Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर में बालू माफिया का कहर! महिलाओं की गुहार के बाद भी मारपीट | Chhatarpur Viral Video छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के धामची गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अवैध बालू उत्खनन का विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिलाएं हाथ जोड़कर माफियाओं से गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं पर डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक लक्ष्मण यादव और राम यादव समेत कुछ लोगों पर जबरन गांव के रास्तों और घरों के पास से बालू निकालने का आरोप है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। 📍 Location: Chhatarpur, Madhya Pradesh
Ankit Speaks News

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर में सोशल मीडिया पर सुसाइड रील पोस्ट करने के बाद युवक की मौत । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रसिद्ध बगराज माता मंदिर के सामने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भानु अहिरवार, निवासी प्रतापपुरा बिला थाना राजनगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 📍 Location: Chhatarpur, Madhya Pradesh1
- बगराजन के सामने अज्ञात व्यक्ति की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिलने से सनसनी। सिटी कोतवाली क्षेत्र के बगराजन के ठीक सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह राहगीरों ने एक अज्ञात व्यक्ति की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश देखी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर 112 पहुंची1
- Post by Journalist Santosh Kumar1
- छतरपुर: जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोर की रहने वाली सरस्वती प्रजापति (19 वर्ष) ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से 15 फरवरी 2026 को घर से गई थी। आवेदन में उसने लिखा है कि उसके माता-पिता उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह कराने का दबाव बना रहे थे, इसी कारण वह घर छोड़कर चली गई। सरस्वती ने स्पष्ट किया है कि वह किसी युवक के साथ नहीं गई है बल्कि अपनी एक सहेली के साथ सुरक्षित रह रही है। साथ ही उसने माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी या अपहरण की रिपोर्ट को गलत और निराधार बताते हुए पुलिस से उस पर की जा रही कार्रवाई समाप्त करने की मांग की है।1
- सोशल मीडिया पर पत्रकार नेहा सिंह का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दामोदर यादव को सीधे चेतावनी देते हुए कहा – “ईंट का जवाब पत्थर से दूंगी।” इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अब देखना होगा कि इस बयान के बाद मामला किस दिशा में जाता है और क्या इस पर आगे कोई प्रतिक्रिया सामने आती है।1
- आवेदनकर्ता सरस्वती प्रजापति, पिता रतीराम प्रजापति, निवासी ग्राम गौर, थाना ईशानगर, तहसील व जिला छतरपुर हैं। उन्होंने लिखा है कि उनकी आयु 19 वर्ष है और वह बालिग हैं, सही-गलत समझ सकती हैं। उनके माता-पिता उनका विवाह उनकी इच्छा के खिलाफ कराना चाहते थे और इसके लिए उन पर दबाव डालते थे। इसी कारण वह 15 फरवरी 2026 को अपनी मर्जी से घर से चली गईं। उन्होंने लिखा है कि वह किसी भी युवक के साथ नहीं गई हैं और माता-पिता द्वारा उनके खिलाफ कराई गई गुमशुदगी या अपहरण की रिपोर्ट गलत और निराधार है। उन्होंने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ सुरक्षित रह रही हैं। अंत में पुलिस से निवेदन किया गया है कि माता-पिता द्वारा की गई रिपोर्ट की कार्रवाई समाप्त की जाए।1
- नगीना लोकसभा क्षेत्र की नजीबाबाद विधानसभा के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी शगुन कौशल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगीना सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उनके घर पहुंचे और उनसे व उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने परिवार को बधाई दी और कहा कि शगुन कौशल की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। देखिए पूरी खबर और जानिए कैसे शगुन कौशल ने कठिन मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।1