logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुकमा। पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर ने 24 अगस्त को छिंदगढ़ थाना का अचौक/आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। सुकमा। पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर ने 24 अगस्त को छिंदगढ़ थाना का अचौक/आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

15 hrs ago
user_Shnakar kumar miahra
Shnakar kumar miahra
Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
15 hrs ago
12a05667-4271-42a4-a7d5-1726ab22e675

सुकमा। पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर ने 24 अगस्त को छिंदगढ़ थाना का अचौक/आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। सुकमा। पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर ने 24 अगस्त को छिंदगढ़ थाना का अचौक/आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • टेट मुक्ति की मांग को लेकर शिक्षकों ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन टेट मुक्ति की मांग को लेकर शिक्षकों ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन सुकमा, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक के आह्वान पर मंगलवार को सुकमा जिला मुख्यालय में टेट मुक्ति रैली एवं एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के बाद शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 5 सूत्रीय मांग पत्र संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम सुकमा सूरज कश्यप को सौंपा। जिला संचालक आशीष राम एवं उमेंद गोटी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कार्यरत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से राहत देने, पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पेंशन एवं अन्य सेवा लाभ देने तथा केंद्रीय वेतनमान के अनुरूप वेतन विसंगति दूर करने की मांग रखी। मोर्चा ने 13 फरवरी 2026 को जारी भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन करने और अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की है। जिला संचालक आशीष राम ने कहा कि शासन को शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। मांगें पूरी नहीं होने पर मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन एवं अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं जिला संचालक उमेंद गोटी ने कहा कि शिक्षकों की आगे की रणनीति तैयार है और सभी शिक्षक एकजुट हैं। उन्होंने इसे शिक्षकों के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई बताया। धरना-रैली में चैतू राम सेठिया, किरण मरकाम, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, दूजाल पटेल, नरेंद्र धुर्वे, मनोज पोया, मनेश्वर जुर्री, अनुपम नाग, विमला ध्रुव, जागीर खान, डी. गोपाल, सीता राम कटतम, अल्बर्ट टोप्पो, फिरोज खान, परिणीता कश्यप, पूजा कोसरिया, लक्ष्मी यादव, संतोष सोरी, सुरेश सोरी, वैशाली झंवर, सपना सामंत सहित जिलेभर के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    2
    टेट मुक्ति की मांग को लेकर शिक्षकों ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

