अयोध्या में आस्था की झलक शिवरात्रि पर भक्तों की उमड़ी भीड़ अयोध्या. महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे अयोध्या धाम को 5 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। क्षिरेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई। पूरे धाम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई। ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान लागू किया गया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जोन और सेक्टर व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
अयोध्या में आस्था की झलक शिवरात्रि पर भक्तों की उमड़ी भीड़ अयोध्या. महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे अयोध्या धाम को 5 जोन और 12
सेक्टर में बांटा गया। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। क्षिरेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर भी पुलिस
बल मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई। पूरे धाम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई। ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रशासन द्वारा
भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान लागू किया गया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जोन और सेक्टर व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
- uttar pradesh Barabanki में महादेव मेला शिवरात्रि दर्शन भक्तों का मेला1
- --------------------------------- अध्यक्ष आर एस गौतम एवं संयुक्त मंत्री सुनील कुमार मिश्रा इस शांतिपूर्ण धरने का नेतृत्व कर रहे हैं ------------------------- *अयोध्या-* डिप्टी रजिस्ट्रार समिति कार्यालय के समक्ष श्रीमती लीलावती आदर्श विद्या मंदिर के सदस्यों का एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना हुआ आरंभ। शांतिपूर्ण एकदिवसीय धरने की कमान लीलावती आदर्श विद्या मंदिर रामनगर अंबेडकर नगर के अध्यक्ष आरएस गौतम और संयुक्त मंत्री सुनील कुमार मिश्रा ने संभाली। धरना दे रहे श्रीमती लीलावती आदर्श विद्या मंदिर के सदस्यों की मांग है, साधारण सभा की सदस्यता सूची का अद्यतन शुद्ध सम्यक प्रकाशन करने के बाद ही प्रबंध समिति का निर्वाचन कराया जाए। नियमावली की धारा 8 प्रबंध समिति का गठन भारतीय संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक बनाया जाए। 18 फरवरी 2026 को घोषित चुनाव कार्यक्रम साधारण सभा की अद्यतन सूची के प्रशासन तक स्थगित किया जाए। सदस्यता सूची सदस्यता रजिस्टर के आधार पर बनाई जाए तथा अपात्र मतदाताओं (संस्था के वर्तमान एवं पूर्व शिक्षक) का नाम मतदाता सूची से बाहर निकाला जाए। साधारण सभा के आजीवन सदस्य ओंकार मिश्रा ने कहा कि हमारी मांगे 24 घंटे में पूरी की जाए अन्यथा यह धरना क्रमिक अनशन में बदल दिया जाएगा। संयुक्त मंत्री सुनील कुमार मिश्रा ने कहा जो हमारी 41 लोगों की सूची है उसको पुनः प्रकाशित की जाए और 18 फरवरी को होने वाले चुनाव को रद्द किया जाए और जो तीन फर्जी शिक्षक है उनका नाम सूची से हटाया जाए यही हमारी प्रमुख मांग है।1
- आज अपने वार्ड में माता अतुल जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त किया।1
- गोण्डा। गोंडा उतरौला मार्ग पर स्थित झारखंडी महादेव और सुबह से ही हजारों भक्तों का तांता जलाभिषेक करने के लिए लग गया । लोग फूल धतूरा बेर बेलपत्र से जलाभिषेक कर रहे थे ।1
- बिना OTP मांगे भी अकाउंट खाली करने वाले स्कैमर ऐक्टिव1
- Pramod Kumar Goswami. 15/02/202681
- वजीरगंज के नौबस्ता स्थित पयागपुर में आयोजित जनहित मेले में शनिवार को भी कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में आयोजित हाईस्कूल स्तरीय ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में हर्षवर्धन मौर्य प्रथम और अनुराग गोस्वामी, जागृत शुक्ला एवं मनीष कुमार को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। इंटरमीडिएट स्तरीय प्रतियोगिता में शिवि जायसवाल, प्रिंस मौर्य और शंशाक भारती को संयुक्तरूप से प्रथम स्थान मिला।एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और सिन्हा फाउंडेशन ने सफल प्रतिभागियों को 2 हजार, 15 सौ व एक हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृति देने की घोषणा की। मेले में लगे शिविर में आयोजक डॉ दीपेन सिन्हा सहित एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया।मेले में मैजिक, कठपुतली नृत्य और सांस्कृतिक संध्या में गगनदीप की ऑर्केस्ट्रा पार्टी ने समाँ बाँध दिया। मेले में लगे स्वास्थ शिविर में 2026 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श के निःशुल्क दवाइयाँ और चश्मे प्राप्त किया। आयोजक डॉ दिपेन सिन्हा, डॉ आरती श्रीवास्तव और डॉ आनंदिता रजत ने मेले के सफल आयोजन में सहयोगियों व आगंतुकों का आभार जताया। जिला पंचायत सदस्य अमरीश दत्त सिंह, डॉ अभिषेक पंडित सिंह और मनोज चौबे ने जनहित मेले के आयोजन को लेकर सराहना की। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।2
- मार दा, चटनी बना दा, मगर शादी पापा से पूछे बिना नहीं! प्रेमिका से मिलने पहुँचा प्रेमी, घरवालों ने घेर लिया। धमकी, हंगामा और हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच प्रेमी ने कहा “मार दा, चटनी बना दा, लेकिन शादी पापा के पूछे बिना नहीं करेंगे। बात बढ़ी तो मामला पंचायत तक पहुँचा और आखिरकार घरवालों ने वहीं जबरदस्ती शादी करवा दी। प्यार, डर और दबाव—तीनों के बीच बंध गया रिश्ता।1
- Post by Ravi Kumar3