खनिज संपदा अधिनियम कानून संघीय ढांचे को समाप्त करने वाला काला कानून: रामचंद्र सिंह विधायक लातेहार केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए खान एवं खनिज संपत्ति अधिनियम 2026 के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन का ऐलान किया है। मंगलवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कानून संघीय ढांचे को समाप्त करने वाला काला कानून है। विधायक ने कहा कि संविधान के तहत राज्यों को अपने अधिकार प्राप्त हैं, लेकिन केंद्र सरकार कानून के माध्यम से राज्यों के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगी। इसके बाद आंदोलन को प्रखंड स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं लिया जाता, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा और इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। रामचंद्र सिंह ने भाजपा पर केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग कर राज्य को नुकसान पहुंचाने तथा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम लोगों और राज्यों के हित प्रभावित हो रहे हैं। विधायक ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने अयोध्या मंदिर से जुड़े चढ़ावे और जेवरात की कथित चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सेवा दल अध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, सुनील प्रसाद, फूलचंद यादव, इमरान अंसारी, प्रिंस गुप्ता समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
खनिज संपदा अधिनियम कानून संघीय ढांचे को समाप्त करने वाला काला कानून: रामचंद्र सिंह विधायक लातेहार केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए खान एवं खनिज संपत्ति अधिनियम 2026 के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन का ऐलान किया है। मंगलवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कानून संघीय ढांचे को समाप्त करने वाला काला कानून है। विधायक ने कहा कि संविधान के तहत राज्यों को अपने अधिकार प्राप्त हैं, लेकिन केंद्र सरकार कानून के माध्यम से राज्यों के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगी। इसके बाद आंदोलन को प्रखंड स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं लिया जाता, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा और इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। रामचंद्र सिंह ने भाजपा पर केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग कर राज्य को नुकसान पहुंचाने तथा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम लोगों और राज्यों के हित प्रभावित हो रहे हैं। विधायक ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने अयोध्या मंदिर से जुड़े चढ़ावे और जेवरात की कथित चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सेवा दल अध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, सुनील प्रसाद, फूलचंद यादव, इमरान अंसारी, प्रिंस गुप्ता समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
- ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।1
- ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश लातेहार। अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की। मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा एवं अलीमुद्दीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि एवं पुत्र प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया। अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है। हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए। कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, अच्छे आचरण, सब्र, माफी एवं इंसानियत को व्यवहार में उतारें। मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।3
- लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।। लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।।1
- पलामू रेंज डीआईजी किशोर कौशल ने मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे बरवाडीह थाना का निरीक्षण किया। जिस दौरान बरवाडीह थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा डीआईजी किशोर कौशल को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। अपने निरीक्षण के दौरान डीआईजी किशोर कौशल ने बरवाडीह थाना की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही थाने की मालखाने हाजत इत्यादि का भी जायजा लिया। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ मित्रवत एवं धैर्य से बातचीत करने का निर्देश दिया।1
- भीम आर्मी के द्वारा लातेहार डाक बंगला से समाहरणालय परिसर पर विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया जहां मनीका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग मनिका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को तोड़कर कचरे में फेके जाने के खिलाफ जिला मुख्यालय लातेहार के डाक बंगला से समाहरणालय परिसर तक भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में संलिप्त व्यक्तियों की अभिलंब गिरफ्तार मांग एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आकर्षक प्रतिमा उसी स्थान पर लगाने को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला गया |इस पैदल मार्च में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम, प्रदेश महासचिव श्री वीरेंद्र कुमार , जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, जिला प्रभारी श्यामलाल मोची, जिला मीडिया अध्यक्ष शमशेर आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाबिर हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी कन्हाई कुमार रवि, जिला प्रवक्ता दीपक कुमार , मनिका प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार रवि, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष गफ्फार अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष परदेसी कुमार रवि, नामुदाग पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सफीक अंसारी तथा हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायि शामिल हुए जहां प्रमुख मांगे 1.बाबा साहब की भव्य प्रतिमा का अनावरण करो 2.बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने वालों को गिरफ्तार करें3
- *बारिश का कहर: 10 परिवारों का आशियाना संकट में, नए आवास की मांग* गारु: सरयू प्रखंड के घासीटोला पंचायत अंतर्गत पीरी गांव में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से नरेश सिंह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने बताया कि मकान में करीब 10 परिवार निवास करते हैं। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर होकर टूट गईं, जिससे परिवारों के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर तत्काल राहत उपलब्ध कराने तथा नए आवास की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रभावित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग उठाई है।1
