उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगर इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। मामला नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी इलाके का है, जहां 26 वर्षीय युवक लोकेश से पहले लूटपाट की कोशिश की गई और विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर कई बार चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल लोकेश को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय लोकेश, जो इलाके में एक मेडिकल स्टोर के पास पूड़ी बेचने का काम करता है, आज दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर से सामान लेकर डिस्पेंसरी वाली गली से गुजर रहा था। तभी रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और उससे लूटपाट करने की कोशिश करने लगे। जब लोकेश ने इसका विरोध किया, तो एक आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और करीब चार बार वार किए। हमले में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसके पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की, वहीं आसपास के लोगों ने भी साहस दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोकेश को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

- Pinku singhDelhi😡3 hrs ago
- पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड 219, दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट इलाके से लापरवाही की एक बेहद दुखद तस्वीर सामने आई है। यहां नाले की सफाई के दौरान 33 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर राहुल की डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार अजीत ने मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण और सेफ्टी इंतजाम के नाले में उतार दिया। राहुल सुंदर नगरी में अपनी बुजुर्ग मां संतोष के साथ रहता था और रोजाना 450 रुपये की मजदूरी पर काम करता था। बताया जा रहा है कि आज सुबह उसे क्यू पॉकेट का नाला साफ कराने के लिए लाया गया था, लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे वह नाले में डूब गया। सूचना मिलने पर सीमापुरी थाना पुलिस और यमुना बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकालकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने एमसीडी और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट इलाके में एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही ने एक गरीब परिवार से उसका सहारा छीन लिया। 33 वर्षीय राहुल, जो सुंदर नगरी के एमसीडी फ्लैट्स इलाके में अपनी बुजुर्ग मां संतोष के साथ रहता था, रोजाना 450 रुपये की दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार के मुताबिक, आज सुबह ठेकेदार अजीत राहुल को नाले की सफाई के काम के लिए दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट में लेकर आया था। आरोप है कि नाले की सफाई जैसे बेहद जोखिम भरे काम के बावजूद मजदूरों को कोई सुरक्षा उपकरण, रस्सी, जैकेट या सेफ्टी गियर उपलब्ध नहीं कराया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे काम के दौरान राहुल अचानक नाले में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीमापुरी थाना पुलिस और यमुना बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद राहुल को नाले से बाहर निकाला गया और तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ठेकेदार अजीत लंबे समय से बिना सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम करवा रहा है, जिससे मजदूरों की जान हमेशा खतरे में रहती है। परिवार ने एमसीडी अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि आला अधिकारी इस मामले में ठेकेदार और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim1
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- *जहांगीराबाद के अमरगढ़ में रात 9 बजे के बाद पुलिस ने होटल बंद कराने की कोशिश का वीडियो वायरल हुआ। होटल संचालक ने चौकी प्रभारी और सिपाही पर पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जेल भेजने की धमकी का आरोप लगाया।* बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ में रात 9 बजे के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा होटल बंद कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। होटल संचालक ने चौकी प्रभारी और एक सिपाही पर खाने के पैसे मांगने पर अभद्रता और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अमरगढ़ स्थित होटल पर पुलिसकर्मी खाना खाने आए, लेकिन पैसे मांगने पर विवाद हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि संचालक मुफ्त खाना देने से इनकार करता है, तो पुलिस गाली-गलौज करती है और रात 9 बजे होटल बंद करने का आदेश देती है। चौकी इंचार्ज के पहुंचने के बाद भी संचालक को चोरियों का जिम्मेदार ठहराया गया। SSP की कार्रवाईवायरल वीडियो के बाद SSP ने जांच शुरू करा दी है। सोशल मीडिया पर लोगों में पुलिस की दादागिरी को लेकर आक्रोश फैल गया है। अमरगढ़ ग्राम प्रधान ने भी चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। *कामिनी शर्मा*1
- Post by सनव्वर सिद्दीकी1
- राघव चड्ढा ने 'उड़ान यात्री कैफे' में पी ₹10 की चाय, वीडियो किया शेयर #AAP #RaghavChadha #ABPNews1
- *खुदादिया ग्लोबल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 1st स्थापना दिवस, छात्रों की प्रस्तुतियों ने सभी का मोहा मन* संवाददाता शफीकुर्रहमान डिबाई क्षेत्र के खुदादिया स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के फाउंडर उमेश चंद्र गुप्ता व डायरेक्टर दीपक गुप्ता (युवराज) ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया, जिसके बाद विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक नाट्य रूपांतरण, लघु पटकथाओं पर आधारित प्रस्तुतियां एवं लोक नृत्य ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की अदाकारी और प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली रही कि मानो किसी टीवी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हो रहा हो। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी कला, अभिनय और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। इस सफल आयोजन का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है, जिन्होंने छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और मंच पर प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय में उपस्थित अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।कार्यक्रम का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज याशिका ने किया।कार्यक्रम में कॉर्डिनेटर शुभम शर्मा,अकाउंटेंट लता चौधरी,ऐकडेमिक इंचार्ज रजनी यादव,बृजेश कुमार,अनुज,रोनित,साधना,दीपिका,रूही,लायबा,बृजवाला,शालिनी एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा1