logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चोरी की योजना बनाते दो शातिर चोर गिरफ्तार, औजार व 12,600 रुपये बरामद सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना बाजार पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम ने रात में चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बनाते दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और 12,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम 19-20 सितंबर की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान एंटी थेफ्ट टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बनगवा पड़ाइन मोड़ से अजगरा जाने वाले मार्ग पर एक मकान के पास से दो संदिग्धों को चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाकिब पुत्र अतिकुलरहमान उर्फ जुम्मन और अब्दुल रहमान पुत्र हफीजुलरहमान, निवासी ग्राम टिकरिया, थाना डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शाकिब के खिलाफ डुमरियागंज, खेसरहा, चिल्हिया और पथरा बाजार थाने में चोरी व नकबजनी से संबंधित पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अब्दुल रहमान के खिलाफ डुमरियागंज, खेसरहा, चिल्हिया और पथरा बाजार थाने में चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी करने के औजार और कुल 12,600 रुपये नकद बरामद किए। मामले में थाना पथरा बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 77/2026 के तहत धारा 313, 317(2) बीएनएस में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, उपनिरीक्षक रामदेव यादव समेत पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

1 day ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

चोरी की योजना बनाते दो शातिर चोर गिरफ्तार, औजार व 12,600 रुपये बरामद सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना बाजार पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम ने रात में चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बनाते दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और 12,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम 19-20 सितंबर की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान एंटी थेफ्ट टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बनगवा पड़ाइन मोड़ से अजगरा जाने वाले मार्ग पर एक मकान के पास से दो संदिग्धों को चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाकिब पुत्र अतिकुलरहमान उर्फ जुम्मन और अब्दुल रहमान पुत्र हफीजुलरहमान, निवासी ग्राम टिकरिया, थाना डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शाकिब के खिलाफ डुमरियागंज, खेसरहा, चिल्हिया और पथरा बाजार थाने में चोरी व नकबजनी से संबंधित पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अब्दुल रहमान के खिलाफ डुमरियागंज, खेसरहा, चिल्हिया और पथरा बाजार थाने में चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी करने के औजार और कुल 12,600 रुपये नकद बरामद किए। मामले में थाना पथरा बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 77/2026 के तहत धारा 313, 317(2) बीएनएस में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, उपनिरीक्षक रामदेव यादव समेत पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत राजा रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर में साइबर जागरूकता व नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।* ‎ बांसी|शासन द्वारा संचालित "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत आज दिनांक 21.09.2026 को   राजा रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थ नगर में "साइबर जागरूकता अभियान" कार्यक्रम के तहत डॉ० अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बाँसी श्री शुबेंदु सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक बांसी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के द्वारा मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री जय प्रताप सिंह बांसी सिद्धार्थनगर की उपस्थिति में राजा रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर में विस्तृत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों व विद्यालय के बच्चों को सेवा संकल्प अभियान एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक खाता संख्या, ATM कार्ड विवरण, CVV, UPI PIN अथवा पासवर्ड साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, एप्लीकेशन अथवा वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से बचें। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 पर कॉल करने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट एवं जागरूकता सामग्री का वितरण कर आमजन को अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रभारी साइबर सेल थाना बांसी श्री शम्स जावेद खान, क0आ0 अरविन्द शर्मा, आरक्षी सर्वेश यादव, आरक्षी विनोद चौहान, आरक्षी शत्रुघ्न गोंड, महिला आरक्षी प्रियंका सहित अन्य मौजूद रहे।।
    1
    सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत राजा रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर में साइबर जागरूकता व नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।* 

‎ बांसी|शासन द्वारा संचालित "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत आज दिनांक 21.09.2026 को   राजा रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थ नगर में "साइबर जागरूकता अभियान" कार्यक्रम के तहत डॉ० अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बाँसी श्री शुबेंदु सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक बांसी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के द्वारा मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री जय प्रताप सिंह बांसी सिद्धार्थनगर की उपस्थिति में राजा रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर में विस्तृत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों व विद्यालय के बच्चों को सेवा संकल्प अभियान एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक खाता संख्या, ATM कार्ड विवरण, CVV, UPI PIN अथवा पासवर्ड साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, एप्लीकेशन अथवा वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से बचें। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 पर कॉल करने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट एवं जागरूकता सामग्री का वितरण कर आमजन को अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रभारी साइबर सेल थाना बांसी श्री शम्स जावेद खान, क0आ0 अरविन्द शर्मा, आरक्षी सर्वेश यादव, आरक्षी विनोद चौहान, आरक्षी शत्रुघ्न गोंड, महिला आरक्षी प्रियंका सहित अन्य मौजूद रहे।।
    user_Jai Govind Sahu
    Jai Govind Sahu
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एंकर-सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। खुटेहना से पिड़वा-दुभरा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया और कैंडल मार्च निकालकर जिम्मेदार अधिकारी, ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रतीकात्मक रूप से शोक संवेदना व्यक्त की। एंकर-सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। खुटेहना से पिड़वा-दुभरा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया और कैंडल मार्च निकालकर जिम्मेदार अधिकारी, ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रतीकात्मक रूप से शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे किसान, विद्यार्थी, मरीज, व्यापारी और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार बांसी महबूब आलम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क का स्थलीय निरीक्षण, तकनीकी जांच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के साथ ही निर्माण होने तक गड्ढों को भरकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की गई है। हेमंत चौधरी का आरोप है कि सड़क का निर्माण आरएस विभाग ने वर्ष 2023 में कराया था और करीब छह महीने बाद ही सड़क खराब होने लगी। उनका यह भी कहना है कि आरएस विभाग सड़क को जिला पंचायत को हैंडओवर किए जाने की बात कह रहा है, जबकि जिला पंचायत की ओर से हैंडओवर की जानकारी से इनकार किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं। हालांकि, ये आरोप कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी की ओर से लगाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बाइट—हेमंत चौधरी, कांग्रेस नेता
    1
    एंकर-सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। खुटेहना से पिड़वा-दुभरा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया और कैंडल मार्च निकालकर जिम्मेदार अधिकारी, ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रतीकात्मक रूप से शोक संवेदना व्यक्त की।
एंकर-सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। खुटेहना से पिड़वा-दुभरा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया और कैंडल मार्च निकालकर जिम्मेदार अधिकारी, ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रतीकात्मक रूप से शोक संवेदना व्यक्त की।
कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे किसान, विद्यार्थी, मरीज, व्यापारी और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है।
कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार बांसी महबूब आलम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क का स्थलीय निरीक्षण, तकनीकी जांच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के साथ ही निर्माण होने तक गड्ढों को भरकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की गई है।
हेमंत चौधरी का आरोप है कि सड़क का निर्माण आरएस विभाग ने वर्ष 2023 में कराया था और करीब छह महीने बाद ही सड़क खराब होने लगी। उनका यह भी कहना है कि आरएस विभाग सड़क को जिला पंचायत को हैंडओवर किए जाने की बात कह रहा है, जबकि जिला पंचायत की ओर से हैंडओवर की जानकारी से इनकार किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं। हालांकि, ये आरोप कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी की ओर से लगाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
बाइट—हेमंत चौधरी, कांग्रेस नेता
    user_रवि पाठक
    रवि पाठक
    Court reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिम्मेदार अधिकारी, ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रतीकात्मक रूप से शोक संवेदना व्यक्त की। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र खुटेहना से पिड़वा-दुभरा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध किया क्षेत्र में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। खुटेहना से पिड़वा-दुभरा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया और कैंडल मार्च निकालकर जिम्मेदार अधिकारी, ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रतीकात्मक रूप से शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे किसान, विद्यार्थी, मरीज, व्यापारी और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार बांसी महबूब आलम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क का स्थलीय निरीक्षण, तकनीकी जांच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के साथ ही निर्माण होने तक गड्ढों को भरकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की गई है। हेमंत चौधरी का आरोप है कि सड़क का निर्माण आरएस विभाग ने वर्ष 2023 में कराया था और करीब छह महीने बाद ही सड़क खराब होने लगी। उनका यह भी कहना है कि आरएस विभाग सड़क को जिला पंचायत को हैंडओवर किए जाने की बात कह रहा है, जबकि जिला पंचायत की ओर से हैंडओवर की जानकारी से इनकार किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं। हालांकि, ये आरोप कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी की ओर से लगाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    1
    जिम्मेदार अधिकारी, ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रतीकात्मक रूप से शोक संवेदना व्यक्त की।

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र खुटेहना से पिड़वा-दुभरा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध किया क्षेत्र में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। खुटेहना से पिड़वा-दुभरा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया और कैंडल मार्च निकालकर जिम्मेदार अधिकारी, ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रतीकात्मक रूप से शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे किसान, विद्यार्थी, मरीज, व्यापारी और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार बांसी महबूब आलम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क का स्थलीय निरीक्षण, तकनीकी जांच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के साथ ही निर्माण होने तक गड्ढों को भरकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की गई है। हेमंत चौधरी का आरोप है कि सड़क का निर्माण आरएस विभाग ने वर्ष 2023 में कराया था और करीब छह महीने बाद ही सड़क खराब होने लगी। उनका यह भी कहना है कि आरएस विभाग सड़क को जिला पंचायत को हैंडओवर किए जाने की बात कह रहा है, जबकि जिला पंचायत की ओर से हैंडओवर की जानकारी से इनकार किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं। हालांकि, ये आरोप कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी की ओर से लगाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विश्वकर्मा पूजनोत्सव में जुटे समाज के लोग, किया गया जागरूक हुनरमंद होना व शिक्षा दोनों है जीवन मे आवश्यक - लक्ष्मण विश्वकर्मा मेंहदावल, संतकबीरनगर। सांथा विकास खंड के सांथा लोहरसन मार्ग अलंकार गेस्ट हाउस पर दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के बैनर तले विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के साथ ही अनेको अतिथियों का स्वागत समाज के लोगों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों और उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया। मुख्य अतिथि न0प0अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा के जीवन, उनके योगदान और आदर्शों समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही समाज को हुनरमंद होने के साथ ही शिक्षा को जीवन मे लाना होगा, जिससे समाज का चौतरफा विकास हो सके। समाज को सभी बुराईयों से दूर रहकर सामाजिक एकता पर बल देना होगा। विश्वकर्मा समाज से आने वाले सभी लोगों को समाज को आगे ले जाने के लिए कृत संकल्प लेना होगा। जिससे समाज के हर लोगो का सम्पूर्ण विकास हो सके। इस तरह से सभी अतिथियों जिसमे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, दी अखिल भारतीय वि0 म0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्यारे विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा आदि ने भी समाज के विकास को लेकर अनेको बातों को कहा। इस दौरान अमर विश्वकर्मा, रत्नेश विश्वकर्मा, धर्मदेव विश्वकर्मा, चन्दन विश्वकर्मा महेंद्र विश्वकर्मा, अंजली शर्मा, प्रतिभा शर्मा, अनुपम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    विश्वकर्मा पूजनोत्सव में जुटे समाज के लोग, किया गया जागरूक
हुनरमंद होना व शिक्षा दोनों है जीवन मे आवश्यक - लक्ष्मण विश्वकर्मा
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
सांथा विकास खंड के सांथा लोहरसन मार्ग अलंकार गेस्ट हाउस पर दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के बैनर तले विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के साथ ही अनेको अतिथियों का स्वागत समाज के लोगों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों और उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया।
मुख्य अतिथि न0प0अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा के जीवन, उनके योगदान और आदर्शों समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही समाज को हुनरमंद होने के साथ ही शिक्षा को जीवन मे लाना होगा, जिससे समाज का चौतरफा विकास हो सके। समाज को सभी बुराईयों से दूर रहकर सामाजिक एकता पर बल देना होगा। विश्वकर्मा समाज से आने वाले सभी लोगों को समाज को आगे ले जाने के लिए कृत संकल्प लेना होगा। जिससे समाज के हर लोगो का सम्पूर्ण विकास हो सके। इस तरह से सभी अतिथियों जिसमे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, दी अखिल भारतीय वि0 म0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्यारे विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा आदि ने भी समाज के विकास को लेकर अनेको बातों को कहा।  इस दौरान अमर विश्वकर्मा, रत्नेश विश्वकर्मा, धर्मदेव विश्वकर्मा, चन्दन विश्वकर्मा महेंद्र विश्वकर्मा, अंजली शर्मा, प्रतिभा शर्मा, अनुपम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संतकबीरनगर- किसानों की हुंकार: भारतीय किसान यूनियन ने DM के जरिए CM योगी को भेजा 6 सूत्रीय अल्टीमेटम, गन्ना मूल्य 600 रुपए और 29 साल का ब्याज समेत इन मांगों पर अड़े किसान। खलीलाबाद किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर बिगुल फूंक दिया है। जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ उर्फ गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है। मासिक बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन के बाद यह ज्ञापन दिया गया है। भाकियू की 6 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं- 1- गन्ना मूल्य लागत के अनुसार 600 रुपए प्रति कुंतल घोषित किया जाय। 2- गन्ने के बकाया पर ब्याज - 16 जुलाई 2026 को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार वर्ष 1996 से 2025 तक का ब्याज तत्काल किसानों को दिलाया जाय। 3- अघोषित विद्युत कटौती रात्रि में बंद कराया जाय। 4- फसल बीमा क्षति का आंकलन सार्वजनिक करते हुए फसल बीमा किसानों को दिलाया जाय। 5- धान खरीद 70 कुंतल प्रति हेक्टेयर का सत्यापन करते हुए धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था अतिशीघ्र कराई जाय। 6- जमीन अधिग्रहण में किसानों की जमीन का सर्किल रेट, नये सर्किल रेट के अनुसार बढ़ाया जाय। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि समय रहते किसानों की इन जायज मांगों का निदान नहीं कराया गया तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी।
    1
    संतकबीरनगर- किसानों की हुंकार: भारतीय किसान यूनियन ने DM के जरिए CM योगी को भेजा 6 सूत्रीय अल्टीमेटम, गन्ना मूल्य 600 रुपए और 29 साल का ब्याज समेत इन मांगों पर अड़े किसान।
खलीलाबाद किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर बिगुल फूंक दिया है। जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ उर्फ गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है। मासिक बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन के बाद यह ज्ञापन दिया गया है।
भाकियू की 6 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं-
1- गन्ना मूल्य लागत के अनुसार 600 रुपए प्रति कुंतल घोषित किया जाय।
2- गन्ने के बकाया पर ब्याज - 16 जुलाई 2026 को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार वर्ष 1996 से 2025 तक का ब्याज तत्काल किसानों को दिलाया जाय।
3- अघोषित विद्युत कटौती रात्रि में बंद कराया जाय।
4- फसल बीमा क्षति का आंकलन सार्वजनिक करते हुए फसल बीमा किसानों को दिलाया जाय।
5- धान खरीद 70 कुंतल प्रति हेक्टेयर का सत्यापन करते हुए धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था अतिशीघ्र कराई जाय।
6- जमीन अधिग्रहण में किसानों की जमीन का सर्किल रेट, नये सर्किल रेट के अनुसार बढ़ाया जाय।
भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि समय रहते किसानों की इन जायज मांगों का निदान नहीं कराया गया तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आकाशवाणी🙏, 21-9-2026 ई०, !! भविष्य की चिंता!! कृपया ध्यान दीजिये! कृपया यदि आप खुद नहीं सुधर सकते तो अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करिए । 👉🏾 अन्य आने वाले दिनों में आपके बच्चे खुद आपको नहीं पहचानेंगे! 👈 ➡️ आदमी कोई एक गलती नहीं बल्कि रोज की छोटी-छोटी गलत आदतें धीरे-धीरे बर्बाद कर देती है , जैसे :- 1- गलत सोच और जल्दबाजी। 2- मोबाइल और सोशल मीडिया की लत। 3- दिखावा और गलत आर्थिक फैसले। 4- नशा और बुरी आदतें। 5- गुस्सा ,, ईर्ष्या,जलन , अहंकार, गलत संगत, सीखना बंद कर देना। 6- स्वास्थ्य की अनदेखी करना । ❤ समय रहते संभल जाओ वरना वक़्त सब कुछ छीन लेगा - तुम्हारे बिना!
