मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक किया मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक हलिया मिर्जापुर स्थानीय थाना क्षेत्र में हलिया पुलिस द्वारा निरंतर चलाएं जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत गुरुवार को हलिया कस्बा में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूक किया गया।इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच / बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि कहीं भी अभी भी आपके साथ छेड़खानी अथवा अप्रिय घटना होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम थाने में एफआईआर दर्ज कराएं इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं उनका पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया इसके बाद महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें में 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) और 1930 साइबर हेल्पलाइन इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान टीम में मिशन शक्ति प्रभारी रमाशंकर कांस्टेबल राजेश मौर्य, महिला आरक्षी प्रगति उपाध्याय, सामिल रहे

- सफाई कर्मी बहनों ने नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ,ईओ जी लाल सहित सभासदों व कर्मचारियों को बांधी राखी *सफाईकर्मी बहनों ने नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ईओ जी लाल सहित सभासदों व कर्मचारियों को बांधी राखी* मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के प्रधान कार्यालय में सफाईकर्मी बहनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अधिशासी अधिकारी जी लाल, सभासदगण एवं पालिका कर्मचारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 24 से 29 अगस्त तक निकायों में ‘बंधन स्वच्छता’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प से जोड़ दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि “नगर की स्वच्छता में हमारी सफाईकर्मी बहनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन मेहनत और समर्पण के साथ नगर को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि उनके सम्मान के साथ स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाएं।” नपाध्यक्ष ने नगर की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ उन्हें स्वच्छता का संकल्प भी दिलाएं, ताकि प्रत्येक परिवार स्वच्छता का प्रहरी बने और मीरजापुर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। नपाध्यक्ष ने सफाईकर्मी बहनों के सम्मान में रक्षाबंधन के दिन एक दिन के अवकाश की घोषणा को उपहार स्वरूप देने की बात भी कही। और सहयोग रूप में उनके स्थान पर पुरूष कर्मियों को एक दिवस कार्य करने हेतु कहा इस पहल से सफाईकर्मी बहनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समस्त सभासदगण, अधिशासी अधिकारी जी लाल, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी बहनें उपस्थित रहीं।2
- मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।1
- मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40.545 KG गांजा बरामद, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Mirzapur News मीरजापुर के थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है जो अमेठी से चोरी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे।1
- चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार-जमुई मार्ग पर जरगो नदी का पानी, सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव मोहल्लों में घुसा जरगो नदी का पानी,लाल दरवाजा-कजिया समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप जरगो बांध का गेट खुला,चुनार में बाढ़ जैसे हालात1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन3
- UP के Mirzapur अदाणी थर्मल पावर प्लांट में फिर हुआ बड़ा हादसा: हाइड्रा से खड़ा किया जा रहा बिजली पोल युवक पर गिरा, गंभीर रूप से घायल मीरजापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी स्थित निर्माणाधीन अदाणी के थर्मल पावर प्लांट में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को प्लांट परिसर में बिजली का स्ट्रीट लाइट पोल खड़ा करने के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। हाइड्रा मशीन की मदद से खड़ा किया जा रहा भारी बिजली पोल अचानक सोनभद्र जनपद के ओबरा निवासी एक युवक के ऊपर जा गिरा। पोल के नीचे दबने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ पल के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जिस युवक के हाथ कुछ देर पहले तक मेहनत में जुटे थे, वही अचानक भारी पोल के नीचे दबा पड़ा था। साथ काम कर रहे श्रमिक और अन्य लोग उसकी ओर दौड़े और किसी तरह उसे पोल के नीचे से निकालने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत देखकर वहां मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब हाइड्रा मशीन से बिजली का पोल खड़ा करने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पोल युवक के ऊपर गिर गया। भारी पोल की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के वास्तविक कारण क्या रहे, पोल खड़ा करते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं और कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था अथवा नहीं ये ऐसे सवाल हैं जिनकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। *काम की तलाश में घर से निकला था युवक, ओबरा का रहने वाला बताया जा रहा श्रमिक, घटना ने फिर खड़े किए श्रमिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल* आश्चर्य कि बात है कि घटना के बाद घायल युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बजाय ठेकेदार और उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए उसे मिर्जापुर स्थित एक अस्पताल ले जाए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि गंभीर दुर्घटना की स्थिति में घायल श्रमिक को तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार क्यों नहीं कराया गया। हालांकि घायल को सीधे मिर्जापुर ले जाने के पीछे क्या वजह थी, इस संबंध में संबंधित पक्ष का स्पष्ट बयान सामने आने पर ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना ने उसके साथ काम करने वाले श्रमिकों को भी विचलित कर दिया है। दूसरी ओर आएं दिन प्लांट के अंदर होने वाले हादसों ने भी श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। आश्चर्यजनक पहलू तो यह है कि किसी भी घटना दुर्घटना के बाद निर्माणाधीन थर्मल पॉवर प्लांट के जिम्मेदार मुलाजिमों द्वारा सही जानकारी देने के बजाए पर्दा डाला जाता है।1
- ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की। ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की।1
- मिर्ज़ापुर: रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को 3 दिन मुफ़्त बस यात्रा का उपहार, अहिल्याबाई योजना का शुभारंभ।1