पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता के सम्बन्ध में गोष्ठी न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 20अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया (अक्षय तृतीया), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेन्ट्रल जोन कार्यालय पर साइबर अपराध की रोकथाम, त्वरित कार्यवाही एवं जन-जागरूकता के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सेन्ट्रल जोन के समस्त थानों पर नियुक्त साइबर प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा एवं दिशा-निर्देश दिए गए: बढ़ते साइबर अपराधों (ऑनलाइन ठगी, बैंक/UPI फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड आदि) पर प्रभावी नियंत्रण। NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश। आम नागरिकों को NCRP पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देश: पोर्टल वेबसाइट: साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत हेतु साइबर टोल-फ्री नम्बर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार। पीड़ितों की त्वरित सहायता, बैंक खातों/लेन-देन को शीघ्र फ्रीज कराने हेतु समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करना। प्रत्येक थाने पर साइबर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं सतत मॉनिटरिंग पर बल। आमजन को जागरूक करने हेतु: सोशल मीडिया, जन-चौपाल,थाना स्तर पर जागरूकता अभियान पम्पलेट/पोस्टर के माध्यम से प्रचार नागरिकों को यह जानकारी देना कि: किसी भी अनजान कॉल/लिंक/QR कोड पर विश्वास न करें OTP, बैंक विवरण, UPI पिन किसी से साझा न करें साइबर प्रभारी अधिकारियों को तकनीकी दक्षता बढ़ाने, नियमित प्रशिक्षण लेने एवं आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश। प्रत्येक साइबर अपराध में तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं विधिक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने पर जोर।
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता के सम्बन्ध में गोष्ठी न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 20अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया (अक्षय तृतीया), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेन्ट्रल जोन कार्यालय पर साइबर अपराध की रोकथाम, त्वरित कार्यवाही एवं जन-जागरूकता के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सेन्ट्रल जोन के समस्त थानों पर नियुक्त साइबर प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा एवं दिशा-निर्देश दिए गए: बढ़ते साइबर अपराधों (ऑनलाइन ठगी, बैंक/UPI फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड आदि) पर प्रभावी नियंत्रण। NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश। आम नागरिकों
को NCRP पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देश: पोर्टल वेबसाइट: साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत हेतु साइबर टोल-फ्री नम्बर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार। पीड़ितों की त्वरित सहायता, बैंक खातों/लेन-देन को शीघ्र फ्रीज कराने हेतु समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करना। प्रत्येक थाने पर साइबर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं सतत मॉनिटरिंग पर बल। आमजन को जागरूक करने हेतु: सोशल मीडिया, जन-चौपाल,थाना स्तर पर जागरूकता अभियान पम्पलेट/पोस्टर के माध्यम से प्रचार नागरिकों को यह जानकारी देना कि: किसी भी अनजान कॉल/लिंक/QR कोड पर विश्वास न करें OTP, बैंक विवरण, UPI पिन किसी से साझा न करें साइबर प्रभारी अधिकारियों को तकनीकी दक्षता बढ़ाने, नियमित प्रशिक्षण लेने एवं आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश। प्रत्येक साइबर अपराध में तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं विधिक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने पर जोर।
- Post by MAKKI TV1
- Add ke sums sikhene ka sbse best tarika1
- Post by किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व1
- Post by लाला यादव1
- ग्राहक को 'सड़क कब बनेगी?' पूछना पड़ा भारी, दुकानदार ने बेटे संग पीटा, 3 दांत तोड़कर बोला- 'लो, बन गई' उत्तर प्रदेश में कानपुर के शारदा नगर इलाके में एक मामूली मजाक ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क की खराब हालत पर की गई एक हल्की टिप्पणी ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि एक ग्राहक को बुरी तरह पीट दिया गया और उसके तीन दांत टूट गए। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रविवार शाम को निजी क्षेत्र में कार्यरत और स्थानीय निवासी अमित सिंह, अपने घर के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर दूध लेने पहुंचे थे। दुकान के बाहर की सड़क लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। इसी को लेकर अमित ने दुकानदार संजय सिंह भदौरिया से हल्के अंदाज में पूछ लिया कि 'सड़क कब ठीक होगी?'बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, टिप्पणी से नाराज होकर दुकानदार ने पहले अमित के साथ गाली-गलौज की। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दुकानदार ने अमित को दुकान के अंदर खींच लिया। वहां उसने अपने बेटे सौरभ के साथ मिलकर डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में अमित के तीन दांत टूट गए और उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।1
- कानपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का 'हंटर' लगातार चल रहा है। शहर में एलएसडी (LSD) ड्रग्स की रेव पार्टी पर हुई बड़ी छापेमारी के ठीक 24 घंटे के भीतर, कल्याणपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस और गांजा बरामद किया है। कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नशे के काले कारोबार की जड़ें खोदने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने अनीता सोनकर, सूरज सोनकर उर्फ नाटू और कौशल सोनकर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से 512 ग्राम चरस, 2 किलोग्राम से अधिक गांजा और 8 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों का इतिहास बेहद दागदार है। इन तीनों पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। सूरज और कौशल तो पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं, लेकिन जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से नशे का नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया था।1
- घाटमपुर बिजली घर में बिजली समस्या की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से कर्मचारियों द्वारा अभद्रता का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। हालांकि शुरू एप्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा हैं साथ ही विभाग से कार्रवाई की मांग की गई हैं।1
- Post by MAKKI TV1