Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशjai MATA jion 12 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुलतानपुर में STF और पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कुड़वार क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव के पास सुलतानपुर-लखनऊ हाईवे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 कुंतल 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक 14 टायरा ट्रक, दो मोबाइल फोन और 4150 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामद गांजा कुल 50 बोरियों में भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।1
- जतारा में चोरी की वारदातों से दहशत, एक के बाद एक घरों को बना रहे निशाना जतारा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला जतारा के जगोला कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, जगोला कॉलोनी निवासी जीवन रजक वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं और उनका मकान लंबे समय से सूना पड़ा था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी सहित अन्य स्थानों पर रखे नगदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया इससे पहले बैरवार गांव में करन अहिरवार के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का अभी तक पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाए और रात्रि गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन बढ़ती घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाती है और लोगों को राहत मिलती है।4
- अमेठी जिले में हुई युवती हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर । “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना गौरीगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में उपयोग हुए चाकू और मृतका का मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद किया है। मृतका की पहचान अमिता देवी (24) निवासी ग्राम चतुरीपुर मजरे मऊ, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के भाई ओमप्रकाश द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। दरअसल 15 अप्रैल को परिजनों ने युवती की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सनोज (20) और मृतका के बीच पहले से जान-पहचान और बातचीत थी। लेकिन हाल के दिनों में मोबाइल पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस पूछताछ में सनोज ने खुलासा किया कि उसे मृतका के फोन के “व्यस्त” रहने पर शक हुआ, जिससे वह नाराज हो गया। इसी शक ने उसे इतना उकसाया कि उसने अपने दोस्त दुर्गेश्वरी गुप्ता (19) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। दरअसल 14 अप्रैल की रात आरोपी सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बुलाया। वहां पहले से उसका साथी दुर्गेश्वरी मौजूद था। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया। अमिता के शोर मचाने पर सनोज ने उसका मुंह दबा दिया उसके दोस्त दुर्गेश्वरी ने उसके पैर पकड़ लिए इसके बाद सनोज ने चाकू से अमिता का गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 16 अप्रैल को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिसअधिकारियों के मुताबिक, यह मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश और शक के चलते की गई सुनियोजित हत्या का है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि शक और गुस्सा किस हद तक इंसान को अंधा बना सकता है।4
- मामूली विवाद में पुत्र ने पिता और भयहू को पीट कर किया घायल रेफर अमेठी स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत पीठीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई गुरुवार की सुबह दोपहर में श्रीमती की बकरी उनके जेठ संतराम की बाल्टी में भरे हुए पानी को पीने लगी जिसको लेकर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है बकरी जब पानी पी रही थी उसी समय सन्तराम के परिजन बकरी की पिटाई करते हुए खदेड़ दिया श्रीमती और उनकी पुत्री अपने जेठ के यहां उलाहना देने गई इससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी इनके ससुर रामचरन जब बीच-बचाव करने पहुंचे तब उन्हें भी हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया इसके अतिरिक्त दोनों तरफ के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हल्की चोटें आईं डॉक्टर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है प्रभारी निरीक्षक रबी सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी3
- अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका का मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। यह घटना चतुरीपुर मऊ गांव की है, जहां 14 अप्रैल की देर रात अमिता देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 15 अप्रैल की सुबह उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर नहर किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी सनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनोज को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। बाद में उसके साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि सनोज और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच फोन पर बातचीत होती थी। सनोज कुछ समय से फरीदाबाद में रह रहा था, लेकिन 11 अप्रैल को गांव लौटा था। इस दौरान उसे मृतका के फोन पर व्यस्त रहने को लेकर शक हुआ, जिससे नाराज होकर उसने अपने दोस्त दुर्गेश्वरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 14 अप्रैल की रात दोनों आरोपी युवती के घर के पास पहुंचे और फोन कर उसे बाहर बुलाया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर युवती द्वारा थप्पड़ मारने से नाराज होकर सनोज ने उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दुर्गेश्वरी ने उसके पैर पकड़ लिए और सनोज ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ियों व बाग में स्थित कुएं के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका का मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए। इस पूरी कार्रवाई में गौरीगंज पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।2
- ठेंगहा से पूर्व प्रधान सपा जिलाउपाध्यक्ष की अगुवाई में अम्बेडकर जयंती पर निकली रैली, गांव-गांव गूंजे समानता के नारे संग्रामपुर। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के ठेंगहा, करनाईपुर, चक्रधरपुर और पुन्नपुर सहित आदि गांवों में मंगलवार को भव्य रैली निकाली गई। ठेंगहा में पूर्व प्रधान सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य की अगुवाई में रैली की निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर अमेठी रामलीला मैदान के लिए रवाना हुई। जिसमें शामिल लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे तथा जय भीम, शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूर्व प्रधान ठेंगहा सपा नेता राज कुमार मौर्य ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जगह-जगह डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर सूरज कनौजिया, शिव पुराण, प्रेमनाथ कनौजिया, रामस्वरूप, फूलचंद कोरी, ज्ञान प्रकाश कोरी, सुनील कोरी, सत्यम आदि मौजूद रहे।3
- सादड़ी में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य रैली से गूंजा नगर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, डीजे-ढोल के साथ निकली विशाल रैली सादड़ी पाली/बारलीचमकता राजस्थान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सादड़ी नगर में बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए की गई। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें नगरवासियों की भारी भागीदारी रही। रैली सुबह 9 बजे अंबेडकर सर्कल से रवाना होकर आकरिया चौक, बस स्टैंड और मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए बाहरली सादड़ी पहुंची तथा पुनः अंबेडकर सर्कल पर समापन हुआ। पूरे मार्ग में जयकारों और देशभक्ति नारों से माहौल गूंजता रहा। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश माधव, प्रवीण बाफना, मदन माथुर, जगदीश बाफना, प्रकाश परिहार, आनंद कुमार, मदनलाल, नारायण डांगी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र परिहार, मोडाराम, सतीश कुमार जूना, प्रकाश चूंडावत, दिलीप भटनागर, हेमंत भटनागर, विक्रम सोलंकी, तुलसा राम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने बताया बाबा साहेब का योगदान इस अवसर पर सरपंच कानाराम मेघवाल, राजकुमार बाफना और मांगीलाल माधव ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें अपनाने का आह्वान किया। समानता और भाईचारे का दिया संदेश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के आदशों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में समानता, एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना रहा। आयोजन में सादड़ी नगरवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा।भीकाराम कंडारा1