प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे को नया मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) मिल गया है, जहां डॉ. शिवम शर्मा ने सोमवार को मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. शर्मा ने कहा कि जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं यात्री हितों के अनुरूप संचालित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने रेलवे की योजनाओं, उपलब्धियों और यात्री सुविधाओं की जानकारी समयबद्ध एवं सटीक रूप से आमजन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने डॉ. शिवम शर्मा का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा। इसके साथ ही रेलवे की विभिन्न विकास योजनाओं, यात्री सुविधाओं तथा जनहितकारी पहलों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ. शिवम शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग में नई जिम्मेदारियों का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया है।

- प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र की एग्रीकल्चर चौकी के अंतर्गत पिछले 70 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों में नगर निगम द्वारा उनका आशियाना उजाड़ने की धमकी दिए जाने के बाद भारी आक्रोश व्याप्त है। इन पीड़ित परिवारों का कहना है कि वे इन दुकानों के सहारे ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन अब उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी संदेश भेजा था, लेकिन कुछ विधायकों के कहने पर मुख्यमंत्री भी गरीबों की इस फरियाद को नहीं सुन रहे हैं। इस मामले के विरोध में समाजवादी कार्यकर्ता गुलाब चंद्र पासी, आकाश पासी, आनंद पासी, राजेश पासी, सविता कैथवास और गंगोत्री नगर से समाजसेवी भोले पाल चाचा (टी स्टॉल) मौके पर पहुंचे। पासी समाज के लोगों का कहना है कि पासी समाज से होने के कारण इस सरकार में उनका कोई वजूद नहीं समझा जा रहा है और न ही उनकी कोई सुनवाई हो रही है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनका आशियाना तोड़ा गया तो वे पीछे नहीं हटेंगे और सरकार चाहे भाजपा की हो या कोई और, वे इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार में गरीबों के साथ घोर अन्याय हो रहा है और भाजपा के विधायक अपनी जेबें गर्म करके गरीबों के आशियाने उजड़वा रहे हैं। पीड़ित जनता ने मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन किया है कि इन विधायकों की कॉल डिटेल चेक कराई जाए कि किसके पास कितना पैसा गया है और ऐसे विधायकों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई कर गरीबों को न्याय दिलाया जाए।1
- प्रयागराज के इलाहाबाद अंतर्गत मनोहर दास डी ब्लॉक में नाले की टूटी दीवार के कारण जलभराव हो गया है। नाले से हो रहे इस जलभराव की वजह से स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है।1
- प्रयागराज के बारा में अदालती आदेश और एसडीएम के निर्देशों के बावजूद एक पीड़िता को उसकी खुद की जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम जनवा की निवासी सीमा देवी (पत्नी राजबिहारी सिंह) का जमीन विवाद का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सीमा देवी की दर्ज भूमि आराजी संख्या 1143/3, रकबा 0.114 हेक्टेयर पर कोर्ट का आदेश होने के बाद भी विपक्षी कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर एसडीएम बारा डॉ. गणेश कन्नौजिया के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम सीमांकन और पीड़िता को कब्जा दिलाने मौके पर पहुंची थी, लेकिन विपक्षी राम प्रताप ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर वहाँ जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। विपक्षियों के बढ़ते विरोध को देखकर राजस्व और पुलिस की टीम बिना कार्रवाई पूरी किए ही वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि एसडीएम के फोन के बाद टीम को वापस बुला लिया गया। पीड़िता सीमा देवी का आरोप है कि यह पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले भी 3-4 बार पुलिस-राजस्व की टीम आ चुकी है लेकिन हर बार विपक्षियों के हंगामे के आगे प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। सीमा देवी ने चेतावनी दी है कि कोर्ट का आदेश होने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो गाँव में गंभीर विवाद या खूनी संघर्ष हो सकता है। इस पूरे मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की लचर कार्रवाई के कारण ही विपक्षियों के हौसले इतने बुलंद हैं। वहीं, एसडीएम बारा डॉ. गणेश कन्नौजिया का कहना है कि कोर्ट का आदेश है तो उसका पालन कराया जाएगा और टीम विरोध के कारण वापस जरूर आई है, लेकिन अब विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल गाँव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और प्रशासन ने जल्द ही पीड़िता को कब्जा दिलाने का भरोसा दिया है, लेकिन पीड़िता के लिए थाना समाधान दिवस पर भी न्याय न मिलना प्रशासन की लाचारी को दर्शाता है।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया में यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दौरे का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को काले झंडे दिखाए, जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारी सपा नेताओं का आरोप है कि मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार अखिलेश यादव, सांसद सनातन पांडेय और सांसद राजीव राय पर अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं। इसी से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब-जब राजभर बलिया आएंगे, उनका विरोध इसी तरह जारी रहेगा।1