयंत्रों में उत्पादन और निर्मित उत्पादों का निर्यात प्रारंभ हो गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्री सांवरिया सेठ टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन 🌹👁️🙏🙏🙏 जय हो श्री सांवरिया सेठ
    1
    श्री सांवरिया सेठ टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन 🌹👁️🙏🙏🙏
जय हो श्री सांवरिया सेठ
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजेन्द्र मार्ग स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाया भारत का 80 वां स्वतन्त्रता दिवस भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,15 अगस्त 2026, शनिवार राजेन्द्र मार्ग स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाया भारत का 80 वां स्वतन्त्रता दिवस भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,15 अगस्त 2026, शनिवार राजेन्द्र मार्ग विद्यालय द्वारा 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह राजेन्द्र सिंह गहलोत, प्रधानाचार्य की अध्यक्षता, गोविन्द सोडानी, उद्योगपति एवं समाजसेवी के मुख्य आतिथ्य, रामप्रसाद माणम्यां, पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय तथा मनीष सेठिया, भामाशाह एवं SDMC के विधायक प्रतिनिधि सदस्य के विशिष्ट आतिथ्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्राध्यापक सत्येन्द्र माली एवं शंकरलाल जाट के संयुक्त निर्देशन में घोष की मधुर धुन तथा NSS, NCC एवं स्काउट के विद्यार्थियों द्वारा परेड़ की कदम ताल के माध्यम से ध्वज अभिवादन किया गया। तत्पश्चात् अतिथि देवो भवः की परम्परा का निर्वहन करते हुए माननीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का तिलक लगाकर उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इसी क्रम में आगामी 31 अगस्त को अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा का विद्यालय परिवार द्वारा अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत प्रस्तुतियां दी गई एवं विद्यालय द्वारा 51 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियो ने तालियों की गडगडाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्राध्यापक सुरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम की प्रमुख घटनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन प्राध्यापक सांवरालाल कुमावत द्वारा सम्पूर्ण वन्देमातरम् गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्यापक सांवरालाल कुमावत, भागचन्द जैन व सपना चन्देरिया ने किया। अन्त में उपप्रधानाचार्य श्रीमती अंकिता उपाध्याय द्वारा सभी अतिथियों, उपस्थित अभिभावकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राध्यापक धीरज जोशी सुरेंद्र सिंह चौहान विक्रम चौधरी अर्चना जोशी श्रद्धा शर्मा रेखा शर्मा प्रीति पाराशर एवं विद्यालय के समस्त कार्मिक एवं छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    4
    राजेन्द्र मार्ग स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाया भारत का 80 वां स्वतन्त्रता दिवस

भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,15 अगस्त 2026, शनिवार 
राजेन्द्र मार्ग स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाया भारत का 80 वां स्वतन्त्रता दिवस
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,15 अगस्त 2026, शनिवार                      राजेन्द्र मार्ग विद्यालय द्वारा 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह  राजेन्द्र सिंह गहलोत, प्रधानाचार्य की अध्यक्षता,  गोविन्द सोडानी, उद्योगपति एवं समाजसेवी के मुख्य आतिथ्य,  रामप्रसाद माणम्यां, पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय तथा मनीष सेठिया, भामाशाह एवं SDMC के विधायक प्रतिनिधि सदस्य के विशिष्ट आतिथ्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
प्राध्यापक  सत्येन्द्र माली एवं  शंकरलाल जाट के संयुक्त निर्देशन में घोष की मधुर धुन तथा NSS, NCC एवं स्काउट के विद्यार्थियों द्वारा परेड़ की कदम ताल के माध्यम से ध्वज अभिवादन किया गया। तत्पश्चात् अतिथि देवो भवः की परम्परा का निर्वहन करते हुए माननीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का तिलक लगाकर उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इसी क्रम में आगामी 31 अगस्त को अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा का विद्यालय परिवार द्वारा अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत प्रस्तुतियां दी गई एवं विद्यालय द्वारा 51 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियो ने तालियों की गडगडाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्राध्यापक  सुरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम की प्रमुख घटनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन प्राध्यापक सांवरालाल कुमावत द्वारा सम्पूर्ण वन्देमातरम् गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्यापक सांवरालाल कुमावत, भागचन्द जैन व सपना चन्देरिया ने किया। अन्त में उपप्रधानाचार्य श्रीमती अंकिता उपाध्याय द्वारा सभी अतिथियों, उपस्थित अभिभावकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्राध्यापक धीरज जोशी सुरेंद्र सिंह चौहान विक्रम चौधरी अर्चना जोशी श्रद्धा शर्मा रेखा शर्मा प्रीति पाराशर एवं विद्यालय के समस्त कार्मिक एवं छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Jaipur : रामदेवरा मेले के लिए रेलवे प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें, उत्तर पश्चिम रेलने ने जारी किया शेड्युल #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : रामदेवरा मेले के लिए रेलवे प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें, उत्तर पश्चिम रेलने ने जारी किया शेड्युल
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सांवरिया सेठ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा 15 अगस्त राजसमंद की जिला स्तरीय कुछ जल की
    4
    सांवरिया सेठ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा 15 अगस्त राजसमंद की जिला स्तरीय कुछ जल की
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नीमच शर्म करो जमुनिया कला पंचायत 15 अगस्त पर भाषण स्वच्छता के और नलों से आ रहा गंदा पानी भविष्य न्यूज़ 24 गंदा पानी पीने को मजबूर जनता
    1
    नीमच शर्म करो जमुनिया कला पंचायत 15 अगस्त पर भाषण स्वच्छता के और नलों से आ रहा गंदा पानी भविष्य न्यूज़ 24
गंदा पानी पीने को मजबूर जनता
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 80 वाँ स्वाधीनता दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह वंदे मातरम पार्क में तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जिलास्तरीय मुख्य समारोह, जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा ने किया ध्वजारोहण, कलेक्टर ने परेड का निरीक्षणकर ली परेड की सलामी, जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 53 प्रतिभाएं सम्मानित, राजसमंद के वंदे मातरम पार्क में हुआ समारोह का आयोजन,
    3
