मुजफ्फरपुर चर्च में मनाई गई गुड फ्राइडे यीशु धर्म के अनुयायियों ने यीशु के चरणों का किया चरण चुंबन नमन। --सभी वक्ताओं ने प्रभु यीशु के कृतियों को अपनी वाणी में उपस्थित जनों के बीच विस्तार पूर्वक किया प्रस्तुत। --प्रभु यीशु के चरण चुंबन नमन के उपरांत प्रभु यीशु के अनुयायियों ने प्रभु के भजन का किया प्रस्तुतीकरण। (सुशील कुमार ठाकुर, राज्य को-ऑर्डिनेटर दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मुजफ्फरपुर बिहार) मुजफ्फरपुर 03 अप्रैल 2026- मुजफ्फरपुर:-मुजफ्फरपुर चर्च में मनाई गई गुड फ्राइडे यीशु धर्म के अनुयायियों ने यीशु के चरणों का किया चरण चुंबन नमन।सभी वक्ताओं ने प्रभु यीशु के कृतियों को अपनी वाणी में उपस्थित जनों के बीच विस्तार पूर्वक किया प्रस्तुत।प्रभु यीशु के चरण चुंबन नमन के उपरांत प्रभु यीशु के अनुयायियों ने प्रभु के भजन का किया प्रस्तुतीकरण। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और भावुक दिन है। यह दिन मानवता के लिए प्रेम, त्याग और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। गुड फ्राइडे का महत्व प्रभु यीशु मसीह का बलिदान।इस दिन यीशु मसीह को क्रूस (सलीब) पर चढ़ाया गया था।ईसाई मान्यता के अनुसार, उन्होंने मानव जाति के पापों को अपने ऊपर लेकर अपने जीवन का बलिदान दिया।यह दर्शाता है कि प्रेम और क्षमा सबसे बड़ी शक्ति है।प्रेम और क्षमा का संदेश।गुड फ्राइडे हमें सिखाता है कि:दुश्मनों को भी क्षमा करना चाहिए।कठिन परिस्थिति में भी धैर्य रखना चाहिए।सच्चाई और प्रेम के मार्ग पर चलना चाहिए।यीशु मसीह ने अपने अंतिम समय में भी कहा—हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।त्याग और आत्मसमर्पण का प्रतीक।यह दिन हमें अपने स्वार्थ, अहंकार और बुराइयों को त्यागने की प्रेरणा देता है।लोग इस दिन उपवास रखते हैं और प्रार्थना करते हैं।आध्यात्मिक महत्व गुड फ्राइडे के दिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएँ होती हैं।क्रूस की आराधना की जाती है।शांति और चिंतन का वातावरण रहता है।लोग अपने जीवन का आत्म-विश्लेषण करते हैं,Good” क्यों कहा जाता है?हालांकि यह दुख का दिन है, फिर भी इसे “Good” इसलिए कहा जाता है क्योंकि: इस दिन मानवता के उद्धार की शुरुआत हुई।यीशु का बलिदान लोगों के लिए मुक्ति का मार्ग बना।गुड फ्राइडे हमें सिखाता है कि सच्चा प्रेम त्याग में है, और क्षमा सबसे बड़ी शक्ति है। यह दिन दुख का नहीं, बल्कि आशा और मुक्ति का संदेश देता है।
मुजफ्फरपुर चर्च में मनाई गई गुड फ्राइडे यीशु धर्म के अनुयायियों ने यीशु के चरणों का किया चरण चुंबन नमन। --सभी वक्ताओं ने प्रभु यीशु के कृतियों को अपनी वाणी में उपस्थित जनों के बीच विस्तार पूर्वक किया प्रस्तुत। --प्रभु यीशु के चरण चुंबन नमन के उपरांत प्रभु यीशु के अनुयायियों ने प्रभु के भजन का किया प्रस्तुतीकरण। (सुशील कुमार ठाकुर, राज्य को-ऑर्डिनेटर दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मुजफ्फरपुर बिहार) मुजफ्फरपुर 03 अप्रैल 2026- मुजफ्फरपुर:-मुजफ्फरपुर चर्च में मनाई गई गुड फ्राइडे यीशु धर्म के अनुयायियों ने यीशु के चरणों का किया चरण चुंबन नमन।सभी वक्ताओं ने प्रभु यीशु के कृतियों को अपनी वाणी में उपस्थित जनों के बीच विस्तार पूर्वक किया प्रस्तुत।प्रभु यीशु के चरण चुंबन नमन के उपरांत प्रभु यीशु के अनुयायियों ने प्रभु के भजन
का किया प्रस्तुतीकरण। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और भावुक दिन है। यह दिन मानवता के लिए प्रेम, त्याग और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। गुड फ्राइडे का महत्व प्रभु यीशु मसीह का बलिदान।इस दिन यीशु मसीह को क्रूस (सलीब) पर चढ़ाया गया था।ईसाई मान्यता के अनुसार, उन्होंने मानव जाति के पापों को अपने ऊपर लेकर अपने जीवन का बलिदान दिया।यह दर्शाता है कि प्रेम और क्षमा सबसे बड़ी शक्ति है।प्रेम और क्षमा का संदेश।गुड फ्राइडे हमें सिखाता है कि:दुश्मनों को भी क्षमा करना चाहिए।कठिन परिस्थिति में भी धैर्य रखना चाहिए।सच्चाई और प्रेम के मार्ग पर चलना चाहिए।यीशु मसीह ने अपने अंतिम समय में भी कहा—हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर
रहे हैं।त्याग और आत्मसमर्पण का प्रतीक।यह दिन हमें अपने स्वार्थ, अहंकार और बुराइयों को त्यागने की प्रेरणा देता है।लोग इस दिन उपवास रखते हैं और प्रार्थना करते हैं।आध्यात्मिक महत्व गुड फ्राइडे के दिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएँ होती हैं।क्रूस की आराधना की जाती है।शांति और चिंतन का वातावरण रहता है।लोग अपने जीवन का आत्म-विश्लेषण करते हैं,Good” क्यों कहा जाता है?हालांकि यह दुख का दिन है, फिर भी इसे “Good” इसलिए कहा जाता है क्योंकि: इस दिन मानवता के उद्धार की शुरुआत हुई।यीशु का बलिदान लोगों के लिए मुक्ति का मार्ग बना।गुड फ्राइडे हमें सिखाता है कि सच्चा प्रेम त्याग में है, और क्षमा सबसे बड़ी शक्ति है। यह दिन दुख का नहीं, बल्कि आशा और मुक्ति का संदेश देता है।
- (हरेंद्र कुमार मौर्य प्रखंड संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार पिपरा कोठी पूर्वी चंपारण।) पिपराकोठी (पूर्वी चंपारण)03 अप्रैल 2026:पिपराकोठी थाना पुलिस ने शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक हत्या के मामले में आरोपी को भी दबोचा गया, वहीं शराबबंदी कानून के उल्लंघन में कई लोगों पर कार्रवाई की गई।थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सुरेश राम उर्फ उकेश राम (निवासी बेलवतिया) को हत्या के मामले (कांड संख्या 303/25) में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।वहीं, एक अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई में अमरनाथ पासवान को शराब कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस मामले में कांड संख्या 163/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे कानून का पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।इस व्यापक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता और सख्ती की सराहना की है।2
- Post by Talk On Chair1
- पूर्वी चंपारण के पिपरा थाना क्षेत्र से एक मारपीट की घटना सामने आई है, जहां दबंगों की पिटाई में तीन महिलाओं समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। घायलों की पहचान बेदीबन मधुबन गांव निवासी मालती देवी (60 वर्ष), नंदिनी देवी (21 वर्ष), गुड्डी कुमारी (17 वर्ष) और कारण पासवान (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल गुड्डी कुमारी ने बताया कि घर के छठ की ढलाई के लिए ट्रक से बालू मंगाया गया था। बालू खाली पड़े भूखंड पर गिराया जा रहा था, तभी गांव के ही रामबाबू साह वहां पहुंचे और दबंगई दिखाते हुए बालू गिराने से मना करने लगे। इसी दौरान उनकी पत्नी समेत संजय, संदीप, रामनाथ राणा और रवि सहित अन्य लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और सभी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।1
- मोतिहारी में जहरीली शराब ने ली पांच लोगों की जान । कितने अभी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती।1
- मोटीवेशनल विडियो एवं इस तरह के सकारात्मक विचार वाले विडियो देखने के लिए Dr Gopal Kumar Singh को कृप्या फाॅलो करें एवं विडियो अच्छा लगे तो कृप्या शेयर करें।1
- Post by Vishwanath Sahni1
- छंटनी दुनिया में… लेकिन भारत क्या बड़ा खेल खेलने जा रहा है? ₹2.5 लाख करोड़ का प्लान! दुनिया में बढ़ते तनाव और बड़ी कंपनियों में छंटनी के बीच भारत सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। ₹2–2.5 लाख करोड़ का प्लान कंपनियों को सहारा और नौकरियों को बचाने की कोशिश है। क्या यह तैयारी सच में आम आदमी तक पहुंचेगी? अगर पहुंचती है तो सच में बहुत बड़ा बदलाव होगा निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #AmazonLayoffs #IndiaPlan #GlobalCrisis #Jobs #InsideRadar #BreakingNews #IndiaEconomy #Ankesh_Thakur1
- (अखिलेश कुमार अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार मुजफ्फरपुर पश्चिमी) मुजफ्फरपुर 03 अप्रैल 2026- मुजफ्फरपुर:-पारू प्रखंड के गयारह जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को समय से खधान नही मिलने के कारण दुकानदारो ने आक्रोष जताया ।जानकारी हो कि प्रखंड में कुल 174 जनवितरण की दुकान है जिसमे सभी दुकान को राशन 20 तारिक के पहले राशन ससमय पहुँचवना गोदाम मैनेजर का दायित्व है लेकिन हर माह समय से आवंटन डीलरों के यहाँ नही पहुँच पाती जिसे लेकर बितरण करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मार्च महीने में 11 डीलर को राशन नही दिया गया और जिन्हें राशन आवंटन किया गया उन्हें बितरण के लिए पॉश मशीन बन्द कर दिया गया दोनो समस्याओ को लेकर जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने आक्रोश जताया शुक्रवार के दिन पारू गोडाउन परिसर में डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर पासवान उपेंद्र प्रसाद सिंह, ने बताया कि गोदाम मैनेजर के लापरवाही के कारण हर माह राशन समय से नही दी जाती और ग्यारह डीलरों के राशन नही मिल पाया है आज रोज राशन कार्ड धारी दरवाजे पर आ कर परेसान करने लगा है वही इस मामले में गोदाम मैनेजर से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने कुछ भी कहने इनकार करते हुए वरीय अधिकारी से बात करने को कहा ।इन मौके पर अनिल राम, रामलाल राय, सुमित किशोर राय, गोविंद पासवान, रामेश्वर पासवान, रजनीश सिंह, शंकर राय समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।2