logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UP Board Exam 2026 Exam centre पर पेपर कैसा हुआ ?🤔 #upboardexam2026 #upboard #12th #12class #viralvideos

2 hrs ago
user_Pawan Bangarmau
Pawan Bangarmau
बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

UP Board Exam 2026 Exam centre पर पेपर कैसा हुआ ?🤔 #upboardexam2026 #upboard #12th #12class #viralvideos

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ट्रेनों में लोकल पानी बेचा जा रहा है और न कोई इस पर रोक हो रही हैं ये वीडियो फर्रुखाबाद जंक्शन का जब मैने शिकायत की तो वहां के अधिकारी बोले ऐसा कुछ नहीं हैं जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा
    1
    ट्रेनों में लोकल पानी बेचा जा रहा है और न कोई इस पर रोक हो रही हैं ये वीडियो फर्रुखाबाद जंक्शन का जब मैने शिकायत की तो वहां के अधिकारी बोले ऐसा कुछ नहीं हैं जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा
    user_Pawan Bangarmau
    Pawan Bangarmau
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। यह घटना बांगरमऊ कोतवाली के दुल्लापुरवा के निकट हरदोई-उन्नाव रोड पर हुई। सूचना मिलने के बाद पीआरवी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन फुट चौड़े नाले से नशे की हालत में धुत युवक को बाहर निकाला और सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी बांगरमऊ ले गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीरज शुक्ला ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्थानीय निवासी परवीन ने बताया कि एक राहगीर ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि युवक नशे की हालत में पैदल टहलते हुए नाले में गिर गया था। आसपास के लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
यह घटना बांगरमऊ कोतवाली के दुल्लापुरवा के निकट हरदोई-उन्नाव रोड पर हुई। सूचना मिलने के बाद पीआरवी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन फुट चौड़े नाले से नशे की हालत में धुत युवक को बाहर निकाला और सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी बांगरमऊ ले गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीरज शुक्ला ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्थानीय निवासी परवीन ने बताया कि एक राहगीर ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी थी।
मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि युवक नशे की हालत में पैदल टहलते हुए नाले में गिर गया था। आसपास के लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Keshan kumar
    Keshan kumar
    Court reporter बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तरीपुरा मंडी समिति जल्द होंगी जाँच कई लोग दायरे मे
    1
    उत्तरीपुरा मंडी समिति जल्द होंगी जाँच कई लोग दायरे मे
    user_बृजेश कुमार तिवारी
    बृजेश कुमार तिवारी
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।
    2
    कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! 
दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Bilhaur, Kanpur•
    19 hrs ago
  • दिल्ली /लखनऊःशुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय संवाददाता लव कुश की खास रिपोर्ट के साथ *डीएम ने किया पीएचसी उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण, मेडिकल ऑफिसर सहित चार स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित* कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपराह्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण किया तो व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई। सात कर्मचारियों में से केवल तीन ही ड्यूटी पर उपस्थित मिले। अनुपस्थित पाए जाने पर डॉ. प्रीति सचान (मेडिकल ऑफिसर), रामानुज (वार्ड बॉय) और कु. ज्योति (स्टाफ नर्स) का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं चीफ फार्मासिस्ट अशोक श्रीवास्तव का अवकाश आवेदन पत्र उपलब्ध तो था, लेकिन उसे न तो विधिवत दर्ज किया गया था और न ही स्वीकृत किया गया था। इसे अनियमितता मानते हुए उनका भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। नियमानुसार मरीज के नाम के साथ मोबाइल नंबर दर्ज किया जाना अनिवार्य है, लेकिन यह प्रविष्टियां नहीं की जा रही थीं। मौके पर उपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ. सरिता कटियार निर्धारित रजिस्टर के स्थान पर अन्य रजिस्टर का उपयोग कर रही थीं, जिसमें मरीजों के मोबाइल नंबर अंकित नहीं थे। इस पर उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य केंद्र में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली संचालित नहीं पाई गई और परिसर व कक्षों में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए फटकार लगाई तत्काल सुधार के निर्देश दिए। पीएचसी के पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सवालों में रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर के एमओआईसी तथा प्रभारी एसीएमओ द्वारा नियमित निगरानी न किए जाने पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा एमओआईसी स्तर पर जवाबदेही तय कर व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाए।
    2
    दिल्ली /लखनऊःशुरू लोकल न्यूज 
उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय संवाददाता लव कुश की खास रिपोर्ट के साथ 
*डीएम ने किया पीएचसी उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण, मेडिकल ऑफिसर सहित चार स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित*
कानपुर नगर।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपराह्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण किया तो व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई। सात कर्मचारियों में से केवल तीन ही ड्यूटी पर उपस्थित मिले।
अनुपस्थित पाए जाने पर डॉ. प्रीति सचान (मेडिकल ऑफिसर), रामानुज (वार्ड बॉय) और कु. ज्योति (स्टाफ नर्स) का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं चीफ फार्मासिस्ट अशोक श्रीवास्तव का अवकाश आवेदन पत्र उपलब्ध तो था, लेकिन उसे न तो विधिवत दर्ज किया गया था और न ही स्वीकृत किया गया था। इसे अनियमितता मानते हुए उनका भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। नियमानुसार मरीज के नाम के साथ मोबाइल नंबर दर्ज किया जाना अनिवार्य है, लेकिन यह प्रविष्टियां नहीं की जा रही थीं। मौके पर उपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ. सरिता कटियार निर्धारित रजिस्टर के स्थान पर अन्य रजिस्टर का उपयोग कर रही थीं, जिसमें मरीजों के मोबाइल नंबर अंकित नहीं थे। इस पर उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य केंद्र में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली संचालित नहीं पाई गई और परिसर व कक्षों में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए फटकार लगाई तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
पीएचसी के पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सवालों में रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर के एमओआईसी तथा प्रभारी एसीएमओ द्वारा नियमित निगरानी न किए जाने पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा एमओआईसी स्तर पर जवाबदेही तय कर व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाए।
    user_Love Kush Press
    Love Kush Press
    Bilhaur, Kanpur Nagar•
    19 hrs ago
  • विधायक श्री मनीष रावत जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो सदन में अपने गौरवशाली इतिहास के लिए दहाड़े और भारतीय जनता पार्टी का दिल से आभार करता हूं क्योंकि जब-जब योगी जी आए हैं तब तक वीडियो का गौरवशाली इतिहास उजागर हुआ है
    1
    विधायक श्री मनीष रावत जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो सदन में अपने गौरवशाली इतिहास के लिए दहाड़े और भारतीय जनता पार्टी का दिल से आभार करता हूं क्योंकि जब-जब योगी जी आए हैं तब तक वीडियो का गौरवशाली इतिहास उजागर हुआ है
    user_Ramveer pasi
    Ramveer pasi
    Rambeer pasi electronic ripoting बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।
उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    पत्रकार बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Pawan Bangarmau
    1
    Post by Pawan Bangarmau
    user_Pawan Bangarmau
    Pawan Bangarmau
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.