टेट मुक्ति की मांग को लेकर शिक्षकों ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन
सुकमा, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक के आह्वान पर मंगलवार को सुकमा जिला मुख्यालय में टेट मुक्ति रैली एवं एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के बाद शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 5 सूत्रीय मांग पत्र संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम सुकमा सूरज कश्यप को सौंपा।
जिला संचालक आशीष राम एवं उमेंद गोटी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कार्यरत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से राहत देने, पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पेंशन एवं अन्य सेवा लाभ देने तथा केंद्रीय वेतनमान के अनुरूप वेतन विसंगति दूर करने की मांग रखी।
मोर्चा ने 13 फरवरी 2026 को जारी भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन करने और अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की है।
जिला संचालक आशीष राम ने कहा कि शासन को शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। मांगें पूरी नहीं होने पर मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन एवं अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं जिला संचालक उमेंद गोटी ने कहा कि शिक्षकों की आगे की रणनीति तैयार है और सभी शिक्षक एकजुट हैं। उन्होंने इसे शिक्षकों के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई बताया।
धरना-रैली में चैतू राम सेठिया, किरण मरकाम, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, दूजाल पटेल, नरेंद्र धुर्वे, मनोज पोया, मनेश्वर जुर्री, अनुपम नाग, विमला ध्रुव, जागीर खान, डी. गोपाल, सीता राम कटतम, अल्बर्ट टोप्पो, फिरोज खान, परिणीता कश्यप, पूजा कोसरिया, लक्ष्मी यादव, संतोष सोरी, सुरेश सोरी, वैशाली झंवर, सपना सामंत सहित जिलेभर के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    user_Dharmendra singh
    Dharmendra singh
    सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • खबर का असर सुकमा -नगरपालिका द्वारा आज कोतवाली के आगे मैन रोड व राजवाड़ा से कलेक्टरोट रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी के साथ जारी। खबर का असर सुकमा : नगरपालिका द्वारा आज कोतवाली के आगे मैन रोड व राजवाड़ा से कलेक्टरोट रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी के साथ जारी।
    1
    खबर का असर
सुकमा -नगरपालिका द्वारा आज कोतवाली के आगे मैन रोड व राजवाड़ा से कलेक्टरोट रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी के साथ जारी।
खबर का असर
सुकमा : नगरपालिका द्वारा आज कोतवाली के आगे मैन रोड व राजवाड़ा से कलेक्टरोट रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी के साथ जारी।
    user_Shnakar kumar miahra
    Shnakar kumar miahra
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • केशकाल: धनोरा में हल्बा समाज की बड़ी बैठक, युवा प्रभाग का हुआ गठन; नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी धनोरा (केशकाल): बदवर धनोरा में सर्व आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज, 18 गढ़ महासभा, 32 गढ़ महासभा एवं 36 गढ़ महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोंडागांव जिले के सभी ब्लॉकों में युवा प्रभाग के गठन और युवाओं की सामाजिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 11 पॉलीग्रामों से युवा, युवतियां और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सर्वसम्मति से युवा प्रभाग के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में युवा एकता, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संस्कृति, सेवा कार्य और नशामुक्त समाज निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    केशकाल: धनोरा में हल्बा समाज की बड़ी बैठक, युवा प्रभाग का हुआ गठन; नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
धनोरा (केशकाल): बदवर धनोरा में सर्व आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज, 18 गढ़ महासभा, 32 गढ़ महासभा एवं 36 गढ़ महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोंडागांव जिले के सभी ब्लॉकों में युवा प्रभाग के गठन और युवाओं की सामाजिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में 11 पॉलीग्रामों से युवा, युवतियां और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सर्वसम्मति से युवा प्रभाग के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में युवा एकता, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संस्कृति, सेवा कार्य और नशामुक्त समाज निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल से जिला बल और BSF टीम ने नक्सल डम्प से 4 भारमार बंदूक समेत हथियार व भारी मात्रा में सामग्री बरामद 25 अगस्त दोपहर 12 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में,सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल पहाड़ी इलाके में,सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प बरामद कर 4 भारमार बंदूक, 3 बंदूक बैरल, वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट, चार्जर और बिजली वायर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की। 24 अगस्त को जिला बल व बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा,संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। बरामद सामग्री में नक्सल साहित्य भी शामिल है। संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में,सुरक्षा बलों की सघन सर्चिंग लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए,संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल से
जिला बल और BSF टीम ने नक्सल डम्प से 4 भारमार बंदूक समेत हथियार व भारी मात्रा में सामग्री बरामद

