logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सिजुआ क्षेत्र में असंगठित मजदूरों की सभा, समस्याओं के समाधान की मांग तेज* कतरास _ सिजुआ क्षेत्र के सेन्द्रा बांसजोड़ा साइडिंग (कांटा घर के पास) में असंगठित मजदूरों की एक सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों को “समान काम के लिए समान वेतन” मिलना चाहिए। प्रबंधन को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संघ हर स्तर पर इसका विरोध करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रबंधन जिस भाषा में समझे, उसी भाषा में उसे समझाने का काम जनता मजदूर संघ करना जानती है। महामंत्री ने अग्नि एवं गैस प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर जल्द से जल्द बसाने की मांग की। साथ ही, मजदूरों के जीवनयापन के लिए ट्रक लोडिंग हेतु पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कोल डंप क्षेत्रों में पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी बताया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बीएलए आउटसोर्सिंग में स्थानीय प्रभावित बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देना होगा, अन्यथा किसी भी कंपनी को यहां संचालन नहीं करने दिया जाएगा। अभिषेक सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मई तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संघ प्रबंधन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बाध्य होगा! इस मौके पर केंद्रीय सचिव जेपी सिंह, सेन्द्रा बांसजोड़ा शाखा अध्यक्ष लखन यादव, दिवाकर सिंह, मो. तहित, रबिन्द्र नोनिया, उमेश शर्मा, अरुण दुबे, अनिल सिंह, कामु पाल, बैजनाथ सिंह, शंकर पासवान, मो. कमाल, राहुल सिंह, जयपाल, कपिल भुइंया, सुरेश राम, श्यामा, सुरेन्द्र राम, मुर्तजा अली, भगवान दास, अशोक सिंह, शिवनाथ सिंह, संतोष मिश्रा, व्यास भुइंया समेत सैकड़ों असंगठित मजदूर उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_संतोष कुमार दे
संतोष कुमार दे
रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • धनबाद में नहीं थम रहा क्राइम, मेयर समर्थक पर जानलेवा हमला।
    1
    धनबाद में नहीं थम रहा क्राइम, मेयर समर्थक पर जानलेवा हमला।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • देशभर के पत्रकारों का जमावड़ा 3 मई 2026 दिन रविवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में राष्ट्रीय महाधिवेशन में पत्रकारों के हक अधिकार सुरक्षा को लेकर देशव्यापी आंदोलन का होगा शंखनाद ...
    1
    देशभर के पत्रकारों का जमावड़ा 3 मई 2026 दिन रविवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में राष्ट्रीय  महाधिवेशन में पत्रकारों के हक अधिकार सुरक्षा को लेकर देशव्यापी आंदोलन का होगा शंखनाद ...
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    14 hrs ago
  • नयन मोदक झरिया में ऐतिहासिक पहल: आरएसपी कॉलेज भवन का शिलान्यास, शिक्षा को मिलेगा नया आधार झारखंड के Jharia में गुरुवार को एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जहां नूनूडीह स्थित आरएसपी कॉलेज के नए भवन का शिलान्यास भव्य तरीके से किया गया। इस मौके पर झरिया की विधायक Ragini Singh ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आधारशिला रखी, जबकि Sanjeev Singh की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, छात्र-छात्राएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह भवन झरिया और आसपास के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा। वहीं मेयर संजीव सिंह ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। औद्योगिक पहचान वाले Dhanbad जिले के लिए यह पहल खास मानी जा रही है। नया कॉलेज भवन न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए अवसर भी खोलेगा।
    1
    नयन मोदक 
झरिया में ऐतिहासिक पहल: आरएसपी कॉलेज भवन का शिलान्यास, शिक्षा को मिलेगा नया आधार
झारखंड के Jharia में गुरुवार को एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जहां नूनूडीह स्थित आरएसपी कॉलेज के नए भवन का शिलान्यास भव्य तरीके से किया गया। इस मौके पर झरिया की विधायक Ragini Singh ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आधारशिला रखी, जबकि Sanjeev Singh की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, छात्र-छात्राएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह भवन झरिया और आसपास के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा। वहीं मेयर संजीव सिंह ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
औद्योगिक पहचान वाले Dhanbad जिले के लिए यह पहल खास मानी जा रही है। नया कॉलेज भवन न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए अवसर भी खोलेगा।
    user_Nayan modak 9852507403
    Nayan modak 9852507403
    Media company बलियापुर, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • देखिए यह वीडियो इंसानों में तो मानवता नहीं बचा है लेकिन जानवरों में अभी भी इंसानियत बची है देखिए कैसे एक बच्चे को गौ माता ने चलती ट्रेन से उसकी जान को बचा देता है क्या इंसान में इस तरह का जज्बा बचा है गौर कीजिएगा और अपने आप से यह प्रश्न कीजिएगा कि मैं जो कह रहा हूं क्या आपके अंदर यह इंसानियत है सोचिए समझिए
    1
    देखिए यह वीडियो इंसानों में तो मानवता नहीं बचा है लेकिन जानवरों में अभी भी इंसानियत बची है देखिए कैसे एक बच्चे को गौ माता ने चलती ट्रेन से उसकी जान को बचा देता है क्या इंसान में इस तरह का जज्बा बचा है गौर कीजिएगा और अपने आप से यह प्रश्न कीजिएगा कि मैं जो कह रहा हूं क्या आपके अंदर यह इंसानियत है सोचिए समझिए
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Lawyer चास, बोकारो, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    1
    Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by SHASHVAT NEWS
    1
    Post by SHASHVAT NEWS
    user_SHASHVAT NEWS
    SHASHVAT NEWS
    Social worker चास, बोकारो, झारखंड•
    13 hrs ago
  • धनबाद में निर्माणाधीन ओवरब्रिज बना जानलेवा, मजदूर का पैर चकनाचूर।
    1
    धनबाद में निर्माणाधीन ओवरब्रिज बना जानलेवा, मजदूर का पैर चकनाचूर।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट झरिया के राजा तालाब में मिला शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी झारखंड के Jharia क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राजा तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित एक होटल में काम करने वाले कर्मचारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव और सस्पेंस का माहौल बना हुआ है।
    1
    झरिया 
से नयन मोदक का रिपोर्ट 
झरिया के राजा तालाब में मिला शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
झारखंड के Jharia क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राजा तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित एक होटल में काम करने वाले कर्मचारी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव और सस्पेंस का माहौल बना हुआ है।
    user_Nayan modak 9852507403
    Nayan modak 9852507403
    Media company बलियापुर, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by SHASHVAT NEWS
    1
    Post by SHASHVAT NEWS
    user_SHASHVAT NEWS
    SHASHVAT NEWS
    Social worker चास, बोकारो, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.