    1
    आकाशवाणी🙏, 
21-9-2026  ई०, 
!!  भविष्य की चिंता!! 
कृपया ध्यान दीजिये! 
कृपया यदि आप खुद नहीं सुधर सकते तो अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करिए । 
👉🏾 अन्य आने वाले दिनों में आपके बच्चे खुद आपको नहीं पहचानेंगे! 👈
➡️ आदमी कोई एक गलती नहीं बल्कि रोज की छोटी-छोटी गलत आदतें धीरे-धीरे बर्बाद कर देती है , जैसे :-
1- गलत सोच और जल्दबाजी। 
2- मोबाइल और सोशल मीडिया की लत। 
3- दिखावा और गलत आर्थिक फैसले। 
4- नशा और बुरी आदतें। 
5- गुस्सा ,, ईर्ष्या,जलन , अहंकार, गलत संगत, सीखना बंद कर देना। 
6- स्वास्थ्य की अनदेखी करना । 
❤ समय रहते संभल जाओ वरना वक़्त सब कुछ छीन लेगा  - तुम्हारे बिना!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक जय प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने अतिथियों का फूलमाला, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और बुकलेट भेंट कर स्वागत किया। समारोह में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में बांसी उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मंगल चौरसिया के नेतृत्व में नवगठित पूरी टीम का शपथ ग्रहण कराया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने तथा व्यापारियों के हितों के लिए सदैव खड़े रहने की शपथ ली। साथ ही व्यापारियों के सुख-दुख में साथ देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया। समारोह में सिद्धार्थनगर के अलावा बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों से व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की मजबूती के लिए संगठन में एकता और आपसी समन्वय जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने संगठन की एकता और अखंडता को बनाए रखने पर भी जोर दिया।यदि चाहें तो मैं इसी खबर की और दमदार मुख्य हेडलाइन और दो उपशीर्षक वाली अखबारी शैली भी बना सकता हूं।
    1
    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक जय प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने अतिथियों का फूलमाला, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और बुकलेट भेंट कर स्वागत किया। समारोह में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में बांसी उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मंगल चौरसिया के नेतृत्व में नवगठित पूरी टीम का शपथ ग्रहण कराया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने तथा व्यापारियों के हितों के लिए सदैव खड़े रहने की शपथ ली। साथ ही व्यापारियों के सुख-दुख में साथ देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया। समारोह में सिद्धार्थनगर के अलावा बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों से व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की मजबूती के लिए संगठन में एकता और आपसी समन्वय जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने संगठन की एकता और अखंडता को बनाए रखने पर भी जोर दिया।यदि चाहें तो मैं इसी खबर की और दमदार मुख्य हेडलाइन और दो उपशीर्षक वाली अखबारी शैली भी बना सकता हूं।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *लखीमपुर खीरी के स्कूल में शूटआउट:* महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी गोली मारी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के [जगह] में स्कूल के अंदर गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का व्यक्ति स्कूल में घुसा और महिला टीचर निशात फातिमा को गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। *लखीमपुर खीरी के स्कूल में शूटआउट:* महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी गोली मारी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के [जगह] में स्कूल के अंदर गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का व्यक्ति स्कूल में घुसा और महिला टीचर निशात फातिमा को गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    *लखीमपुर खीरी के स्कूल में शूटआउट:* महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी गोली मारी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के [जगह] में स्कूल के अंदर गोलीबारी की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का व्यक्ति स्कूल में घुसा और महिला टीचर निशात फातिमा को गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

घटना की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*लखीमपुर खीरी के स्कूल में शूटआउट:* महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी गोली मारी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के [जगह] में स्कूल के अंदर गोलीबारी की घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का व्यक्ति स्कूल में घुसा और महिला टीचर निशात फातिमा को गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
घटना की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.