चौरी चौरा की 6 सड़कों का होगा कायाकल्प, 13.17 करोड़ रुपये मंजूर चौरी चौरा की 6 सड़कों का होगा कायाकल्प, 13.17 करोड़ रुपये मंजूर 14.55 किलोमीटर सड़कों के जीर्णोद्धार से हजारों लोगों को मिलेगी राहत बंधे का किया निरीक्षण और सड़क का किया लोकार्पण चौरी चौरा।चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी विकास परियोजना सामने आई है। क्षेत्र की 6 प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए 13 करोड़ 17 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 14.55 किलोमीटर है। चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में जर्जर और खराब सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इन सड़कों के जीर्णोद्धार से ग्रामीणों और आम राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सड़कें मजबूत होंगी, आवागमन आसान होगा और जीर्णोद्धार के बाद इन मार्गों पर आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होगा। सड़कें बेहतर होने से आसपास के गांवों के लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की आवश्यकतानुसार अन्य सड़कों और विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया और कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा है उसको साकार किया जा रहा है। विधायक ने सड़क का किया लोकार्पण बंधे का किया निरीक्षण विधायक ई.सरवन निषाद ने खैरखुटा से डीहघाट बंधे पर सड़क का निर्माण का लोकार्पण किया और कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन सुदृढ़ होगा और कहा कि लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। वही विधायक ने राजधानी बँधे का निरीक्षण किया और एक सप्ताह में साठ से अधिक मजदूरों का लेबर लगाकर बोल्डर का कार्य सुरक्षित किया गया इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला मंत्री सुग्रीव तिवारी, रामप्रीत यादव, राजेश पाठक, सुभाष निषाद, राजकुमार निषाद, विनय गुप्ता, मोनू पासवान, विनय गुप्ता, राहुल कुमार, पंकज गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
चौरी चौरा की 6 सड़कों का होगा कायाकल्प, 13.17 करोड़ रुपये मंजूर चौरी चौरा की 6 सड़कों का होगा कायाकल्प, 13.17 करोड़ रुपये मंजूर 14.55 किलोमीटर सड़कों के जीर्णोद्धार से हजारों लोगों को मिलेगी राहत बंधे का किया निरीक्षण और सड़क का किया लोकार्पण चौरी चौरा।चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी विकास परियोजना सामने आई है। क्षेत्र की 6 प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए 13 करोड़ 17 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 14.55 किलोमीटर है। चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में जर्जर और खराब सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इन सड़कों के
जीर्णोद्धार से ग्रामीणों और आम राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सड़कें मजबूत होंगी, आवागमन आसान होगा और जीर्णोद्धार के बाद इन मार्गों पर आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होगा। सड़कें बेहतर होने से आसपास के गांवों के लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की आवश्यकतानुसार अन्य सड़कों और विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने का
निर्देश दिया और कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा है उसको साकार किया जा रहा है। विधायक ने सड़क का किया लोकार्पण बंधे का किया निरीक्षण विधायक ई.सरवन निषाद ने खैरखुटा से डीहघाट बंधे पर सड़क का निर्माण का लोकार्पण किया और कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन सुदृढ़ होगा और कहा कि लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। वही विधायक ने राजधानी बँधे का निरीक्षण किया और एक सप्ताह में साठ से अधिक मजदूरों का लेबर लगाकर बोल्डर का कार्य सुरक्षित किया गया इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला मंत्री सुग्रीव तिवारी, रामप्रीत यादव, राजेश पाठक, सुभाष निषाद, राजकुमार निषाद, विनय गुप्ता, मोनू पासवान, विनय गुप्ता, राहुल कुमार, पंकज गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
- बिहार में प्रदर्शन पर दिखा 6 वर्षीय बच्चा, जो देखने में तो बहुत छोटा है, लेकिन मांग ऐसी जो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद अब तक किसी ने नहीं मांगी. छात्रों पर बंदूक चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दो या बिहार के CM सम्राट चौधरी इस्तीफा दो - 6वर्षीय Gen-Alpha ने कहा. प्रदर्शन से इस बच्चे को बिहार पुलिस ने बड़े प्यार के साथ उठा ले गई...1
- बुलडोजर नहीं किताब दो, मदरसों को इंसाफ दो की माँग के साथ पीस पार्टी का ज्ञापन। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मदरसों के प्रति जो कड़ा रूख अख्तियार कर रही है उसके विरुद्ध पीस पार्टी ने कड़ी आपत्ति और एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि हम शिक्षा आधुनिकीकरण के विरोधी नहीं है किंतु विरासत में शिक्षा के केंद्र मकतब और मदरसे रहे हैं,उनकी हिफाजत किए जाने की जरूरत है और संरक्षण देकर आगे बढ़ाने की नीति बननी चाहिए।1
- महंत राजू दास का निषाद समाज के लोगों ने फूंका पुतला,कहा एफआईआर दर्ज कर हो कठोर कार्रवाई गोरखपुर एक टीवी चैनल के डिबेट में निषाद समाज के नीता को खुलेआम आप शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में अयोध्या के महंत राजू दास का शास्त्री चौक पर निषाद समाज के लोगों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।निषाद समाज के लोगों ने महंत राजू दास पर आरोप लगाते हुए कहा है।कि सत्ता के हनक में चूर राजू दास ने जिस तरीके से जाति विशेष पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।वह शर्मनाक है।महंत होते हुए अपशब्दों का प्रयोग करना यह बताता है।कि उनकी शिक्षा दीक्षा में जरूर कोई ना कोई कमी रह गई है। और ऐसे व्यक्ति को महंत का दर्जा देना गलत है। उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए नहीं तो निषाद समाज सड़कों पर उतरकर ऐसे साधु संतों के खिलाफ मोर्चा खोलकर अभियान चला कर कार्रवाई की मांग करेगा जिसके लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार होगी।1
- गोरखपुर में क्रॉस मुकदमे पर बवाल! भीम आर्मी ने उठाई आवाज, निष्पक्ष जांच और FIR पर कार्रवाई की मांग1
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र नेता सतीश प्रजापति का अनिश्चितकालीन धरना... #देवरिया #BJP #BJPकार्यकर्ता #देवरिया_न्यूज़ #मारपीट #लाठी_डंडे #राजनीति #उत्तरप्रदेश #UPNews #BreakingNews #ViralVideo #GorakhpurNews #ABC_Hindustan #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- मंगलवार को देवरिया प्रथम आगमन पर शिवानन्द द्विवेदी, राष्ट्रीय सहसंयोजक सोशल मीडिया का हुआ भव्य स्वागत बीजेपी के दो गुटों में हाथापाई की खबर।1
- सांसद रवि किशन को ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित अभिनेता एवं दो बार के लोकसभा सांसद रवि किशन को कला, भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेघाश्रेय फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक एवं समाजसेवी सीमा सिंग द्वारा स्थापित यह सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर राष्ट्र और समाज को प्रेरित किया है। मुंबई में आयोजित समारोह में रवि किशन को महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल तथा मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक सीमा सिंग की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया।1
- नवजात बच्चे की मृत्यु पर बिलखते पिता ने हेरिटेज अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। हरसेवकपुर में स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल पर पिछले एक सप्ताह से नवजात बच्चे के चल रहे इलाज के बाद मृत्यु, पीड़ित पिता ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। मामले के तूल पकड़ने पर पैसों के द्वारा मामले को कर दिया गया रफा दफा।1