Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत शादनगर गांव का नाम नाजर नगला पोस्ट सिवारा खास खाना कमपील तहसील कायमगंज। मेरे गांव में अभी तक कोई पक्की सड़क नहीं है जिसे गांव के लोग कहीं आ जा सके
Sachin yadav
ग्राम पंचायत शादनगर गांव का नाम नाजर नगला पोस्ट सिवारा खास खाना कमपील तहसील कायमगंज। मेरे गांव में अभी तक कोई पक्की सड़क नहीं है जिसे गांव के लोग कहीं आ जा सके
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- शाहजहाँपुर, 12 मार्च। जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कचहरी गेट नंबर-2 के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आलोक सिंह (24 वर्ष) पुत्र हरपाल सिंह, निवासी ग्राम भुआपुर थाना पचदेवरा जनपद हरदोई बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक एंड्रायड मोबाइल फोन (आसमानी रंग) तथा 1,20,000 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 96/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार तथा कांस्टेबल संजय पोसवाल शामिल रहे, जिनकी इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।3
- मैनपुरी में इंसानियत शर्मसार, दबंगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, बेल्टों से बेरहमी से पीटा मैनपुरी। जनपद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल नगरिया चौराहा पर एक युवक को कथित अवैध संबंधों के शक में दर्जन भर दबंगों ने तालिबानी सजा देते हुए बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर बेल्टों से जमकर मारपीट की। युवक अचेत होने तक उसे लगातार पीटा जाता रहा। इस दौरान पीड़ित युवक लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ की जा रही बेरहमी साफ दिखाई दे रही है। मारपीट के बाद आरोपी युवक को अचेत हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए।1
- आये दिन कहीं न कहीं ईरिक्सा के कारण जाम की स्थित बनी रहती है क्यों कि ये लोग किसी भी नियम का पालन नही करते है। ट्रैफिक पुलिस को इनपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकताह है /1
- Post by Devendra Kumar1
- Post by K. Kumar Mathur1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- *प्रेस नोट थाना मदनापुर* *जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक – 09.03.2026* *थाना मदनापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत, दुष्कर्म से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर के कुशल नेतृत्व में वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मदनापुर पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई । *संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 07.03.2026 को थाना मदनापुर पर वादी द्वारा एक लिखित तहरीर बावत पवन पुत्र नरवीर उम्र करीब 19 वर्ष नि0ग्रा0 बिरिया फत्तेहपुर थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी की बहन के साथ गलत काम करना, चिल्लाने पर मारपीट करना तथा वादी व वादी के परिवाजनों द्वारा शिकायत करने पर नरवीर पुत्र शिशुपाल, धर्मपाल पुत्र छत्रपाल, श्यामपाल पुत्र मोहन निवासीगण ग्राम बिरिया फत्तेहपुर थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर द्वारा गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल की थी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0अ0 42/26 धारा 64(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम पवन आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया । दिनांक 09.03.2026 को अभियोग मे वांछित अभियुक्त पवन पुत्र नरवीर उम्र करीब 19 वर्ष नि0ग्रा0 बिरिया फत्तेहपुर थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर खास की सूचना पर मोहनिया मोड मदनापुर के पास से समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* पवन पुत्र नरवीर निवासी ग्राम बिरिया फत्तेहपुर थाना मदनापुर जनपद शाहजहांपुर । *पंजीकृत अभियोग की विवरण-* मु0अ0अ0 42/26 धारा 64(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम पवन आदि थाना मदनापुर शाहजहाँपुर । *गिरफ्तार का स्थान समय-* मोहिनिया मोड मदनापुर के पास, दिनांक 09.03.2026 समय 11.45 बजे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- उ0नि0 मोहित कुमार अधाना का0 वीरेन्द्र कुमार का0 बालेश्वर3
- Post by Devendra Kumar2