Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौतम चंद्रवंशी जी
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया1
- महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कुन्दा प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थ स्थल महादेव मठ में रविवार को लगभग 5 बजे तक लाखों श्रद्धालुओं ने गुफा में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की 🌹। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो देर शाम तक चलती रहीं। महादेव मठ की प्राचीन गुफा में स्थित शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भक्तों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मठ कमेटी एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह स्वयं अपनी टीम के साथ विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद थे, ताकी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वही मुखिया मनोज साहू के नेतृत्व में मठ कमेटी के लोग श्रद्धालुओं को शरबत पानी, चिकित्सीय सुविधा, समेत अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहे थे। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मेला टांड में पारंपरिक पशु मेला का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपने पशुओं के साथ पहुंच कर पशुओं की खरीद-बिक्री की।1
- डोभी से महेंद्र कुमार की रिपोर्ट1
- लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(झारखंड):- हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के गेंजना पंचायत के नावाडीह गांव के शिव मंदिर परिसर मे भव्य अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है।अध्यछ मनोहर यादव जानकारी साझा करते हुए बताया की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हरिकीर्तन का आयोजन हुआ जिसमे आज मंदिर मे पूजा करने वाले श्रद्धालु ,युवा एवं महिलाये सभी लोग हरिकीर्तन मे शामिल हो कर "हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ,हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे " का कीर्तन कर भक्ति मे डूबे रहे। हरिकीर्तन आज 12:43 से शुरु हो कर पूरे चौबीस घंटे तक चलेगा।अध्यछ मनोहर यादव ने बताया की इतना बड़ा आयोजन सभी के सहयोग से ही संभव हुआ है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी छोटे ,बड़े ,युवा,बुजुर्ग सभी का सहयोग बराबर रहा है।सचिव संदीप कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष अमरजीत कुमार,सहयोगी एवं सक्रिय सदस्य राकेश सिंह,रौशन कुमार सिंह,अक्षय सिंह,चंद्रु यादव,कुणाल किशोर सिंह,अनिल सिंह,रघुनन्दन यादव,करमचंद यादव,रवि यादव अजित सिंह,पवन सिंह,मनीष सिंह ,शिवनन्दन दास ,संजय भारती ,पवन कुमार ,शंकर भारती और सभी ग्रामीण का सहयोग शामिल है।3
- आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को गया जी के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम सेवारा में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर भारती जी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए लगभग 100 लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों के उत्साह एवं सहभागिता से संगठन को नई मजबूती मिली। नारायण प्रसाद मांझी जिला अध्यक्ष, गया जी1
- गया शहर के माडनपुर शिव लोक पूरी महादेव मंदिर में जलाभिषेक हेतु रुक्मिणी सरोवर से कलश में जल लेने हेतु पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालु।1
- रफीगंज शहर पॉल्यूशन मुक्त होगा उक्त बातें बिहार झारखंड के बिस्कॉमन प्रतिनिधि सह मदनपुर के व्यपार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन ने कही। बता दें की रविवार की अपराह्न 4 बजे के आसपास रफीगंज शिवगंज पथ के कियाखाप पंजाब नेशनल बैंक के समीप रिद्धि सिद्धि बजाज मोटर एलएलपी एजेंसी का उद्घाटन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मदनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह रहे। एजेंसी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पियूष रंजन एवं प्रोपराइटर निर्भय कुमार सिंह उर्फ भोलू सिंह फीता काटकर किया। पीयूष रंजन ने बताया कि रफीगंज शहर में पहली बार इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी से संचालित होने वाली थ्री व्हीलर की एजेंसी खुला है। यह एजेंसी खुली जाने से रफीगंज में पॉल्यूशन कम होगा तथा गरीब मजदूर लोग गाड़ी खरीद आय का स्रोत बढ़ा सकते हैं। प्रोपराइटर निर्भय कुमार सिंह उर्फ भोलू सिंह ने बताया कि रफीगंज में बजाज का पहली बार थ्री व्हीलर ऑटो एवं ई रिक्शा सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक द्वारा चलने वाली लोगों के बीच में उपलब्ध हुआ है। बजाज की सर्विस भी यहां उपलब्ध है और पार्ट्स भी कम कीमत पर मिलेगी यदि 16 फरवरी से होली तक गाड़ी खरीदने हैं तो स्पेशल ऑफर भी ग्राहकों को दिया जाएगा । विशेष छूट के साथ-साथ उपहार के स्वरूप में मिक्सर ग्राइंडर म्यूजिकल सिस्टम डिनर सेट सहित अन्य उपहार ग्राहकों को दी जाएगी। निर्भय ने बताया कि 2 घंटे के अंदर लोन की सुविधा सिर्फ आधार कार्ड पैन कार्ड एवं पासबुक के माध्यम से की जा रही है। इस मौके पर गुड्डू यादव बबलू कुमार रोहित कुमार आयुष कुमार अनुज कुमार रितेश कुमार कार्तिक कुमार आदित्य सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे1
- प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू शिव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार संध्या करीब 7 बजे वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यनन्द भोक्ता शामिल हुए। आरती के दौरान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार, शंख-नाद और दीपों की अद्भुत छटा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पारंपरिक विधि से की गई आरती को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आरती उपरांत श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।1
- Chainpur gaon ka sadak hai3