खबर जिला सागर से। प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर सिंगल ग्राम स्कीम के नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण करें 24 फरवरी को जिले में आयोजित होगी जल स्वच्छता समिति की ग्राम सभाएं -कलेक्टर श्री संदीप जी आर जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक संपन्न सागर 18 फरवरी 2026 प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर सिंगल ग्राम स्कीम के नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण करें एवं 24 फरवरी को जिले में जल स्वच्छता समिति की ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, जल निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि कंसलटेंट इंजीनियर मौजूद थे। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में निर्देश दिए कि आगामी 24 फरवरी को जिले की सभी ग्रामों में स्वच्छता समिति की ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी जिसमें ग्रामों में शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता पर विशेष चर्चा होकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिला अधिकारी निर्धारित ग्रामों में पहुंचकर ग्राम सभाओं को संपन्न करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंगल ग्राम योजना के तहत किए जा रहे जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा कार्य प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए करें एवं 50 से कम नल कनेक्शन वाले ग्रामों में एक सप्ताह में नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण करें और हैंड ओवर की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सड़कों का रेस्टोरेशन गुणवत्ता एवं समय सीमा में किया जावे। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि जो निर्माण एजेंसी कार्य में प्रगति नहीं ला रही है उन पर पेनल्टी लगाई जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल ब्लैक लिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी समीक्षा बैठक में कॉन्टैक्टर, कंसलटेंट, इंजीनियर मौजूद रहे एवं कार्यों की प्रगति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य को पूरा करें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 3 लाख 34 हजार से अधिक नल कनेक्शन में से अभी एक लाख से अधिक नल कनेक्शन विभिन्न ग्रामों में किया जाना है जिनका कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए की समस्त अनुभवी अधिकारी ब्लॉक स्तर पर जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित कर लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने एवं अवैध नल कनेक्शन करने वालों पर कार्यवाही भी सुनिश्चित की जावे।

- खबर जिला सागर के शाहगढ़ से है। फर्जी, डीएसपी बन l नौकरी दिलाने के नाम पर लगा रहे लोगों को चूना।जब, लोगों को शक हुआ तो पुलिस को दी सूचना, धरा गए नक़ली डीएसपी,और उनकी बुलेरो।1
- .. तहसील में अधिकारी नदारद, बुजुर्ग महिलाएं होती रही परेशान1
- मंदिर की राशि पर डाका?” बेरखेड़ी में संत रविदास मंदिर फंड घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी1
- मां जानकी करीला मंदिर पर अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से वालंटियरों,नगर परिषद कर्मचारियों,पुलिस विभाग आदि को एसडीआरएफ अशोकनगर द्वारा अग्नि सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण। मां जानकी करीला मंदिर प्रांगण में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगावली इसरार खान के निर्देश पर एसडीआरएफ अशोकनगर टीम एवं मुंगावली नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के द्वारा भेजी गई फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काज़ी की टीम द्वारा करीला धाम ट्रस्ट के सभी वालंटियरों को अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र द्वारा आग़ पर काबू पाने की प्रक्रिया समझाई गई एवं फायर उपकरण चलाकर आग नियंत्रण करने की विधि बताई गईं। बता दें कि मां जानकी करीला धाम एक प्रसिद्ध स्थान है जहां श्रद्धालुओं का प्रतिदिन आवागमन बना रहता है इसके साथ ही विशेष त्योहार पर भी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का करीला धाम पर आगमन होता है जिसको मद्दे नजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन सुरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित किया गया प्रशिक्षण में करीला ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव तहसीलदार मुंगावली सुश्री सोनम शर्मा बहादुरपुर तहसीलदार कैलाशचंद्र मालवीय राजस्व विभाग से रईस खान एसडीआरएफ टीम से ट्रेनर आशीष ऋषिश्वर सब इंस्पेक्टर एसडीआरएफ के जवान विवेक राहुल अरविंद कपिल देवेंद्र नीरज आदि जवान उपस्थित रहे।नगर परिषद से फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काजी फायर ड्राइवर प्रेमनारायण नरवरिया भगवत कुशवाह एवं समस्त पटवारी, ट्रस्ट कर्मचारी वालेंटियर पुलिस जवान आदि उपस्थित रहे।4
- पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई भूपेंद्र सिंह के विशेष निर्देशों के परिपालन में संपूर्ण प्रक्रियाएं पूर्ण - कार्ययोजना हुई तैयार1
- Post by User32131
- हंसते गाते 🙏💞💕😄🥰1
- खबर जिला सागर से। जिला पुलिस सागर दिनांक: ___ *Dial 112 की साहसिक कार्यवाही से कुएं में गिरे हिरण के शावक को मिला नया जीवन* *Dial 112 को भोपाल स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि देवलचौरी–सेमरा घाट रोड, खेरई, जैसिनगर क्षेत्र में एक कुएं में हिरण का शावक गिर गया है। सूचना के अनुसार शावक जीवित था तथा कुएं में पानी भरा होने से उसकी जान को गंभीर खतरा था। सूचना इवेंट नंबर 26020441747 के माध्यम से मिलते ही सागर कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल थाना मोतीनगर क्षेत्र की Dial 112 एफआरवी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए पायलट साजिद खान स्वयं कुएं में उतरे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हिरण के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात वन विभाग को सूचना देकर शावक को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत शावक पूर्णतः स्वस्थ पाया गया। इस सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी 112 आर.के.एस. चौहान, आरक्षक महेंद्र, आरक्षक पवन दीपक एवं पायलट साजिद खान का विशेष योगदान रहा। टीम की त्वरित निर्णय क्षमता, तकनीकी समन्वय एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक बेजुबान वन्यजीव का जीवन सुरक्षित किया जा सका। यह घटना पुनः सिद्ध करती है कि Dial 112 सेवा न केवल मानव जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि पशु-पक्षियों एवं वन्यजीवों की रक्षा में भी समान रूप से सजग और संवेदनशील है। सागर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना दें। आपकी सजगता और हमारी तत्परता मिलकर हर जीवन की रक्षा कर सकती है। सागर डायल 112 — सेवा, संवेदना और साहस का प्रतीक।1