logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लापता युवती का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम सुबह तालाब में उतराता मिला 26 वर्षीय शिवानी का शव, परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी सूचना; बचपन से मिर्गी के दौरे से थी पीड़ित अजीतमल, औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव में शनिवार शाम से लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। परिजन पूरी रात शिवानी की तलाश में जुटे रहे। रविवार सुबह गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब के किनारे बच्चे खेलने पहुंचे तो उन्होंने पानी में शव उतराता देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचपन से मिर्गी के दौरे की थी शिकायत मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी वजह से परिजन उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। शिवानी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी बहन मोहिनी और भाई कपिल की शादी हो चुकी है। बेटी की मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवती के शनिवार शाम से लापता होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

54 min ago
user_Gurdeep  Singh
Gurdeep Singh
Auraiya, Uttar Pradesh•
54 min ago

लापता युवती का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम सुबह तालाब में उतराता मिला 26 वर्षीय शिवानी का शव, परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी सूचना; बचपन से मिर्गी के दौरे से थी पीड़ित अजीतमल, औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव में शनिवार शाम से लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। परिजन पूरी रात शिवानी की तलाश में जुटे रहे। रविवार सुबह गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब के किनारे बच्चे खेलने पहुंचे तो उन्होंने पानी में शव उतराता देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचपन से मिर्गी के दौरे की थी शिकायत मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी वजह से परिजन उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। शिवानी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी बहन मोहिनी और भाई कपिल की शादी हो चुकी है। बेटी की मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवती के शनिवार शाम से लापता होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी सैलून संचालक जीशान अली ने करीब 8-10 अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खोजाफूल ग्राम स्थित अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए 8-10 अज्ञात युवकों ने उससे बाल काटने की बात कही। कुछ समय रुकने को कहने पर युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों ने दुकान की शीशे की शेल्फ भी तोड़ दी और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये तथा करीब 400 रुपये की दुकानदारी जबरन छीनकर भाग गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जीशान अली ने सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
    3
    खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर

खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी सैलून संचालक जीशान अली ने करीब 8-10 अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खोजाफूल ग्राम स्थित अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए 8-10 अज्ञात युवकों ने उससे बाल काटने की बात कही। कुछ समय रुकने को कहने पर युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि युवकों ने दुकान की शीशे की शेल्फ भी तोड़ दी और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये तथा करीब 400 रुपये की दुकानदारी जबरन छीनकर भाग गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
जीशान अली ने सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिंह पुत्र शिवराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह रामगंगा निचली नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सामंत सिंह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा सिकंदरा से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हरिहरपुर चौराहे से अमराहट जाने वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। करीब 11 बजे नसीरपुर क्षेत्र में हरिहरपुर-अमराहट रोड स्थित रामगंगा निचली नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले। निशानों के आधार पर नहर में तलाश की गई तो पुलिया के नीचे सामंत सिंह की मोटरसाइकिल फंसी हुई मिली। गोताखोरों की मदद से आगे तलाश करने पर पुलिया से करीब 200 मीटर दूर सामंत सिंह का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने सामंत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए जनपदीय फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे।
    2
    सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद 

सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत
सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद 
सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिंह पुत्र शिवराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह रामगंगा निचली नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सामंत सिंह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा सिकंदरा से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हरिहरपुर चौराहे से अमराहट जाने वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। करीब 11 बजे नसीरपुर क्षेत्र में हरिहरपुर-अमराहट रोड स्थित रामगंगा निचली नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले।
निशानों के आधार पर नहर में तलाश की गई तो पुलिया के नीचे सामंत सिंह की मोटरसाइकिल फंसी हुई मिली। गोताखोरों की मदद से आगे तलाश करने पर पुलिया से करीब 200 मीटर दूर सामंत सिंह का शव बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने सामंत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए जनपदीय फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🚨 #Kanpurdehat हवासपुर CHC कांड पर धरना या सियासी मंच?दीक्षा यादव की सक्रियता पर उठे सवाल!🚨 🚨 BIG BREAKING | कानपुर देहात 🚨 #Kanpurdehat हवासपुर CHC कांड पर धरना या सियासी मंच?दीक्षा यादव की सक्रियता पर उठे सवाल!🚨 ➡️ डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व ग्रामीणों ने DM कार्यालय पर धरना दिया। ➡️ प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए नर्स के निलंबन,CHC प्रभारी पर कार्रवाई और मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की। ➡️ मामले में नर्स के निलंबन के साथ 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है। ❓लेकिन अब बड़ा सवाल यह भी—क्या इस मुद्दे को न्याय की मांग तक सीमित रखा गया या इसे राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश भी हुई? ❓जब सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में कथित अनियमितताओं के मामले सामने आते हैं, तब ऐसी सक्रियता और भीड़ हर बार क्यों नजर नहीं आती? ➡️जनता का सवाल साफ है—मृतका को न्याय चाहिए या मुद्दे के बहाने राजनीतिक पहचान चमकाने की कोशिश? ➡️अंतिम सच जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा, लेकिन सवालों का जवाब जिम्मेदार लोगों को देना होगा।
    1
    🚨 #Kanpurdehat हवासपुर CHC कांड पर धरना या सियासी मंच?दीक्षा यादव की सक्रियता पर उठे सवाल!🚨
🚨 BIG BREAKING | कानपुर देहात
🚨 #Kanpurdehat हवासपुर CHC कांड पर धरना या सियासी मंच?दीक्षा यादव की सक्रियता पर उठे सवाल!🚨
➡️ डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व ग्रामीणों ने DM कार्यालय पर धरना दिया।
➡️ प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए नर्स के निलंबन,CHC प्रभारी पर कार्रवाई और मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की।
➡️ मामले में नर्स के निलंबन के साथ 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।
❓लेकिन अब बड़ा सवाल यह भी—क्या इस मुद्दे को न्याय की मांग तक सीमित रखा गया या इसे राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश भी हुई?
❓जब सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में कथित अनियमितताओं के मामले सामने आते हैं, तब ऐसी सक्रियता और भीड़ हर बार क्यों नजर नहीं आती?
➡️जनता का सवाल साफ है—मृतका को न्याय चाहिए या मुद्दे के बहाने राजनीतिक पहचान चमकाने की कोशिश?
➡️अंतिम सच जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा, लेकिन सवालों का जवाब जिम्मेदार लोगों को देना होगा।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    21 hrs ago
  • मंगलपुर थाना समाधान दिवस पहुंची 12 शिकायतें तीन का मौके पर निस्तारण मंगलपुर थाना समाधान दिवस पहुंची 12 शिकायतें तीन का मौके पर निस्तारण तहसीलदार देशराज भारती व थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश मंगलपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीन कुमार एवं डेरापुर तहसीलदार देशराज भारती ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार को दोपहर 2 बजे तक समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं शेष नौ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपकर मौके पर जांच करने तथा नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार देशराज भारती एवं थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति की मौके पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराना है। इसलिए प्राप्त शिकायतों की जांच में पारदर्शिता रखते हुए निर्धारित समय के भीतर उनका निस्तारण किया जाए। इस मौके पर एसएसआई राम सिंह, सिकंदरा कानूनगो चंदबाबू, डेरापुर कानूनगो हरिशंकर शुक्ला तथा लेखपाल अनुज चौबे, उदयभान, देवेंद्र, रोहतास वर्मा, निगम यादव, दीप्ती अग्निहोत्री, प्रवेंद्र कुमार, विश्वजीत सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    मंगलपुर थाना समाधान दिवस पहुंची 12 शिकायतें  तीन का मौके पर निस्तारण

मंगलपुर थाना समाधान दिवस पहुंची 12 शिकायतें  तीन का मौके पर निस्तारण
तहसीलदार देशराज भारती व थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
मंगलपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीन कुमार एवं डेरापुर तहसीलदार देशराज भारती ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शनिवार को दोपहर 2 बजे तक समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं शेष नौ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपकर मौके पर जांच करने तथा नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
तहसीलदार देशराज भारती एवं थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति की मौके पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।
अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराना है। इसलिए प्राप्त शिकायतों की जांच में पारदर्शिता रखते हुए निर्धारित समय के भीतर उनका निस्तारण किया जाए।
इस मौके पर एसएसआई राम सिंह, सिकंदरा कानूनगो चंदबाबू, डेरापुर कानूनगो हरिशंकर शुक्ला तथा लेखपाल अनुज चौबे, उदयभान, देवेंद्र, रोहतास वर्मा, निगम यादव, दीप्ती अग्निहोत्री, प्रवेंद्र कुमार, विश्वजीत सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • औरैया। जनपद में थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।
    1
    औरैया। जनपद में थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मुरादगंज में स्वीट हाउस में सिलेंडर फटने से हड़कंप, कई घायल* *औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार* *मुरादगंज में स्वीट हाउस में सिलेंडर फटने से हड़कंप, कई घायल* औरैया - औरैया जनपद के मुरादगंज चौराहे स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस में शनिवार को सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने से कई कारीगर और कर्मचारी घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार फटा सिलेंडर घरेलू था या कमर्शियल, इसकी जांच की जा रही है। घटना की पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी l
    3
    *मुरादगंज में स्वीट हाउस में सिलेंडर फटने से हड़कंप, कई घायल*

*औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार*
*मुरादगंज में स्वीट हाउस में सिलेंडर फटने से हड़कंप, कई घायल*
औरैया -
औरैया जनपद के मुरादगंज चौराहे स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस में शनिवार को सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने से कई कारीगर और कर्मचारी घायल होने की सूचना है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल शुरू की।
पुलिस के अनुसार फटा सिलेंडर घरेलू था या कमर्शियल, इसकी जांच की जा रही है। घटना की पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी l
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिंह पुत्र शिवराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह रामगंगा निचली नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सामंत सिंह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा सिकंदरा से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हरिहरपुर चौराहे से अमराहट जाने वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। करीब 11 बजे नसीरपुर क्षेत्र में हरिहरपुर-अमराहट रोड स्थित रामगंगा निचली नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले। निशानों के आधार पर नहर में तलाश की गई तो पुलिया के नीचे सामंत सिंह की मोटरसाइकिल फंसी हुई मिली। गोताखोरों की मदद से आगे तलाश करने पर पुलिया से करीब 200 मीटर दूर सामंत सिंह का शव बरामद हुआ। वही घटनास्तल पर पहुंचे थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के अनुसार शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने सामंत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए जनपदीय फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे।
    2
    सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद

खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद
खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिंह पुत्र शिवराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह रामगंगा निचली नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सामंत सिंह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा सिकंदरा से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हरिहरपुर चौराहे से अमराहट जाने वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। करीब 11 बजे नसीरपुर क्षेत्र में हरिहरपुर-अमराहट रोड स्थित रामगंगा निचली नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले।
निशानों के आधार पर नहर में तलाश की गई तो पुलिया के नीचे सामंत सिंह की मोटरसाइकिल फंसी हुई मिली। गोताखोरों की मदद से आगे तलाश करने पर पुलिया से करीब 200 मीटर दूर सामंत सिंह का शव बरामद हुआ।
वही घटनास्तल पर पहुंचे थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के  अनुसार शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने सामंत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए जनपदीय फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कानपुर देहात ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा - डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन कानपुर देहात ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा - डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन - सीएचसी में बिना डॉक्टर के नर्स द्वारा डिलीवरी कराने का आरोप - डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश - महिलाओं का आरोप—लापरवाही के चलते पहले भी हो चुकी है महिला की मौत - हवासपुर सीएचसी में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में नर्सों से डिलीवरी कराने का आरोप - मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग - डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं - अधिकारी लगातार महिलाओं को समझाने का कर रहे प्रयास, लेकिन प्रदर्शन जारी - मौके पर पहुंचे सीएमओ ने लापरवाही के आरोपों में संबंधित नर्स को किया निलंबित - नर्स के निलंबन के बाद भी महिलाओं का गुस्सा नहीं हुआ शांत - हवासपुर सीएचसी प्रभारी पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप - महिलाओं का कहना—डीएम साहब से सीधे अपनी पूरी बात बताएंगे - संदलपुर के हवासपुर सीएचसी का मामला बाईट - पीड़ित महिला बाईट - दीक्षा यादव ( समाजसेवीका )
    1
    कानपुर देहात ब्रेकिंग

- स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा
- डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन
कानपुर देहात ब्रेकिंग
- स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा
- डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन
- सीएचसी में बिना डॉक्टर के नर्स द्वारा डिलीवरी कराने का आरोप
- डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
- महिलाओं का आरोप—लापरवाही के चलते पहले भी हो चुकी है महिला की मौत
- हवासपुर सीएचसी में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में नर्सों से डिलीवरी कराने का आरोप
- मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग
- डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं
- अधिकारी लगातार महिलाओं को समझाने का कर रहे प्रयास, लेकिन प्रदर्शन जारी
- मौके पर पहुंचे सीएमओ ने लापरवाही के आरोपों में संबंधित नर्स को किया निलंबित
- नर्स के निलंबन के बाद भी महिलाओं का गुस्सा नहीं हुआ शांत
- हवासपुर सीएचसी प्रभारी पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप
- महिलाओं का कहना—डीएम साहब से सीधे अपनी पूरी बात बताएंगे
- संदलपुर के हवासपुर सीएचसी का मामला
बाईट - पीड़ित महिला 
बाईट - दीक्षा यादव ( समाजसेवीका )
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *लापता युवती का शव तालाब में मिला परिवार में मचा कोहराम* *लापता युवती का शव तालाब में मिला परिवार में मचा कोहराम* औरैया - अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैदरपुर में शनिवार शाम को लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला l तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी l सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे l जानकारी के अनुसार हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी उम्र करीब 26 वर्ष शनिवार शाम 6:00 बजे लापता हुई थी परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थीl मि मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से मिर्गी के दौरे पड़ते थे l वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l कोतवाल ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा l वाइट - बदन सिंह पिता
    3
    *लापता युवती का शव तालाब में मिला परिवार में मचा कोहराम*
*लापता युवती का शव तालाब में मिला परिवार में मचा कोहराम*
औरैया -
अजीतमल  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैदरपुर में शनिवार शाम को लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला l तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी l सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे l जानकारी के अनुसार हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी उम्र करीब 26 वर्ष शनिवार शाम 6:00 बजे लापता हुई थी परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थीl मि
मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से मिर्गी के दौरे पड़ते थे l वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l कोतवाल ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा l
वाइट - बदन सिंह पिता
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.