- बरवाडीह प्रखंड के उक्कामार ग्राम में निर्माणाधीन लैंपस निर्माण कार्य में अनियमित करने का आरोप मंगलवार की सुबह 11:00 बजे माकपा जिला सचिव कॉमरेड बिरजू राम ने लगाया है। कॉमरेड बिरजू राम ने वहीं आरोप लगाया है कि लैंपस भवन के निर्माण की नींव में ही भ्रष्टाचार व्याप्त है ।योजना स्थल पर योजना का प्रकरण तक का जिक्र नहीं है। वही आरोप लगाया है कि स्थानीय लोगों को दरकिनार कर संवेदक घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल लैंपस भवन निर्माण में कर रहे हैं । जिसकी जमीनी हक हकीकत योजना स्थल पर स्पष्ट देखी जा सकती है।1
- #पंचायत #समिति# ने आभार पत्र सौंपकर लातेहार #आईएएस #डीसी #संदीप #कुमार #को सम्मानित किया #चंदवा – #चांपी – #लोहरदगा पथ की #डेढ़टंगवा #घाटी मे सड़क दुरुस्त कराने एवं सड़क ठीक होने तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए डेढ़टंगवा घाटी मे सड़क दुर्घटना मे अबतक सैंकड़ो लोग जान गवां चुके हैँ सम्मानित करने वाले #अयुब #खान,#जिला #प्रशासन की ओर से समाज सेवा के लिए पुरस्कृत रहे हैं और चंदवा के कामता पंचायत समिति सदस्य भी हैं। लातेहार। लातेहार जिला प्रशासन की ओर से समाज सेवा के लिए पुरस्कृत रहे और चंदवा के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने चंदवा – चांपी – लोहरदगा पथ की डेढ़टंगवा घाटी मे सड़क दुरुस्त कराने एवं सड़क ठीक होने तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के लिए सोमवार को आभार धन्यवाद पत्र सौंपकर उपायुक्त श्री संदीप कुमार को सम्मानित किया है। सौंपे गए आभार बधाई पत्र मे उनहोंने कहा है कि चंदवा – चांपी – लोहरदगा पथ की डेढ़टंगवा घाटी में लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं। दिनांक 15 अगस्त 2026 को भी भारी वाहन कंटेनर की चपेट में टेम्पू एवं मोटरसाइकिल के आ जाने से उसमें सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घाटी में पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। कई दुर्घटनाओं में वाहन से दबकर चालक एवं अन्य लोगों की भी मौत हुई है। डेढ़टंगवा घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क का दुरुस्तीकरण कराने तथा सड़क पूरी तरह ठीक होने तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की पहल आपके द्वारा की गई है। आपके इस निर्णय से चंदवा, लातेहार, बालूमाथ, लोहरदगा ईलाके की क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष एवं राहत की भावना है। जनहित, जान - माल को बचाने एवं सड़क सुरक्षा की दिशा में आपकी इस गंभीर पहल की क्षेत्र के लोगों द्वारा चहुंओर प्रशंसा की जा रही है। इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल के लिए मैं, कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, क्षेत्र की जनता की ओर से आपका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। आशा है कि डेढ़टंगवा घाटी की सड़क का दुरुस्तीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा तथा सड़क सुरक्षित होने तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक प्रभावी रूप से जारी रहेगी, ताकि भविष्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आम लोगों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अंत मे अयुब खान ने जनहित, जान माल को बचाने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर डेढ़टंगवा घाटी मे महोदय के द्वारा की गई गंभीर पहल के लिए आभार पत्र के माध्यम से, आईएएस डीसी संदीप कुमार को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। #पंचायत #समिति# ने आभार पत्र सौंपकर लातेहार #आईएएस #डीसी #संदीप #कुमार #को सम्मानित किया #चंदवा – #चांपी – #लोहरदगा पथ की #डेढ़टंगवा #घाटी मे सड़क दुरुस्त कराने एवं सड़क ठीक होने तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए डेढ़टंगवा घाटी मे सड़क दुर्घटना मे अबतक सैंकड़ो लोग जान गवां चुके हैँ सम्मानित करने वाले #अयुब #खान,#जिला #प्रशासन की ओर से समाज सेवा के लिए पुरस्कृत रहे हैं और चंदवा के कामता पंचायत समिति सदस्य भी हैं। लातेहार। लातेहार जिला प्रशासन की ओर से समाज सेवा के लिए पुरस्कृत रहे और चंदवा के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने चंदवा – चांपी – लोहरदगा पथ की डेढ़टंगवा घाटी मे सड़क दुरुस्त कराने एवं सड़क ठीक होने तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के लिए सोमवार को आभार धन्यवाद पत्र सौंपकर उपायुक्त श्री संदीप कुमार को सम्मानित किया है। सौंपे गए आभार बधाई पत्र मे उनहोंने कहा है कि चंदवा – चांपी – लोहरदगा पथ की डेढ़टंगवा घाटी में लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं। दिनांक 15 अगस्त 2026 को भी भारी वाहन कंटेनर की चपेट में टेम्पू एवं मोटरसाइकिल के आ जाने से उसमें सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घाटी में पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। कई दुर्घटनाओं में वाहन से दबकर चालक एवं अन्य लोगों की भी मौत हुई है। डेढ़टंगवा घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क का दुरुस्तीकरण कराने तथा सड़क पूरी तरह ठीक होने तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की पहल आपके द्वारा की गई है। आपके इस निर्णय से चंदवा, लातेहार, बालूमाथ, लोहरदगा ईलाके की क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष एवं राहत की भावना है। जनहित, जान - माल को बचाने एवं सड़क सुरक्षा की दिशा में आपकी इस गंभीर पहल की क्षेत्र के लोगों द्वारा चहुंओर प्रशंसा की जा रही है। इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल के लिए मैं, कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, क्षेत्र की जनता की ओर से आपका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। आशा है कि डेढ़टंगवा घाटी की सड़क का दुरुस्तीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा तथा सड़क सुरक्षित होने तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक प्रभावी रूप से जारी रहेगी, ताकि भविष्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आम लोगों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अंत मे अयुब खान ने जनहित, जान माल को बचाने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर डेढ़टंगवा घाटी मे महोदय के द्वारा की गई गंभीर पहल के लिए आभार पत्र के माध्यम से, आईएएस डीसी संदीप कुमार को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।1