logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मथुरा। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंगलवार को लखनऊ विधानसभा के घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मथुरा से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि “अब जनता जुल्म सहने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे और इस तानाशाही सरकार को नेस्तनाबूद करने का काम करेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा कानून को कमजोर कर इसे समाप्त करने की साजिश कर रही है, जो देश के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन-यापन की गारंटी है।गिरफ्तारी देने वालों में जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़, करन निषाद, हाशिम हुमेर, राजेश सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए राज्य सरकारों पर बोझ डालना चाहती है और मनरेगा में किए जा रहे बदलाव संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास हैं।कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। पार्टी ने भाजपा सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए जनआंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

4 hrs ago
user_राहुल गौड़ पत्रकार
राहुल गौड़ पत्रकार
Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
1469de7a-fc5a-437c-9926-6aff2cbc3386

लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मथुरा। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंगलवार को लखनऊ विधानसभा के घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मथुरा से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि “अब जनता जुल्म सहने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे और इस तानाशाही सरकार को नेस्तनाबूद करने का काम करेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा कानून को कमजोर कर इसे समाप्त करने

a9e245e8-d330-4e7d-8e8b-0ad335df2188

की साजिश कर रही है, जो देश के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन-यापन की गारंटी है।गिरफ्तारी देने वालों में जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़, करन निषाद, हाशिम हुमेर, राजेश सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए राज्य सरकारों पर बोझ डालना चाहती है और मनरेगा में किए जा रहे बदलाव संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास हैं।कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। पार्टी ने भाजपा सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए जनआंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खून से लिखा मैं भी पंकज धवरैय्या हूं
    1
    खून से लिखा मैं भी पंकज धवरैय्या हूं
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ➡️ अपराध ट्रैकिंग को मिलेगी रफ्तार: डीआईजी पांडे ने किया CCTNS कार्यालय का उद्घाटन ➡️ परेड ग्राउंड में जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे डीआईजी, ली सलामी
    1
    ➡️ अपराध ट्रैकिंग को मिलेगी रफ्तार: डीआईजी पांडे ने किया CCTNS कार्यालय का उद्घाटन
➡️ परेड ग्राउंड में जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे डीआईजी, ली सलामी
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Subhash Chand
    1
    Post by Subhash Chand
    user_Subhash Chand
    Subhash Chand
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Vinay_creator112
    1
    Post by Vinay_creator112
    user_Vinay_creator112
    Vinay_creator112
    Content Creator (YouTuber) मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by MVPS NEWS
    1
    Post by MVPS NEWS
    user_MVPS NEWS
    MVPS NEWS
    Social Media Manager Mathura, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • लखनऊ विधानसभा का घिराव करने जा रहे कांग्रेसियों को मथुरा पुलिस ने किया नजर बंद मथुरा में मंगलवार को प्रस्तावित कांग्रेस के विधानसभा घेराव से पहले मथुरा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम को हिरासत में ले लिया गया थाना कोतवाली पुलिस ने उन्हें उनके निजी निवास पैतृक आवास संतोषपुर पर नजर बंद किया थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू अपनी टीम के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम को हिरासत में लेने पहुंचे पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर और महानगर अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम वह अन्य पदाधिकारीयों को अलग-अलग स्थान पर नजर बंद किया गया है इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया उन्होंने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार मजदूरों गरीबों और आमजन के अधिकारों की आवाज दबाने के लिए कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले रही है उन्होंने इसे संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया कांग्रेस पदाधिकारीयों ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए सभी नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की है महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम ने कहा कि कांग्रेसी जनहित की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा
    2
    लखनऊ विधानसभा का घिराव करने जा रहे कांग्रेसियों को मथुरा पुलिस ने किया नजर बंद
