Shuru
Apke Nagar Ki App…
राहुल जी और अखिलेश यादव जी, पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं, आप लोगों के द्वारा कही जाने वाली बातें कभी-कभी हास्यास्पद होती हैं, आपको कटघरे में खड़ा कर देती हैं...
Amarjeet paswan
राहुल जी और अखिलेश यादव जी, पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं, आप लोगों के द्वारा कही जाने वाली बातें कभी-कभी हास्यास्पद होती हैं, आपको कटघरे में खड़ा कर देती हैं...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के द्वारा तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के द्वारा तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन1
- हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर शव रखकर किया हंगामा गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राकेश यादव की हर्निया के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की। परिजनों के मुताबिक, राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव को हर्निया के ऑपरेशन के लिए 8 अगस्त को शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया और करीब 24 घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद राकेश की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मरीज को लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही राकेश यादव की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस दौरान मृतक की पत्नी की बुआ रानी यादव और किसान नेता विजय यादव ने भी अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे,सीओ कैंट और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरीके लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए,भेज दिया है।1
- मोदी जी वोटवा माँगे ना, गमछा बिछाई के?” — काजल निषाद... #KajalNishad #मोदीजी #वोटवा #गमछा #UPPolitics #उत्तरप्रदेश #गोरखपुर #काजलनिषाद #राजनीति #2027चुनाव #UPPolitics2027 #ABCHindustan #यूपीकीराजनीति #RaviKishan #Myyogiaditynath #modi1
- वार्ड नंबर 23 शिव सिंह छेत्री नगरवासियों ने महंथ एवं पुजारी गुलाब चंद पाठक के नेतृत्व में निकाला हर घर तिरंगा यात्रा। अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए शिव सिंह छेत्री नगरवासियों ने निकाला हर घर तिरंगा यात्रा। इंकलाब जिंदाबाद अमर बलिदानी अमर रहे वंदे मातरम जैसे अनेक नारों को लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर किया गया पैदल मार्च।1
- मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: “आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, वोट नहीं” | निषाद SC आरक्षण पर बड़ा बयान1
- *महावीर छपरा चौराहे पर 5 दिन से गुल बिजली, 25 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से बैंक, एटीएम व दुकानदार परेशान* *जनरेटर के सहारे चल रहा ग्रामीण बैंक, जेई बोले- ट्रांसफार्मर रास्ते में है* कुसमौल संवाददाता (वीर भद्र सिंह)। महावीर छपरा चौराहे पर पिछले 5 दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण चौराहे पर बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से *उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, एसबीआई का एटीएम और चौराहे के दर्जनों दुकानदारों* को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार महावीर छपरा चौराहे स्थित ग्रामीण बैंक के बाहर जनरेटर रखकर काम चलाया जा रहा है। बैंककर्मियों को गर्मी और उमस के बीच जनरेटर के सहारे ही कंप्यूटर व अन्य कार्य करने पड़ रहे हैं। वहीं *एसबीआई का एटीएम भी बंद पड़ा है। जिससे ग्राहकों को नकदी निकालने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई। शिकायत के बाद विभाग द्वारा एक ट्रांसफार्मर लाकर लगाया भी गया, लेकिन वह भी खराब निकला। जिसके चलते अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बिजली न होने से चौराहे पर स्थित *राजेश हार्डवेयर, आयुष साड़ी सेंटर, मुन्ना इलेक्ट्रॉनिक, संदीप ज्वेलर्स, ज्वाला पैथोलॉजी, जनता वस्त्रालय, संदीप फोटो स्टूडियो, मिनी स्टेट बैंक संचालक संजय प्रताप सिंह* सहित सभी दुकानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को भी बैंकिंग, एटीएम व खरीदारी के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। भीषण गर्मी में बिजली न होने से आम जनता बेहाल है। दुकानदारों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नया और सही ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में सेवई उप केंद्र के जेई अरुण कुमार गौतम ने बताया कि ट्रांसफार्मर रास्ते में है, आ जाने पर तुरंत लगा करके विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। *महावीर छपरा चौराहे पर 5 दिन से गुल बिजली, 25 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से बैंक, एटीएम व दुकानदार परेशान* *जनरेटर के सहारे चल रहा ग्रामीण बैंक, जेई बोले- ट्रांसफार्मर रास्ते में है* महावीर छपरा चौराहे पर पिछले 5 दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण चौराहे पर बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से *उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, एसबीआई का एटीएम और चौराहे के दर्जनों दुकानदारों* को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार महावीर छपरा चौराहे स्थित ग्रामीण बैंक के बाहर जनरेटर रखकर काम चलाया जा रहा है। बैंककर्मियों को गर्मी और उमस के बीच जनरेटर के सहारे ही कंप्यूटर व अन्य कार्य करने पड़ रहे हैं। वहीं *एसबीआई का एटीएम भी बंद पड़ा है। जिससे ग्राहकों को नकदी निकालने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई। शिकायत के बाद विभाग द्वारा एक ट्रांसफार्मर लाकर लगाया भी गया, लेकिन वह भी खराब निकला। जिसके चलते अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बिजली न होने से चौराहे पर स्थित *राजेश हार्डवेयर, आयुष साड़ी सेंटर, मुन्ना इलेक्ट्रॉनिक, संदीप ज्वेलर्स, ज्वाला पैथोलॉजी, जनता वस्त्रालय, संदीप फोटो स्टूडियो, मिनी स्टेट बैंक संचालक संजय प्रताप सिंह* सहित सभी दुकानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को भी बैंकिंग, एटीएम व खरीदारी के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। भीषण गर्मी में बिजली न होने से आम जनता बेहाल है। दुकानदारों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नया और सही ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में सेवई उप केंद्र के जेई अरुण कुमार गौतम ने बताया कि ट्रांसफार्मर रास्ते में है, आ जाने पर तुरंत लगा करके विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।1
- 🔥 “यह कैसा योगी राज? गोरखपुर में अधिवक्ता के पिता की हत्या, वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल!” घटना के 48 घंटे भी नहीं बीते और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। वीडियो में दिख रही घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। सवाल सीधा है—अगर अपराध गंभीर है तो कार्रवाई कितनी तेज और निष्पक्ष होगी? क्या कानून हर नागरिक के लिए बराबर है? एनकाउंटर नहीं, दिखावा नहीं—चाहिए सिर्फ निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय। 👉 वीडियो पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👉 अगर आपको भी लगता है कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, तो पोस्ट शेयर करें। #Gorakhpur #GorakhpurNews #BreakingNews #UPNews #YogiAdityanath #UPPolice #LawAndOrder #न्याय #निष्पक्षजांच #कानूनव्यवस्था #अधिवक्ता1