नशे के विरुद्ध सख्त अभियान — पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में जिला पुलिस की निर्णायक कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निरंतर प्रहार — अवैध गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार दिगौडा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — दो स्थानों पर दबिश, अवैध गांजा बरामद टीकमगढ़/दिगौड़ा 11 अप्रैल प्रदेश स्तर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा संचालित नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत जिला टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में प्रभावी एवं सतत कार्रवाई की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नशे के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करने एवं अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही इन कार्रवाइयों की दैनिक समीक्षा स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही है। 🚔 दिगौडा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — दो स्थानों पर दबिश, 21 किलो. अवैध गांजा बरामद इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के पर्यवेक्षण में थाना दिगौडा पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र की मदद से दिनांक 10 अप्रैल 2026 को ग्राम धामना कुईया खिरक में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान— ▪️ आरोपी उज्जू कुशवाहा (उम्र 83 वर्ष) के घर के पीछे कछवारे से लगभग 13.920 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹15,000) जब्त किया गया। ▪️ आरोपी मान सिंह (उम्र 25 वर्ष) के खेत से लगभग 6.720 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹8,000) बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना दिगौडा में अपराध क्रमांक 89/26 एवं 90/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। 🛡️ सुदृढ़ रणनीति, सतत निगरानी — नशा मुक्त समाज की दिशा में कदम यह कार्रवाई दर्शाती है कि टीकमगढ़ पुलिस नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाते हुए प्रभावी रणनीति, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। L👮 टीमवर्क की सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दिगौडा निरीक्षक मनीष मिश्रा, सउनि कल्याण सिंह, प्रधान आरक्षक आनन्द सुडेले, राकेश घोष, विजय घोष, फूलचन्द्र तिवारी, आरक्षक नीलू राजपूत, अंकित साहू, अमित कुमार, जगभान रजक, राघवेंद्र लोधी एवं अरुण सिंह की सराहनीय भूमिका रही। 🔰 टीकमगढ़ पुलिस — नशे के विरुद्ध संकल्प, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

- टीकमगढ़ जिले के बैरवार गांव में रविवार की सुबह प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती विजली टावर पर चढ़ गई थी, करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरी।टावर से उतरने के बाद पुलिस अभिरक्षा में युवती।*1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- टीकमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जहां मोहब्बत ने ऐसा रूप लिया कि एक युवती अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- ब्रेकिंग जालौन : रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 8 लोग हिरासत में जालौन के उरई में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस-प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने झांसी रोड स्थित SMS रेस्टोरेंट पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, जबकि मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #जालौन @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है यहां टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक ऑटो पर मुर्गी दाने से भरा ट्रक पलट गया इस दर्दनाक हादसे में शादी के दूसरे ही दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई दूल्हे की मां और भाभी की भी हादसे में मौत हुई है जिस कारण यहां एक पूरा हस्ता खेलता परिवार बिखर गया है तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जैसा कि आपको बता दें की शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के रहने वाले 25 वर्षीय वीरेन्द्र शाक्य की एक दिन पहले शुक्रवार को शिवपुरी के संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य के साथ मंदिर में परिवार की मौजूदगी में शादी हुई थी शादी के दूसरे दिन दूल्हा वीरेन्द्र शाक्य अपनी दुल्हन राजेश्वरी को मां अन्वेश शाक्य, भाभी राजो शाक्य व बहन भूरिया शाक्य के ऑटो से राजगढ़ गांव ला रहा था ऑटो जब टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी दूल्हे वीरेन्द्र शाक्य की बहन ने ऑटो रुकवाया और कोई सामान लेने के लिए रोड किनारे स्थित दुकान पर चली गई दूल्हा वीरेन्द्र दुल्हन राजेश्वरी, मां और भाभी व ऑटो ड्राइवर ऑटो में ही बैठे हुए थे तभी मुर्गी दाने से भरा एक ट्रक ऑटो के बिलकुल नजदीक से पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ रहा था मुड़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया ऑटो पर ट्रक के पलटते ही चीख पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े ट्रक पलटने से ऑटो पूरी तरह से उसकी चपेट में आ गया हादसे में दूल्हे वीरेन्द्र शाक्य, दुल्हन राजेश्वरी शाक्य, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य और भाभी राजो शाक्य की मौत हो गई है जबकि ऑटो ड्राइवर एवम दुल्हन की बहन भूरिया शाक्य की जान बच गई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मुर्गी दाने की बोरियां हटाकर उनके नीचे दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया शिवपुरी से अतुल जैन की रिपोर्ट.1
- ललितपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने के सनसनीखेज मामले में नीतेश लोधी, अनीश लोधी और सचिन लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 अप्रैल को मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी लेकिन उस धमकी का असर इतना खौफनाक हुआ कि अगले ही दिन 17 वर्षीय छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दे दी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सर्विलांस और साक्ष्यों के दम पर तीनों आरोपियों को दबोच लिया पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- Post by Jamil khan1