    80 वाँ स्वाधीनता दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह वंदे मातरम पार्क में
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जिलास्तरीय मुख्य समारोह, 
जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा ने किया ध्वजारोहण, 
कलेक्टर ने परेड का निरीक्षणकर ली परेड की सलामी,
जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 53 प्रतिभाएं सम्मानित, 
राजसमंद के वंदे मातरम पार्क में हुआ समारोह का आयोजन,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बानसेन में सर्वोदय ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह चित्तौड़गढ़। बानसेन। सर्वोदय ग्राम सेवा सहकारी समिति लि., बानसेन द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर समिति के अध्यक्ष नारायण लाल लढ्ढा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया। समारोह में समिति के व्यवस्थापक, सहायक, उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित सभी किसान भाइयों एवं गणमान्य नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप लढ्ढा, मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस अशोक लढ्ढा, प्रशासक कन्हैया दास वैष्णव, पूर्व जीएसएस अध्यक्ष भेरु लाल भरुडिया सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही पंचायतीराज चुनाव में विजय एवं सफलता तथा अपने-अपने क्षेत्र में जनहित के कार्यों के लिए सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। समारोह में उपस्थित किसान भाइयों एवं गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। शान्ति लालजी लढ्ढा, गोपी लाल , हिम्मत सिंह जी,राम सिंह जी,कमलेश, श्याम लाल ,धनराज, नारायण लाल,उप सरपंच, मांगी लाल, शम्भू लाल, भगवान लाल,विकी लोढ़ा, एवं बहुत तादात में किसान भाई एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सभी के लिए अल्पाहार एवं चाय की व्यवस्था रखी गई,
    2
    बानसेन में सर्वोदय ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
चित्तौड़गढ़।
बानसेन। सर्वोदय ग्राम सेवा सहकारी समिति लि., बानसेन द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर समिति के अध्यक्ष नारायण लाल लढ्ढा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया।
समारोह में समिति के व्यवस्थापक, सहायक, उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित सभी किसान भाइयों एवं गणमान्य नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप लढ्ढा, मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस अशोक लढ्ढा, प्रशासक कन्हैया दास वैष्णव, पूर्व जीएसएस अध्यक्ष भेरु लाल भरुडिया सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही पंचायतीराज चुनाव में विजय एवं सफलता तथा अपने-अपने क्षेत्र में जनहित के कार्यों के लिए सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
समारोह में उपस्थित किसान भाइयों एवं गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
शान्ति लालजी लढ्ढा, गोपी लाल , हिम्मत सिंह जी,राम सिंह जी,कमलेश, श्याम लाल ,धनराज, नारायण लाल,उप सरपंच, मांगी लाल, शम्भू लाल, भगवान लाल,विकी लोढ़ा, एवं बहुत तादात में किसान भाई एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सभी के लिए अल्पाहार एवं चाय की व्यवस्था रखी गई,
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • चारभुजा नाथ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    चारभुजा नाथ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गांव हांसपुर में गूंजे देशभक्ति के तराने, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग गांव हांसपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, स्कूली बच्चों ने दी देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां मनासा। समीपस्थ ग्राम पंचायत हांसपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः काल स्कूली बच्चों द्वारा गांव में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय, संस्कार विद्या मंदिर और नोबल पब्लिक स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं, स्कूल प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। बच्चों के गगनभेदी देशभक्ति नारों से पूरा गांव गुंजायमान हो गया।सबसे पहले सभी स्कूलों की प्रभात फेरियां ग्राम पंचायत भवन पहुंचीं, जहां सरपंच हरिशंकर धनगर द्वारा सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद प्रभात फेरियां अपने-अपने स्कूल परिसर पहुंचीं और वहां ध्वजारोहण करने के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र गईं।अंत में सभी बच्चे और ग्रामीण माध्यमिक विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए। यहाँ मुख्य ध्वजारोहण के पश्चात मां सरस्वती और देश के महान सपूतों व महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया गया। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।समारोह में सभी स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों, मनमोहक नृत्यों और ओजस्वी भाषणों की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की इन शानदार प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित सभी ग्रामवासियों और शिक्षकों ने लगातार तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
    1
    गांव हांसपुर में गूंजे देशभक्ति के तराने, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
गांव हांसपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, स्कूली बच्चों ने दी देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां
मनासा। समीपस्थ ग्राम पंचायत हांसपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः काल स्कूली बच्चों द्वारा गांव में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय, संस्कार विद्या मंदिर और नोबल पब्लिक स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं, स्कूल प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। बच्चों के गगनभेदी देशभक्ति नारों से पूरा गांव गुंजायमान हो गया।सबसे पहले सभी स्कूलों की प्रभात फेरियां ग्राम पंचायत भवन पहुंचीं, जहां सरपंच हरिशंकर धनगर द्वारा सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद प्रभात फेरियां अपने-अपने स्कूल परिसर पहुंचीं और वहां ध्वजारोहण करने के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र गईं।अंत में सभी बच्चे और ग्रामीण माध्यमिक विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए। यहाँ मुख्य ध्वजारोहण के पश्चात मां सरस्वती और देश के महान सपूतों व महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया गया। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।समारोह में सभी स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों, मनमोहक नृत्यों और ओजस्वी भाषणों की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की इन शानदार प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित सभी ग्रामवासियों और शिक्षकों ने लगातार तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.