लोकेशन रीवा। APSU में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का किया इस्तेमाल। रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में अनियमितताओं और कुलपति के विरोध में एनएसयूआई की छात्र इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय का घेराव करने आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जबकि छात्रों के उग्र होने पर आंसू गैस का एक गोला छोड़े जाने की जानकारी है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कथित अनियमितताओं की जांच सहित अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक पुलिस और छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों की मांगों और विश्वविद्यालय प्रशासन के पक्ष पर अब सबकी नजर है।
लोकेशन रीवा। APSU में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का किया इस्तेमाल। रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में अनियमितताओं और कुलपति के विरोध में एनएसयूआई की छात्र इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय का घेराव करने आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जबकि छात्रों के उग्र होने पर आंसू गैस का एक गोला छोड़े जाने की जानकारी है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कथित अनियमितताओं की जांच सहित अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक पुलिस और छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों की मांगों और विश्वविद्यालय प्रशासन के पक्ष पर अब सबकी नजर है।
- 🗳️ पगार कला में सरपंच पद के प्रत्याशी विष्णु जी से खास बातचीत | VIDEO डिस्क्रिप्शन: पगार कला में सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे विष्णु जी से खास बातचीत। चुनाव, गांव के मुद्दों और उनकी प्राथमिकताओं को लेकर उन्होंने क्या कहा? देखिए पूरी बातचीत। #PrakashPathak #PagarKala #SarpanchElection #SatnaNews #SpecialInterview1
- *रीवा में कलेक्टर का सख्त तेवर, तहसीलदार को लगाई फटकार, रीवा संवाददाता कुन्दन सिंह* रीवा जिले के गुढ़ तहसील क्षेत्र के महसांव में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी जमीन की समस्या लेकर पहुंची एक महिला अपनी परेशानी बताते हुए भावुक हो गई। महिला ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, लेकिन जमीन से जुड़े प्रकरण में स्थगन लगा होने के कारण आवास निर्माण में परेशानी आ रही है और वह लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही है। महिला की शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने मौके से गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन कर प्रकरण की जानकारी ली। मामले को लेकर नाराज कलेक्टर ने तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई और संबंधित प्रकरण का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर की सख्ती चर्चा में घटना का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर के सख्त तेवर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कलेक्टर ने राजस्व से जुड़े मामलों में अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई और समय पर निराकरण के निर्देश दिए। *रीवा में कलेक्टर का सख्त तेवर, तहसीलदार को लगाई फटकार, रीवा संवाददाता कुन्दन सिंह* रीवा जिले के गुढ़ तहसील क्षेत्र के महसांव में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी जमीन की समस्या लेकर पहुंची एक महिला अपनी परेशानी बताते हुए भावुक हो गई। महिला ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, लेकिन जमीन से जुड़े प्रकरण में स्थगन लगा होने के कारण आवास निर्माण में परेशानी आ रही है और वह लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही है। महिला की शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने मौके से गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन कर प्रकरण की जानकारी ली। मामले को लेकर नाराज कलेक्टर ने तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई और संबंधित प्रकरण का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर की सख्ती चर्चा में घटना का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर के सख्त तेवर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कलेक्टर ने राजस्व से जुड़े मामलों में अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई और समय पर निराकरण के निर्देश दिए।1
- "रीवा कलेक्टर ने गुड़ तहसीलदार को बोले ज्यादा उड़ रहे हो, शर्मकरो तुम्हारे नाम से लोग रो रहे है,, रीवा. कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने गुड़ तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई. मुख्य मंत्री जन विश्वास पर ग्राम पपोता पहुँचे कलेक्टर को रोते हुए बताया कि उनका पीएम आवास मिला है लेकिन उसमे तहसीलदार ने स्टे लगा दियाअब चक्कर काट रहे है. इस कलेक्टर ने तहसीलदार की जमकर क्लास ली.1
- अध्यक्ष विकास तिवारी की स्वच्छता मुहिम—हर रविवार श्रमदान, स्वच्छ ग्राम का संकल्प। आइए, मिलकर हाथ बढ़ाएं और स्वच्छता के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।1
- सतना। सीएसपी मनीष त्रिपाठी की अगुआई में शहर के मुख्य मार्ग सहित गली मोहल्ले में पैदल मार्च जारी। वही लोगों से पूछताछ और सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान कोतवाली टी आई हेमंत शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद।1
- मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह का मोबाइल हैक, लोगों से की जा रही पैसों की मांग; रहें सावधान *मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह का मोबाइल हैक, लोगों से की जा रही पैसों की मांग; रहें सावधान* मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह का मोबाइल/व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। हैकर्स द्वारा मंत्री के प्रोफाइल और नंबर का दुरुपयोग कर विभिन्न लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिसमें किसी आपातकालीन स्थिति या व्यक्तिगत समस्या का हवाला देकर पैसों की मांग की जा रही है। इस साइबर धोखाधड़ी को देखते हुए आम जनता और मंत्री के परिचितों के लिए सतर्कता बरतने की अपील की गई है।।1
- लोकेशन रीवा। UGC रोलबैक को लेकर रीवा में अनोखा विरोध, पुतलों का किया सांकेतिक अंतिम संस्कार, अब अस्थियां लेकर प्रयागराज रवाना। यूजीसी के प्रस्तावित रोलबैक को लेकर रीवा में विरोध का अनोखा तरीका देखने को मिल रहा है। सवर्ण समाज की ओर से यूजीसी के पक्षधर लोगों के विरोध में पहले सांकेतिक अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद अब प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुतलों को सांकेतिक रूप से प्रयागराज ले जाने की तैयारी की है, जहां इन्हें गंगा में प्रवाहित कर विरोध दर्ज कराने की बात कही जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी के मुद्दे को लेकर उनका विरोध लगातार जारी रहेगा। रीवा में अलग-अलग स्थानों पर समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और अब सांकेतिक रूप से पुतलों को प्रयागराज ले जाकर गंगा में प्रवाहित करने का कार्यक्रम बनाया गया है। विरोध का यह तरीका इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।1
- रीवा से चलने वाली ट्रेनों के AC कोच में यात्रियों के लिए दिए जाने वाले सामान के गायब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रीवा से चलने वाली ट्रेनों के AC कोच में यात्रियों के लिए दिए जाने वाले सामान के गायब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।1
- सोहावल मोड़ से पेपटेक सिटी से लेकर नागौद तक सड़क हुई जर्जर, बड़े-बड़े गड्ढों से हादसों को दे रहे न्योता सतना। शहर के सोहावल मोड़ से पेपटेक सिटी तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बारिश के बाद तो हालात और भी बदतर हो गए हैं। गड्ढों के कारण दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर सड़क के गड्ढों को भरा जाए और जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। अगर समय रहते गड्ढे नहीं भरे गए और सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध प्रदर्शन करने की बात कही।1