25 अगस्त दोपहर 12 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में,सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल पहाड़ी इलाके में,सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प बरामद कर 4 भारमार बंदूक, 3 बंदूक बैरल, वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट, चार्जर और बिजली वायर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की।
24 अगस्त को जिला बल व बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा,संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। बरामद सामग्री में नक्सल साहित्य भी शामिल है। संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में,सुरक्षा बलों की सघन सर्चिंग लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए,संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • सड़क की बदहाली पर आप नेताओं और ग्रामीणों का प्रदर्शन: पुलिस ने हिरासत में लिया, कस्टडी में रखा सड़क की बदहाली पर आप नेताओं और ग्रामीणों का प्रदर्शन: पुलिस ने हिरासत में लिया, कस्टडी में रखा भानुप्रतापपुर। अंतागढ़ से नारायणपुर के बीच निर्माणाधीन सड़क की बदहाली और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की जर्जर हालत के कारण क्षेत्र में बसों का संचालन ठप हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन गाड़ियां कीचड़ व गड्ढों में फंस रही हैं।* समस्या से आक्रोशित होकर आज आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे क्रमांक 5 पर बिजली कार्यालय के सामने पहुंचकर चक्काजाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित होने लगी।
    1
    सड़क की बदहाली पर आप नेताओं और ग्रामीणों का प्रदर्शन: पुलिस ने हिरासत में लिया, कस्टडी में रखा
सड़क की बदहाली पर आप नेताओं और ग्रामीणों का प्रदर्शन: पुलिस ने हिरासत में लिया, कस्टडी में रखा
भानुप्रतापपुर। अंतागढ़ से नारायणपुर के बीच निर्माणाधीन सड़क की बदहाली और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की जर्जर हालत के कारण क्षेत्र में बसों का संचालन ठप हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन गाड़ियां कीचड़ व गड्ढों में फंस रही हैं।*
समस्या से आक्रोशित होकर आज आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे क्रमांक 5 पर बिजली कार्यालय के सामने पहुंचकर चक्काजाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित होने लगी।
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • कलेक्टर जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने किया भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण भानुप्रतापपुर। जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार को भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन का अचानक दौरा कर स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर के अचानक पहुंचने से रेलवे स्टेशन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी हलचल देखने को मिली। दौरे के दौरान कलेक्टर ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, यात्रियों की सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्टेशन की वर्तमान स्थिति और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्टेशन परिसर में मौजूद कर्मचारियों से भी बातचीत की तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कलेक्टर कुंदन कुमार के इस औचक निरीक्षण को क्षेत्र की यात्री सुविधाओं और रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।
    4
    कलेक्टर जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने किया भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण
भानुप्रतापपुर। जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार को भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन का अचानक दौरा कर स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर के अचानक पहुंचने से रेलवे स्टेशन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी हलचल देखने को मिली।
दौरे के दौरान कलेक्टर ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, यात्रियों की सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्टेशन की वर्तमान स्थिति और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने स्टेशन परिसर में मौजूद कर्मचारियों से भी बातचीत की तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
कलेक्टर कुंदन कुमार के इस औचक निरीक्षण को क्षेत्र की यात्री सुविधाओं और रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।
    user_रोशन मिश्र
    रोशन मिश्र
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट मार्ग की बदहाली और लाइट व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन* *राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट मार्ग की बदहाली और लाइट व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन* सुकमा जिला मुख्यालय में राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क की बदहाली एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय तथा जिला अस्पताल परिसर के आसपास पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने को लेकर ध्यानाकर्षण के लिए सड़क पर दो घंटे से अधिक समय तक बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं एस्सार क्षेत्र तक सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय और अस्पताल परिसर तक समुचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मामले को लेकर नगरपालिका के सीएमओ मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर लाइट एवं संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार कर दिया जाएगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मरकाम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य तत्काल शुरू किया जाएगा और तीन दिनों के भीतर गड्ढे भरने का काम पूरा कर दिया जाएगा। सड़क की पेंच रिपेयरिंग के लिए पहले टेंडर जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब पुनः टेंडर प्रक्रिया की जाएगी और तत्काल पेंच रिपेयरिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रशासन एवं संबंधित विभागों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आश्वासन के अनुरूप समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। जनता को लंबे समय से हो रही परेशानी को देखते हुए सड़क और प्रकाश व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राजेश नाग जिलाध्यक्ष बस्तरिया राज युवा मोर्चा,दीपक नेताम पार्षद, सोलोमन गाड़ा जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मौजूद रहकर घंटों तक नारेबाजी करते रहे।
    2
    राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट मार्ग की बदहाली और लाइट व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन*

*राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट मार्ग की बदहाली और लाइट व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन*
सुकमा जिला मुख्यालय में राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क की बदहाली एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय तथा जिला अस्पताल परिसर के आसपास पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने को लेकर ध्यानाकर्षण के लिए सड़क पर दो घंटे से अधिक समय तक बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं एस्सार क्षेत्र तक सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय और अस्पताल परिसर तक समुचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मामले को लेकर नगरपालिका के सीएमओ मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर लाइट एवं संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार कर दिया जाएगा।
वहीं, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मरकाम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य तत्काल शुरू किया जाएगा और तीन दिनों के भीतर गड्ढे भरने का काम पूरा कर दिया जाएगा। सड़क की पेंच रिपेयरिंग के लिए पहले टेंडर जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब पुनः टेंडर प्रक्रिया की जाएगी और तत्काल पेंच रिपेयरिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा।
प्रशासन एवं संबंधित विभागों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आश्वासन के अनुरूप समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। जनता को लंबे समय से हो रही परेशानी को देखते हुए सड़क और प्रकाश व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राजेश नाग जिलाध्यक्ष बस्तरिया राज युवा मोर्चा,दीपक नेताम पार्षद, सोलोमन गाड़ा जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मौजूद रहकर घंटों तक नारेबाजी करते रहे।
    user_Dharmendra singh
    Dharmendra singh
    सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • सर्पदंश से एक महिला की मौके पर मौत, परिवार में मातम पसरी।
    1
    सर्पदंश से एक महिला की मौके पर मौत, परिवार में मातम पसरी।
    user_बालक राम यादव
    बालक राम यादव
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.