logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी अधिकारी की 'साहबगिरी' निकली धरी की धरी! ग्रामीणों ने चटाया जूता, देखें LIVE वीडियो *फर्जी अधिकारी की 'साहबगिरी' निकली धरी की धरी! ग्रामीणों ने चटाया जूता, देखें LIVE वीडियो*

15 hrs ago
user_Rajasthan Halchal
Rajasthan Halchal
Local News Reporter Bundi, Rajasthan•
15 hrs ago

फर्जी अधिकारी की 'साहबगिरी' निकली धरी की धरी! ग्रामीणों ने चटाया जूता, देखें LIVE वीडियो *फर्जी अधिकारी की 'साहबगिरी' निकली धरी की धरी! ग्रामीणों ने चटाया जूता, देखें LIVE वीडियो*

  • user_Om UIDAI
    Om UIDAI
    इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान
    bahut badiya kiya gramin walo ne good 👍
    6 min ago
  • user_Pappu Meena
    Pappu Meena
    हिंडोली, बूंदी, राजस्थान
    Gjb
    37 min ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा: राजस्थान के कोचिंग हब कोटा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एक कोचिंग छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्र 3 मई को इमारत से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्र का पढ़ाई के दबाव को लेकर दर्द झलका है। सुसाइड नोट में भावुक संदेश छात्र ने अपने आखिरी शब्दों में परिवार और दोस्तों के नाम एक भावुक संदेश छोड़ा है। सुसाइड नोट के अनुसार: परिवार से माफी: छात्र ने लिखा, "मैं परिवार की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया। ऐसी पढ़ाई नहीं कर पाया, जिससे नीट में सिलेक्ट हो सकूं। मम्मी-पापा सॉरी है।" दोस्तों का आभार: उसने अपने मित्रों को याद करते हुए लिखा, "दोस्तों, सहयोग करने के लिए धन्यवाद।" कोटा स्टोरीलाइन: बढ़ता दबाव और चिंता का विषय कोटा में छात्रों द्वारा उठाए जा रहे इस तरह के आत्मघाती कदम प्रशासन और अभिभावकों के लिए एक बड़ी चिंता बन गए हैं। परीक्षा के ऐन वक्त पहले हुई इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगिता के बोझ और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मदद के लिए संपर्क करें: अगर आप या आपका कोई परिचित किसी भी तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया हेल्पलाइन नंबरों या विशेषज्ञों से बात करें। जीवन अनमोल है। रिपोर्ट: कोटा सिटी रिपोर्टर
    1
    कोटा: राजस्थान के कोचिंग हब कोटा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एक कोचिंग छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
इस दुखद घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्र 3 मई को इमारत से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्र का पढ़ाई के दबाव को लेकर दर्द झलका है।
सुसाइड नोट में भावुक संदेश
छात्र ने अपने आखिरी शब्दों में परिवार और दोस्तों के नाम एक भावुक संदेश छोड़ा है। सुसाइड नोट के अनुसार:
परिवार से माफी: छात्र ने लिखा, "मैं परिवार की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया। ऐसी पढ़ाई नहीं कर पाया, जिससे नीट में सिलेक्ट हो सकूं। मम्मी-पापा सॉरी है।"
दोस्तों का आभार: उसने अपने मित्रों को याद करते हुए लिखा, "दोस्तों, सहयोग करने के लिए धन्यवाद।"
कोटा स्टोरीलाइन: बढ़ता दबाव और चिंता का विषय
कोटा में छात्रों द्वारा उठाए जा रहे इस तरह के आत्मघाती कदम प्रशासन और अभिभावकों के लिए एक बड़ी चिंता बन गए हैं। परीक्षा के ऐन वक्त पहले हुई इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगिता के बोझ और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
मदद के लिए संपर्क करें: अगर आप या आपका कोई परिचित किसी भी तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया हेल्पलाइन नंबरों या विशेषज्ञों से बात करें। जीवन अनमोल है।
रिपोर्ट: कोटा सिटी रिपोर्टर
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    45 min ago
  • जन सेवा के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन कोटा,03 मई।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने जन सेवा के रूप में मनाया। गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह राणा के नेतृत्व में आज रविवार को जन्म दिवस पर सुबह एसी वाले गणेश जी मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा खिलाकर गहलोत के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की और शाम को विज्ञान नगर मुक बघिर एवं दृष्टि बाधित बालक बालिकाओ के विद्यालय में उनके साथ मनाया! गहलोत साहब का पूरा जीवन जनसेवा और गरीब-कमजोर वर्ग के उत्थान को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर इन नन्हे बच्चों के बीच कुछ पल बिताकर, उनके चेहरों पर मुस्कान लाकर मन को सच्ची शांति मिली। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राखी गौतम, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर,पीसीसी सचिव शिवाकांत नंदवाना, रोटरी सेंट्रल �
    1
    जन सेवा के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन
कोटा,03 मई।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने जन सेवा के रूप में मनाया। गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह राणा के नेतृत्व में आज रविवार को जन्म दिवस पर सुबह एसी वाले गणेश जी मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा खिलाकर गहलोत के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की और शाम को विज्ञान नगर मुक बघिर एवं दृष्टि बाधित बालक बालिकाओ के विद्यालय में उनके साथ मनाया! गहलोत साहब का पूरा जीवन जनसेवा और गरीब-कमजोर वर्ग के उत्थान को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर इन नन्हे बच्चों के बीच कुछ पल बिताकर, उनके चेहरों पर मुस्कान लाकर मन को सच्ची शांति मिली। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राखी गौतम, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर,पीसीसी सचिव शिवाकांत नंदवाना, रोटरी सेंट्रल �
