logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेरिकी-इज़राइली हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुँचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है? एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होने के नाते ये देश की सरकार, विदेश मंत्रालय डिफेंस मिनिस्टरी का संयुक्त दायित्व बनता है कि उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, परंतु कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद भी सरकार द्वारा मुँह न खोलने पर, इस वैश्विक मुद्दे पर विपक्ष को मजबूर होकर बोलना पड़ रहा है। इस संकटकाल में सरकार आगे आए और देश की जल, थल, वायु सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करे। जो भाजपा सरकार कुछ कह भी नहीं रही है; वो करेगी क्या, ये सोचकर देशवासी परेशान हैं। भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसा लग रहा है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अस्पष्ट नीति अपनाने का तरीक़ा ढूँढ रही है, जिससे लोग अटकलों में ही उलझे रहें। भाजपाई आगामी संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय ज़रूर उठाएंगे, जिससे भाजपा सरकार की विफलताओं पर बात ही न हो सके। देश के लिए ये समय ‘सरकार-शून्यता’ का काल है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच

13 hrs ago
user_Parag Prasad Rawat
Parag Prasad Rawat
Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
13 hrs ago

अमेरिकी-इज़राइली हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुँचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है? एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होने के नाते ये देश की सरकार, विदेश मंत्रालय डिफेंस मिनिस्टरी का संयुक्त दायित्व बनता है कि उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, परंतु कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद भी सरकार द्वारा मुँह न खोलने पर, इस वैश्विक मुद्दे पर विपक्ष को मजबूर होकर बोलना पड़ रहा है। इस संकटकाल में सरकार आगे आए और देश की जल, थल, वायु सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करे। जो भाजपा सरकार कुछ कह भी नहीं रही है; वो करेगी क्या, ये सोचकर देशवासी परेशान हैं। भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसा लग रहा है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अस्पष्ट नीति अपनाने का तरीक़ा ढूँढ रही है, जिससे लोग अटकलों में ही उलझे रहें। भाजपाई आगामी संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय ज़रूर उठाएंगे, जिससे भाजपा सरकार की विफलताओं पर बात ही न हो सके। देश के लिए ये समय ‘सरकार-शून्यता’ का काल है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रायबरेली l बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने परिवार और समाज को स्तब्ध कर दिया है। यहां पिता छेदालाल (या छेदा लाल) ने अपनी पत्नी अर्चना (सौतेली मां) के साथ मिलकर अपने बेटे रोशन लाल की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना 28 फरवरी को सामने आई, जब युवक का शव घर के बाहरी कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था।शुरुआत में पिता छेदालाल ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की और तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया। लेकिन जांच और सख्त पूछताछ में सच्चाई सामने आई। पुलिस को पता चला कि मृतक रोशन लाल शराब के नशे में आकर नियमित रूप से अपनी सौतेली मां अर्चना से मारपीट करता था। इसी बात से नाराज होकर पिता और सौतेली मां ने मिलकर बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की और पड़ोसियों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा राज खुल गया। बछरावां पुलिस ने दोनों आरोपियों - पिता छेदालाल और पत्नी अर्चना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    1
    रायबरेली l बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने परिवार और समाज को स्तब्ध कर दिया है। यहां पिता छेदालाल (या छेदा लाल) ने अपनी पत्नी अर्चना (सौतेली मां) के साथ मिलकर अपने बेटे रोशन लाल की गला दबाकर हत्या कर दी। 
घटना 28 फरवरी को सामने आई, जब युवक का शव घर के बाहरी कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था।शुरुआत में पिता छेदालाल ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की और तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया। लेकिन जांच और सख्त पूछताछ में सच्चाई सामने आई। 
पुलिस को पता चला कि मृतक रोशन लाल शराब के नशे में आकर नियमित रूप से अपनी सौतेली मां अर्चना से मारपीट करता था। इसी बात से नाराज होकर पिता और सौतेली मां ने मिलकर बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की और पड़ोसियों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा राज खुल गया। 
बछरावां पुलिस ने दोनों आरोपियों - पिता छेदालाल और पत्नी अर्चना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    2
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    7 hrs ago
  • गाजीपुर में फर्जी पैथोलॉजी की भरमार सीएमओ फतेहपुर के बेखबर
    1
    गाजीपुर में फर्जी पैथोलॉजी की भरमार 
सीएमओ फतेहपुर के बेखबर
    user_आदित्य शुक्ला
    आदित्य शुक्ला
    Singer फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खजुहा में बिजली के पोल से निकली चिंगारी बनी आफत — सिलेंडर धमाके के साथ चार दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान खजुहा के पहुर तिराहे पर देर रात मची अफरा-तफरी, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू ब्यूरो रिपोर्ट: निर्मित द्विवेदी बिंदकी/फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पहुर तिराहे पर गुरुवार देर रात बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने नीचे बनी दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते नीचे बनी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आग लगने के सही कारणों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। इस भीषण अग्निकांड में जोगापुर निवासी पंकज की छोटी सी चाट-बताशा होटल पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं खजुहा निवासी धुन्नर की “भीम डेकोरेशन” (शादी-समारोह में प्रयोग होने वाले साज-सज्जा, फूल-माला की दुकान) भी आग की भेंट चढ़ गई। आग की चपेट में आने से बगल में स्थित सिरी पान मसाला की गुमटी और मोहित की मैंगो जूस की छोटी दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस आगजनी में करीब तीन लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सुबह होते-होते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जली हुई दुकानों का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है
    1
    खजुहा में बिजली के पोल से निकली चिंगारी बनी आफत — सिलेंडर धमाके के साथ चार दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
