Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनता का हिसाब 🙋🙋🙋🙋📰📰📰📒📒📒📒📒📒📒 cjp youth और जैनजी अब के देश के हर व्यक्ति की मुद्दा है तुम्हारे एक एक करके बाहर आ रहे हैं 🙋 🙋 🙋 श्री मान जी को जनता जल्द से जल्द ये भी हिसाब देना होगा शुरू news के मध्यम
Rjk news 📰
जनता का हिसाब 🙋🙋🙋🙋📰📰📰📒📒📒📒📒📒📒 cjp youth और जैनजी अब के देश के हर व्यक्ति की मुद्दा है तुम्हारे एक एक करके बाहर आ रहे हैं 🙋 🙋 🙋 श्री मान जी को जनता जल्द से जल्द ये भी हिसाब देना होगा शुरू news के मध्यम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जटपुरा-नाथूपुरा में जलभराव के स्थायी समाधान की कवायद शुरू फतेहाबाद : क्षेत्र के गांव जटपुरा और नाथूपुरा में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुरुवार को प्रशासन सक्रिय नजर आया। जटपुरा में एडीओ ग्राम्य विकास एमपी सिंह, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, ग्राम सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जल निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने की योजना के तहत गड्ढा खुदवाने का कार्य शुरू कराया गया, ताकि बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से स्थायी राहत मिल सके। वहीं ग्राम पंचायत सलैमपुर धनगर के उपग्राम नाथूपुरा में अधिकारियों ने ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि सात दिनों के भीतर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्पष्ट चेतावनी दी गई कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं होने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पांच साल बाद सूझा स्थायी समाधान : निरीक्षण के दौरान सलैमपुर धनगर के ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पाइपलाइन बिछाकर पानी को नहर तक पहुंचाने का सुझाव दिया। इस पर एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब हर वर्ष गांव में जलभराव की समस्या होती रही है, तो इसका स्थायी समाधान पहले ही कर लिया जाना चाहिए था। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों को राहत देने के लिए अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराया जाएगा।2
- मैनपुरी में एक बार फिर से चला कोचिंग और लाइब्रेरी में चला एंटी रोमियो अभियान,, मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में अचानक पहुंची एंटी रोमियो टीम, मचा हड़कंप! मैनपुरी में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी यातायात महोदया ने एंटी रोमियो टीम के साथ कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की चेकिंग की। इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें साइबर क्राइम, मिशन शक्ति और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने युवाओं को साइबर अपराध से बचने, नशे से दूर रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस का संदेश—सुरक्षित माहौल, जागरूक युवा और अपराधमुक्त समाज। मैनपुरी की ऐसी ही स्थानीय और जरूरी खबरों के लिए पेज को FOLLOW करें और पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक SHARE करें। #Mainpuri #मैनपुरी #MainpuriPolice #PoliceAction #AntiRomeoTeam #MissionShakti#महिलासुरक्षा #युवासुरक्षा #MainpuriNews1
- महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन, 21 मामलों की हुई सुनवाई मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के महिला थाने में शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस केंद्र का उद्देश्य पति-पत्नी एवं उनके परिवारों के बीच उत्पन्न मतभेदों को बातचीत और समझाइश के माध्यम से दूर कर पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाना है। शुक्रवार को आयोजित परामर्श केंद्र में कुल 21 फाइलों पर सुनवाई की गई, जबकि एक मामले में फॉलोअप लिया गया। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी और आपसी विवादों को समाप्त कराने का प्रयास किया। परामर्श केंद्र में पहुंचे परिवारों को सदस्यों द्वारा शांतिपूर्वक बैठाकर समझाया गया। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और परिवार को टूटने से बचाने के लिए उन्हें साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। कई मामलों में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने पर उन्हें साथ रहने के लिए राजी कर विदा भी किया गया। परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य ने बताया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों का समाधान कर रिश्तों में आई दूरियों को कम करना है। उन्होंने कहा कि बातचीत और आपसी समझ से कई समस्याओं का समाधान संभव है और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।1
- indiatvnews E20 के मुद्दे पर राहुल गांधी बोले- "दाल में काला नहीं, दाल ही काली है..." indiatvnews E20 के मुद्दे पर राहुल गांधी बोले- "दाल में काला नहीं, दाल ही काली है..."1
- अवैध आटा फैक्ट्री पर छापा, टेलकम पाउडर मिलाकर बनाया जा रहा था आटा, एफआईआर दर्ज मैनपुरी। जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एक आटा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देश पर मुखबिर की सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई।कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान औंछा थाना क्षेत्र के ज्योति खुड़िया स्थित अवैध आटा निर्माण इकाई पर पहुंची टीम ने पाया कि इकाई का संचालन अजीत कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी ज्योति खुड़िया द्वारा किया जा रहा था। जांच में आरोप है कि आटे में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक टेलकम पाउडर की मिलावट की जा रही थी। टीम ने मौके से आटे का एक नमूना तथा आटे में मिलाने के लिए रखी गई 43 बोरियों में मौजूद टेलकम पाउडर का भी नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। कार्रवाई के दौरान लगभग 2,150 किलोग्राम टेलकम पाउडर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹32,250 बताई गई, तथा करीब 50 किलोग्राम आटा, जिसकी कीमत लगभग ₹1,500 है, को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। अवैध रूप से संचालित होने के कारण आटा मिल को तत्काल बंद करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए औंछा थाने में संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज कराई गई है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जा सके।4
- ताज नगरी आगरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा कोल्ड स्टोर मैनेजर से मोटरसाइकिल व लूट की घटना का सफल अनावरण1
- मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है भाभी के साथ अवैध संबंध पति पर भाभी से अवैध संबंध का आरोप, विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर पति, जेठ और देवर ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी थाना स्तर पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ध्यान दें कि ये शिकायत में लगाए गए आरोप हैं, जिनकी सत्यता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। महिला न्याय पाने के लिए दर दर भटक रही है देखते हैं प्रशासन क्या कार्यवाही करता है वाइट,पीड़ित महिला की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मोबाइल लूट व छिनेती की घटना को देते थे अंजाम आज दिनाँक 07/अगस्त /26 को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में मोबाइल लूट की घटनाओं में वांछित ऋषि उर्फ कन्हई के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मनीष को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पुरातन रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास किसी वारदात की फिराक में थे। रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा, मोबाइल लूट में प्रयुक्त राइडर बाइक, 7 हजार रुपये नकद, एक लूटा गया ओप्पो मोबाइल और चार अन्य मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों अभियुक्तों पर मैनपुरी और आगरा समेत अन्य जिलों में लूट व छिनेती के मुकदमे दर्ज़ है | Updated News-07/अगस्त/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत Please subscribe My Youtube Channal- नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆1