अलम और तिरंगे के साथ जुलूस ए मुहम्मदी बरामद उझारी में शान ओ शौकत के साथ मनाई गई ईद मिलादुन्नबी अलम और तिरंगे के साथ जुलूस ए मुहम्मदी बरामद उझारी में शान ओ शौकत के साथ मनाई गई ईद मिलादुन्नबी उझारी। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मुहम्मदी शान और शौकत के साथ निकाला गया। लोगों ने अपने हाथों में अलम और तिरंगा ले रखा था। जनपद अमरोहा के कस्बा उझारी में मोहल्ला कुरेशियान स्थित मदरसा बशीर उल उलूम से बुधवार को जुलूस ए मुहम्मदी प्रारंभ हुआ। वहां से यह जुलूस हुसैनी चौक पहुंचा। जहां पर अंजुमन ग़ुलामाने मुस्तफा, अंजुमन फिदायाने मुस्तफा, अंजुमन ग़ुलामाने पंजतने पाक, अंजुमन नूर उल नबी, अंजुमन आशिकाने मुस्तफा का जुलूस भी इस जुलूस में शामिल हो गया। जुलूस नातख्वानी करते हुए मोहल्ला कुरेशियान होता हुआ अम्बिया खां की कोठी पर पहुंचा। वहां पर अंजुमन ग़ुलामाने अम्मा आयशा का जुलूस भी इसी जुलूस में शामिल हो गया। उसके बाद यह जुलूस मोहल्ला चांदनी चौक, भाटो वाला कुआं, मैन मार्केट, मोहल्ला महल, टीपू चौक होता हुआ हजरत शेख दाऊद रह० की दरगाह पर पहुंचा। वहां पर सलातो सलाम के बाद मुल्क और कौम की सलामती के लिए दुआ कराई गई। जुलूस के बाद तबर्रूक तक़सीम किया गया। जुलूस में अंजुमन ग़ुलामाने मुस्तफा की जानिब से खाना ए काबा की शबीह और ऊंट विशेष रूप से आकर्षण के केंद्र रहे। मोहल्ला सादात में दरगाह अकबर शाहिद पर न्याज व नजर का अहतेमाम किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क़ारी आबिद अली, क़ारी फहीम रजा, मुफ्ती नाजिर रजा, कारी जाकिर हुसैन, क़ारी आरिफ रजा, क़ारी मुरसलीन रज़ा, क़ारी अफसर अली, कारी इरशाद आलम, मौलाना आसिफ रजा, हाफिज रईस सलमानी, चौधरी फहीम महल, हाजी बब्बन हुसैन, कुंवर अदनान अली, कोकब इक्तेदार, चौधरी बब्बी, अथर एहसान, एडवोकेट नौशाद अली, चौ० सोहेल फहीम सहित तमाम अंजुमनों के जिम्मेदारान उपस्थित रहे।

- बोहोत दिक्कत का सामना करना पचराहा है ग्राम पंचायत भावली में1
- हापुड़ में देर रात्रि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित होर्डिग लगाने की खबर से समाजवादी कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला1
- प्यार का चढ़ा भूत आगरा से प्रेमिका दो बच्चों को छोड़कर हापुड़ प्रेमी के पास आई हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है पूरा मामला आगरा से प्रेमिका दो बच्चों को छोड़कर हापुड़ आई प्रेमी संग प्रेमिका का पति ओर परिवार ढूंढता हुआ है हापुड़ पहुंचा प्रेमिका का नाम नंदनी ओर प्रेमी का नाम दीपक बताया जा रहा है। प्रेमिका की पति से हुई नोक झोंक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी हो रहा है वायरल प्रेमिका ने अपने पति के साथ जाने से किया इनकार परिवार ले जाने के लिए कर रहा है खुशामद पत्नी ने किया इनकार।1
- मुरादाबाद में किसान यूनियन की भूख हड़ताल जारी, डॉ. दिग्विजय भाटी को न्याय दिलाने की मांग मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और मेरठ जिला अध्यक्ष मोहित जाटव के साथ मेरठ पुलिस-प्रशासन द्वारा कथित कार्रवाई के विरोध में मुरादाबाद में किसान यूनियन के पदाधिकारियों की भूख हड़ताल जारी है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य संबंधित लोगों को न्याय दिलाना है। भूख हड़ताल पर गजेंद्र भाटी, सोनू गुर्जर, अक्की कसाना, विकास प्रधान, इस्लान अल्वी और आकाश जाटव बैठे हैं। अनशनकारियों ने मांग की कि भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी को न्याय दिलाया जाए। भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों से मिलने भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओविंद्र पोसवाल पहुंचे। उनके साथ अमन सेठ, विजय सैनी, मस्ता चाचा और नदीम भाई सहित संगठन के अन्य लोग भी मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।3
- मुकदमे में मदद के बदले ₹30 हजार मांगने का आरोप, दरोगा का कथित ऑडियो वायरल आगरा में दरोगा और एक पीड़ित के बीच बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ऑडियो में मुकदमे में मदद और जानकारी जुटाने के बदले ₹30 हजार की मांग किए जाने का दावा किया जा रहा है। कथित बातचीत में FIR दर्ज करने को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आई है। पीड़ित ने सवाल किया कि गोली उनके पक्ष के व्यक्ति को लगी, फिर मुकदमा उनके खिलाफ क्यों दर्ज किया जा रहा है। इस पर अधिकारी ने दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की बात सामने आने का उल्लेख किया। कथित ऑडियो सामने आने के बाद संबंधित उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। ACP फतेहाबाद को विभागीय कार्रवाई और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वायरल ऑडियो की सत्यता और बातचीत से जुड़े पूरे तथ्यों की पुष्टि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।1
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के कांकाठेर ढाल से दबंगई का कथित वीडियो सामने आया है। कार वॉशिंग सेंटर मालिक ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कार धुलने के बाद पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कार से टक्कर मारने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य का वीडियो वायरल1
- सुमित लम्बरदार गांधी मूर्ति पर भूख हड़ताल पर बैठे थे अपनी मांगे को लेकर आज एसडीम द्वारा उनका अनशन खत्म कराया गया ओर उनकी जो भी मांगे हैं वो मान ली गई हैं1
- *अमरोहा में दबंगों का तांडव LIVE VIDEO - लाठी-डंडों से घर में घुसकर हमला, दो भाइयों के हाथ तोड़े* अमरोहा के *मोहल्ला अहमद नगर में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसका *लाइव मारपीट का वीडियो* भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 10-15 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर गली में दौड़ रहे हैं, एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के बीच अफरा-तफरी मची है और लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। कुछ लोग बुजुर्गों को पीटते हुए भी दिख रहे हैं। आपको पता नहीं है घटना 25 अगस्त कल शाम 4:00 बजे की है पीड़ित अनवर ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोग 50-60 भैंस पालते हैं और नाले में गोबर डालते हैं। बच्चों के मामूली विवाद के बाद उसके छोटे भाई को तेज बाइक से टक्कर मारी गई। जब धीरे चलाने को कहा तो आरोपी आग-बबूला हो गए और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। हमले में *अनवर और उसके छोटे भाई दोनों के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर फट गया।* दोनों का इलाज चल रहा है, हाथ में प्लास्टर बंधा है। (पहले वीडियो में दोनों घायल दिख रहे हैं) मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपियों के डर से कोई मुंह नहीं खोलता। पीड़ित परिवार ने *कोतवाली अमरोहा पुलिस और जट बाजार चौकी* से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। *रिपोर्ट: नितिन कुमार दिवाकर, अमरोहा*2