खजुहा के पहुर तिराहे पर देर रात मची अफरा-तफरी, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
ब्यूरो रिपोर्ट: निर्मित द्विवेदी
बिंदकी/फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पहुर तिराहे पर गुरुवार देर रात बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने नीचे बनी दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते नीचे बनी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आग लगने के सही कारणों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी।
इस भीषण अग्निकांड में जोगापुर निवासी पंकज की छोटी सी चाट-बताशा होटल पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं खजुहा निवासी धुन्नर की “भीम डेकोरेशन” (शादी-समारोह में प्रयोग होने वाले साज-सज्जा, फूल-माला की दुकान) भी आग की भेंट चढ़ गई। आग की चपेट में आने से बगल में स्थित सिरी पान मसाला की गुमटी और मोहित की मैंगो जूस की छोटी दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस आगजनी में करीब तीन लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सुबह होते-होते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जली हुई दुकानों का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने अपने संस्थान पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें देश के नामी गिरामी कलाकारों ने फाग गीत श्रृंगार भक्ति गीतों को गाकर दर्शकों का मन मोह लिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अग्रहरी ने बताया वे होली का पर्व अपने लोगों के साथ मना रहे हैं
    1
    जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने अपने संस्थान पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें देश के नामी गिरामी कलाकारों ने फाग गीत श्रृंगार भक्ति गीतों को गाकर दर्शकों का मन मोह लिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अग्रहरी ने बताया वे होली का पर्व अपने लोगों के साथ मना रहे हैं
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायबरेली ज़िले के सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश भर के लोगों को रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की शुभकामनाएं दी। होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दे। राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद रायबरेली, उत्तर प्रदेश
    1
    रायबरेली ज़िले के सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश भर के लोगों को रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की शुभकामनाएं दी।  
होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दे। 
राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद रायबरेली, उत्तर प्रदेश
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • फतेहपुर जिले का माहौल
    1
    फतेहपुर जिले का माहौल
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • और अब थरियांव पुलिस की कारगुजारियों पर लग रहा प्रश्न चिन्ह? टकराते जाम,लगता है मयकशों का जमघट,आम नागरिक हलकान खागा फतेहपुर ::- यूपी के फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि थरियांव में विकास भाई बिरयानी की दुकान में कंज्यूमर को बैठा कर लाल पानी का सेवन यानी (शराब) पिलवाई जाती है। यह सब कुछ थरियांव पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ “खामोशी” दिखाई दे रही है।? स्थानीय लोगों का कहना है कि थरियांव में विकास भाई बिरयानी नाम पर शराब बैठ कर पीने का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। दिन-रात थरियांव में विकास भाई बिरयानी की दुकान पर बाहरी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने तक की, लेकिन हर बार शिकायत करने वालों को या तो धमकियां मिलीं या फिर मामले को दबा दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि रोजाना पुलिस गश्त करने के बावजूद थरियांव चौराहा पर चल रही गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस को सब कुछ दिख क्यों नहीं रहा? या फिर मामला “देखने की मंशा” का नहीं बल्कि “देने की रेवड़ी” का है!? थरियांव क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार से युवा वर्ग तेजी से बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। जहां एक ओर सरकार नशा मुक्त अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी इसी अभियान को मज़ाक बना रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थरियांव थाना की पूरी जांच कराई जाए और नशे के इस अवैध नेटवर्क पर सख्त कार्यवाही हो, ताकि गांव में फिर से शांति और सुरक्षा का माहौल लौट सके। 👉 अब सवाल यह है कि थरियांव पुलिस कार्यवाही करेगी या फिर इस बार भी बिरयानी की दुकान में नशे का कारोबार “प्रोटेक्शन” में पनपता रहेगा?
    1
    और अब थरियांव पुलिस की कारगुजारियों पर लग रहा  प्रश्न चिन्ह?
टकराते जाम,लगता है मयकशों का जमघट,आम नागरिक हलकान
खागा फतेहपुर ::- यूपी के फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र में  पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि थरियांव में विकास भाई बिरयानी की दुकान में कंज्यूमर को बैठा कर लाल पानी का सेवन यानी (शराब) पिलवाई जाती है।
यह सब कुछ थरियांव  पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ “खामोशी” दिखाई दे रही है।?
स्थानीय लोगों का कहना है कि थरियांव में विकास भाई बिरयानी नाम पर शराब बैठ कर पीने का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। दिन-रात थरियांव में विकास भाई बिरयानी की दुकान  पर बाहरी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने तक की, लेकिन हर बार शिकायत करने वालों को या तो धमकियां मिलीं या फिर मामले को दबा दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि रोजाना पुलिस गश्त करने के बावजूद थरियांव चौराहा पर चल रही गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस को सब कुछ दिख क्यों नहीं रहा? या फिर मामला “देखने की मंशा” का नहीं बल्कि “देने की रेवड़ी” का है!?
थरियांव क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार से युवा वर्ग तेजी से बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। जहां एक ओर सरकार नशा मुक्त अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी इसी अभियान को मज़ाक बना रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थरियांव थाना की पूरी जांच कराई जाए और नशे के इस अवैध नेटवर्क पर सख्त कार्यवाही हो, ताकि गांव में फिर से शांति और सुरक्षा का माहौल लौट सके।
👉 अब सवाल यह है कि थरियांव पुलिस कार्यवाही करेगी या फिर इस बार भी बिरयानी की दुकान में नशे का कारोबार “प्रोटेक्शन” में पनपता रहेगा?
    user_आलोक कुमार केशरवानी
    आलोक कुमार केशरवानी
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.