मथुरा में मंगलवार को प्रस्तावित कांग्रेस के विधानसभा घेराव से पहले मथुरा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम को हिरासत में ले लिया गया थाना कोतवाली पुलिस ने उन्हें उनके निजी निवास पैतृक आवास संतोषपुर पर नजर बंद किया थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू अपनी टीम के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम को हिरासत में लेने पहुंचे पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर और महानगर अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम वह अन्य पदाधिकारीयों को अलग-अलग स्थान पर नजर बंद किया गया है इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया उन्होंने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार मजदूरों गरीबों और आमजन के अधिकारों की आवाज दबाने के लिए कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले रही है उन्होंने इसे संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया कांग्रेस पदाधिकारीयों ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए सभी नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की है महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकदम ने कहा कि कांग्रेसी जनहित की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    पत्रकार मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गूँजती सुल्तानपट्टी: चौपालों पर चुनावी सरगर्मी, रवि बाबा के नाम की धूम ​एदलगढ़ी/मथुरा। प्रधान पद के चुनाव की आहट मिलते ही सुल्तानपट्टी की सियासत गरमा गई है। गांव की गलियों से लेकर खेतों की मेड़ तक, अब केवल एक ही सवाल तैर रहा है— "अबकी बार, कौन बनेगा प्रधान?" चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन वर्तमान में एदलगढ़ी निवासी रवि नौहवार उर्फ रवि बाबा का नाम चर्चाओं के केंद्र में बना हुआ है। ​चौपालों की चर्चा: सात गांवों की 'संसद' में छिड़ी बहस थान सिंह जी की चक्की के पास जुटने वाली सात गांवों की 'संसद' हो, लांगुरिया पंडित की दुकान का कोना हो, या अजयपाल जी के पास बैठने वाले अनुभवी लोगों की टोली— हर जगह रवि बाबा के सेवा भाव की मिसाल दी जा रही है। स्वर्गीय झम्मन मुखिया के कुएं पर बैठने वाले बुजुर्गों का कहना है कि गांव को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो सुख-दुख में नंगे पांव साथ खड़ा रहे। ​बिना पद के किया विकास, जनता में पैठ पंचायत के प्रबुद्ध नागरिकों ने बताया कि रवि बाबा ने बिना किसी आधिकारिक पद पर रहते हुए भी गांव की बुनियादी समस्याओं जैसे पानी की किल्लत, स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की व्यवस्था पर निजी स्तर पर कार्य किया है। ​समर्थकों का हुजूम: रवि बाबा को मिला भारी जनसमर्थन चुनावी सरगर्मी के बीच रवि बाबा के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके विजन और सेवा भाव को देखते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और अपना खुला समर्थन व्यक्त किया। इन समर्थकों का मानना है कि रवि बाबा के नेतृत्व में सुल्तानपट्टी विकास के नए आयाम छुएगा। ​विजन: आधुनिक और न्यायपूर्ण सुल्तानपट्टी रवि बाबा एक 'युवा सोच' के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उनके एजेंडे में मुख्य रूप से पाँच स्तंभ शामिल हैं: ​शिक्षा एवं स्वास्थ्य: गांव के बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहतर सुविधाएं। ​बुनियादी ढांचा: गलियों और ड्रेनेज सिस्टम ​पारदर्शिता: पंचायत के कार्यों में पूर्ण ईमानदारी और न्याय। ​पर्यावरण: स्वच्छता अभियान और पौधारोपण ​निष्कर्ष, श्मशान घाट की दुर्दशा को बहुत ही सौंदर्यीकरण किया है, दो सड़कों की मरमत करवाई जा रही है, जल्द कार्य शुरू होने की संभावना है, उड़ान नाम की नई उमंग के साथ बेटा बेटियों को बहुत लाभ मिलेगा अब देखना यह होगा कि सुल्तानपट्टी की जनता विकास की इस नई सोच और सेवा के इस संकल्प को आगामी चुनाव में किस प्रकार का जनादेश देती है। राहुल शर्मा पत्रकार न्यूज 24
    3
    गूँजती सुल्तानपट्टी: चौपालों पर चुनावी सरगर्मी, रवि बाबा के नाम की धूम
​एदलगढ़ी/मथुरा। प्रधान पद के चुनाव की आहट मिलते ही सुल्तानपट्टी की सियासत गरमा गई है। गांव की गलियों से लेकर खेतों की मेड़ तक, अब केवल एक ही सवाल तैर रहा है— "अबकी बार, कौन बनेगा प्रधान?" चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन वर्तमान में एदलगढ़ी निवासी रवि नौहवार उर्फ रवि बाबा का नाम चर्चाओं के केंद्र में बना हुआ है।
​चौपालों की चर्चा: सात गांवों की 'संसद' में छिड़ी बहस
थान सिंह जी की चक्की के पास जुटने वाली सात गांवों की 'संसद' हो, लांगुरिया पंडित की दुकान का कोना हो, या अजयपाल जी के पास बैठने वाले अनुभवी लोगों की टोली— हर जगह रवि बाबा के सेवा भाव की मिसाल दी जा रही है। स्वर्गीय झम्मन मुखिया के कुएं पर बैठने वाले बुजुर्गों का कहना है कि गांव को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो सुख-दुख में नंगे पांव साथ खड़ा रहे।
​बिना पद के किया विकास, जनता में पैठ
पंचायत के प्रबुद्ध नागरिकों ने बताया कि रवि बाबा ने बिना किसी आधिकारिक पद पर रहते हुए भी गांव की बुनियादी समस्याओं जैसे पानी की किल्लत, स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की व्यवस्था पर निजी स्तर पर कार्य किया है।
​समर्थकों का हुजूम: रवि बाबा को मिला भारी जनसमर्थन
चुनावी सरगर्मी के बीच रवि बाबा के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके विजन और सेवा भाव को देखते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और अपना खुला समर्थन व्यक्त किया। इन समर्थकों का मानना है कि रवि बाबा के नेतृत्व में सुल्तानपट्टी विकास के नए आयाम छुएगा।
​विजन: आधुनिक और न्यायपूर्ण सुल्तानपट्टी
रवि बाबा एक 'युवा सोच' के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उनके एजेंडे में मुख्य रूप से पाँच स्तंभ शामिल हैं:
​शिक्षा एवं स्वास्थ्य: गांव के बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहतर सुविधाएं।
​बुनियादी ढांचा: गलियों और ड्रेनेज सिस्टम 
​पारदर्शिता: पंचायत के कार्यों में पूर्ण ईमानदारी और न्याय।
​पर्यावरण: स्वच्छता अभियान और पौधारोपण 
​निष्कर्ष, श्मशान घाट की दुर्दशा को बहुत ही सौंदर्यीकरण किया है, दो सड़कों की मरमत करवाई जा रही है, जल्द कार्य शुरू होने की संभावना है, उड़ान नाम की नई उमंग के साथ बेटा बेटियों को बहुत लाभ मिलेगा 
अब देखना यह होगा कि सुल्तानपट्टी की जनता विकास की इस नई सोच और सेवा के इस संकल्प को आगामी चुनाव में किस प्रकार का जनादेश देती है।
राहुल शर्मा पत्रकार
न्यूज 24
    user_Ravi
    Ravi
    मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यूपी की 10 बड़ीखबरें
    1
    यूपी की 10 बड़ीखबरें
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.