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कोटा में बदहाल पार्क बना परेशानी का सबब: गंदगी, टूटे झूले और असामाजिक तत्वों से लोग त्रस्त कोटा। शहर के सुभाष सर्किल क्षेत्र स्थित वार्ड 50, सेक्टर-6 के स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बना पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार है। पार्क में चारों ओर फैली गंदगी, टूटे झूले और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्क की हालत लंबे समय से खराब है। यहां नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बदबू फैलती रहती है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पार्क में लगे झूले और अन्य सुविधाएं टूट-फूट चुकी हैं, जिससे बच्चों के खेलने की जगह भी असुरक्षित हो गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि यह पार्क अब असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। आए दिन यहां नशे में धुत लोग उत्पात मचाते हैं, जिससे खासकर महिलाओं को काफी असहजता और डर का सामना करना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत दादाबाड़ी थाने में की गई, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि अगर इस पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए तो यह क्षेत्र के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल बन सकता है, जहां बच्चे खेल सकें और महिलाएं योग व सैर कर सकें। इसके अलावा पार्क में अतिक्रमण की समस्या भी बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि वर्षों पुराना यह पार्क आज जर्जर हालत में पड़ा है, लेकिन न तो वर्तमान प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि इसकी सुध ले रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग: क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की नियमित सफाई कराई जाए, टूटे झूलों की मरम्मत हो, सड़क के आसपास फैला अतिक्रमण हटाया जाए और पौधारोपण कर पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि यह जगह फिर से आमजन के उपयोग में आ सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग कब इस समस्या का समाधान करते हैं और क्षेत्रवासियों को राहत मिलती है। या फिर जिम्मेदार अधिकारी इसी प्रकार आंखें बंद कर बैठे नजर आएगे.. या फिर ग्राउंड पर जाकर कार्य भी करेंगे
    8
    कोटा में बदहाल पार्क बना परेशानी का सबब: गंदगी, टूटे झूले और असामाजिक तत्वों से लोग त्रस्त
कोटा। शहर के सुभाष सर्किल क्षेत्र स्थित वार्ड 50, सेक्टर-6 के स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बना पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार है। पार्क में चारों ओर फैली गंदगी, टूटे झूले और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्क की हालत लंबे समय से खराब है। यहां नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बदबू फैलती रहती है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पार्क में लगे झूले और अन्य सुविधाएं टूट-फूट चुकी हैं, जिससे बच्चों के खेलने की जगह भी असुरक्षित हो गई है।
लोगों ने आरोप लगाया कि यह पार्क अब असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। आए दिन यहां नशे में धुत लोग उत्पात मचाते हैं, जिससे खासकर महिलाओं को काफी असहजता और डर का सामना करना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत दादाबाड़ी थाने में की गई, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ।
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि अगर इस पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए तो यह क्षेत्र के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल बन सकता है, जहां बच्चे खेल सकें और महिलाएं योग व सैर कर सकें।
इसके अलावा पार्क में अतिक्रमण की समस्या भी बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि वर्षों पुराना यह पार्क आज जर्जर हालत में पड़ा है, लेकिन न तो वर्तमान प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि इसकी सुध ले रहे हैं।
स्थानीय लोगों की मांग:
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की नियमित सफाई कराई जाए, टूटे झूलों की मरम्मत हो, सड़क के आसपास फैला अतिक्रमण हटाया जाए और पौधारोपण कर पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि यह जगह फिर से आमजन के उपयोग में आ सके।
अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग कब इस समस्या का समाधान करते हैं और क्षेत्रवासियों को राहत मिलती है। या फिर जिम्मेदार अधिकारी इसी प्रकार आंखें बंद कर बैठे नजर आएगे.. या फिर ग्राउंड पर जाकर कार्य भी करेंगे
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अरनेठा के पास पिकअप-बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक चालक युवक की हुई मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिजनों को सुपुर्द।12
    1
    अरनेठा के पास पिकअप-बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक चालक युवक की हुई मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिजनों को सुपुर्द।12
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कोटा। पिछले दिनों एक रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले का पटाक्षेप कर दिया। मुख्य आरोपी और महिला के मित्र को हिण्डौन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    कोटा। पिछले दिनों एक रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले का पटाक्षेप कर दिया। मुख्य आरोपी और महिला के मित्र को हिण्डौन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    11 hrs ago
  • कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने कुन्हाड़ी और नान्ता क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित एवं प्रगतिरत योजनाओं पर अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया। केडीए, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर चर्चा की गई। बिरला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनभावनाओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं, ताकि आमजन को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने विजयवीर और दुर्गादास स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार की बात कही, साथ ही शहर में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नई सड़कों के निर्माण पर जोर दिया। कोटा के सभी एंट्री पॉइंट्स पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने की योजना भी सामने आई। प्रवास के दौरान Om Birla ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
    1
    कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने कुन्हाड़ी और नान्ता क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित एवं प्रगतिरत योजनाओं पर अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया।
केडीए, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर चर्चा की गई। बिरला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनभावनाओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं, ताकि आमजन को सीधा लाभ मिल सके।
उन्होंने विजयवीर और दुर्गादास स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार की बात कही, साथ ही शहर में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नई सड़कों के निर्माण पर जोर दिया। कोटा के सभी एंट्री पॉइंट्स पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने की योजना भी सामने आई।
प्रवास के दौरान Om Birla ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जन सेवा के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन कोटा,03 मई।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने जन सेवा के रूप में मनाया। गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह राणा के नेतृत्व में आज रविवार को जन्म दिवस पर सुबह एसी वाले गणेश जी मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा खिलाकर गहलोत के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की और शाम को विज्ञान नगर मुक बघिर एवं दृष्टि बाधित बालक बालिकाओ के विद्यालय में उनके साथ मनाया! गहलोत साहब का पूरा जीवन जनसेवा और गरीब-कमजोर वर्ग के उत्थान को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर इन नन्हे बच्चों के बीच कुछ पल बिताकर, उनके चेहरों पर मुस्कान लाकर मन को सच्ची शांति मिली। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राखी गौतम, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर,पीसीसी सचिव शिवाकांत नंदवाना, रोटरी सेंट्रल �
    1
    जन सेवा के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन
कोटा,03 मई।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने जन सेवा के रूप में मनाया। गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह राणा के नेतृत्व में आज रविवार को जन्म दिवस पर सुबह एसी वाले गणेश जी मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा खिलाकर गहलोत के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की और शाम को विज्ञान नगर मुक बघिर एवं दृष्टि बाधित बालक बालिकाओ के विद्यालय में उनके साथ मनाया! गहलोत साहब का पूरा जीवन जनसेवा और गरीब-कमजोर वर्ग के उत्थान को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर इन नन्हे बच्चों के बीच कुछ पल बिताकर, उनके चेहरों पर मुस्कान लाकर मन को सच्ची शांति मिली। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राखी गौतम, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर,पीसीसी सचिव शिवाकांत नंदवाना, रोटरी सेंट्रल �
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • केशोरायपाटन क्षेत्र में आंधी तूफान में मेगा हाइवे पर सफेदे का पेड़ गिरने से यातायात बाधित,बड़ा हादसा टला 2
    1
    केशोरायपाटन  क्षेत्र में आंधी तूफान में मेगा हाइवे पर सफेदे का पेड़ गिरने से यातायात बाधित,बड़ा हादसा टला
2
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजली शत शत नमन। बहुत ही दुखित मन से मुझे उद्घोष करना पड़ रहा है। कि कल हमारी लाडली बहना श्रीमती पुष्पा श्रीमाल जी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर जैसे ही इस्तेमाल परिवार में मद्रास गुना इंदौर कोटा बेंगलुरु और अन्य प्रातो में जहां उनके परिजन रहते हैं शोक की लहर फैला गई। आज 12:00 बजे उनके आवास शवयात्रा निकली और और मुक्ति धाम पहुंची। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ परिवार ने उनको आत्मक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित की है और सारे बुलेटिन आज स्थगित कर दिए हैं।
    1
    आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजली शत शत नमन।
बहुत ही दुखित मन से मुझे उद्घोष करना पड़ रहा है। कि कल हमारी लाडली बहना श्रीमती पुष्पा श्रीमाल जी का आकस्मिक निधन हो गया है। 
उनके निधन की खबर जैसे ही इस्तेमाल परिवार में मद्रास गुना इंदौर कोटा बेंगलुरु और अन्य प्रातो में जहां उनके परिजन रहते हैं शोक की लहर फैला गई।
आज 12:00 बजे उनके आवास शवयात्रा निकली और और मुक्ति धाम पहुंची। 
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ परिवार ने उनको आत्मक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित की है और सारे बुलेटिन आज स्थगित कर दिए हैं।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.