ब्रेकिंग अयोध्या. मेथोडिस्ट कॉलेज में मारपीट का मामला, एक पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज, थाना कैंट में दर्ज हुआ मुकदमा, चर्च में विवाद के दौरान हुई थी मारपीट, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल. प्रेस विज्ञप्ति *खेलो खिल खिला के 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन* *खेलों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास* *योगी सरकार दे रही खेलों को बढ़ावा:बेसिक शिक्षा मंत्री* *ग्रामीण अंचल के बच्चे करते नाम रोशन:रुदौली विधायक* *खेल से होता है बच्चों का विकास:मिल्कीपुर विधायक* अयोध्या, 9 मार्च 2026 (सू0वि0):– परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहाल बच्चों की खेल प्रतिभा को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मा0 बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह द्वारा डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन तथा गुब्बारे उड़ाकर किया गया। कार्यक्रम में एडी बेसिक अयोध्या श्री कौस्तुभ कुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लालचंद द्वारा मुख्य अतिथि तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया तथा मुख्य अतिथि को श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभिन्न मंडलों से आए बच्चों द्वारा मार्च पास्ट कर मा0 मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अयोध्या मंडल के सुल्तानपुर की छात्रा अनुश्री ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई तथा मशाल दौड़ के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि खेलों में सहभागिता से बच्चों में टीम भावना, प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित होता है। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में नियमों का पालन और नियमित दिनचर्या अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार किसी भी खिलाड़ी के लिए अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत होती है। आज मैदान में उपस्थित बच्चों में से ही कई खिलाड़ी भविष्य में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एडी बेसिक अयोध्या सहित सभी व्यायाम शिक्षकों, शिक्षकों एवं आयोजकों की सराहना की। इस अवसर पर मा0 विधायक रुदौली श्री रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं के कारण ग्रामीण अंचल के बच्चे भी ब्लॉक, जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं मा0 विधायक मिल्कीपुर श्री चंद्रभान पासवान ने कहा कि योगी सरकार में खेलों को लगातार बढ़ावा मिला है, जिससे बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है और वे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राधेश्याम त्यागी ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर देवीपाटन के एडी बेसिक श्री रमापति राम त्रिपाठी, झांसी के एडी बेसिक श्री संतोष देव पांडेय, गोरखपुर की एडी बेसिक सुश्री संगीता सिंह, बीएसए श्री लालचंद, अमेठी बीएसए श्री संजय तिवारी, बाराबंकी बीएसए श्री नवीन पाठक, अंबेडकरनगर बीएसए श्री शैलेश पटेल, जिला व्यायाम शिक्षक श्री विश्वनाथ सिंह, मंडलीय व्यायाम शिक्षक श्री राहुल तिवारी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। *योगी सरकार में बेसिक विद्यालयों को मिली मूलभूत सुविधाएं–बेसिक शिक्षा मंत्री* मा0 मंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है। प्रदेश के अधिकांश विद्यालय अब मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो चुके हैं। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। : प्रतियोगिता के परिणाम* प्राथमिक स्तर 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में विदुषी पांडेय (गाजीपुर) प्रथम तथा रोशनी (कासगंज) द्वितीय रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में कार्तिक (अमरोहा) प्रथम, संजय (उन्नाव) द्वितीय तथा राजेंद्र (गाजीपुर) तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग 600 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में अतिया (देवरिया) प्रथम, शिवांगी यादव (जौनपुर) द्वितीय तथा करिश्मा तृतीय रहीं। 600 मीटर बालक वर्ग में आकाश (गाजीपुर) प्रथम, अर्जुन (रामपुर) द्वितीय तथा अमन (बुलंदशहर) तृतीय स्थान पर रहे। --------

- Post by A news 881
- प्रेस विज्ञप्ति स्मिता सहाय श्रीवास्तव रंगोत्सव 2026 में विशिष्ठ अतिथि के रूप में हुई सम्मानित अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व वंदना उपाध्याय ने आयोजित किया भव्य समारोह अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के परमहंस महाविद्यालय के प्रांगण में रामाय ट्रस्ट और श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रंगोत्सव कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग में कार्यरत, मान्यता प्राप्त पत्रकार ,शिक्षाविद, समाजसेविका एडवोकेट स्मिता सहाय श्रीवास्तव को विशिष्ट अतिथि के रूप में उनके कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामाय ट्रस्ट और महाविद्यालय की प्रबंधिका वंदना उपाध्याय और अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की ओर से किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आयोजक वंदना उपाध्याय, व प्रथम महापौर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय जी ने कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित स्मिता सहाय श्रीवास्तव जी के कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया,साथ ही साथ आई हुई अन्य महिलाओं का स्वागत, सम्मान करते हुए उन्हें रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। श्रीमती श्रीवास्तव ने मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के दौर में समाज और देश का विकास तभी संभव है जब महिला सशक्तिकरण प्रभावी ढंग से आगे बढ़ता रहे। कार्यक्रम में आरटीओ रितु सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, मनोरमा दुबे, डॉ नीलम सिंह, प्रभा वर्मा उषा मिश्रा, डा मंजूषा पाण्डेय, सरस्वती पाठक, कविता सिंह, मीना पाण्डेय, उर्मिला मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, सारिका गर्ग, पूजा सनाढ्य, वंदना सिंह, प्रतिभा द्विवेदी, पूर्णिमा तिवारी, मीनू अग्रवाल, श्वेता टंडन, मयूरी तिवारी, डा वंदना सिंह, कंचन जायसवाल, स्मृता तिवारी सहित बडी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी किया।1
- गाजियाबाद के नंदग्राम में उन्मादी भीड़ का सनातनी परिवार पर हमला. दाढ़ी वाले ने पीड़िता महिला को घसीट कर पीटा.. आरोप है कि कट्टरपंथियों का फरमान है बिहारियों को भगा देंगे हर बार की तरह इस बार भी सेक्युलर पुलिस ने पीड़ित हिंदुओं पर ही दिखाई धौंस और दोनों पक्षों को किया पाबंद1
- अयोध्या जिले में शहर के राजकीय अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों से आई पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए,महिला जन सुनवाई के दौरान २२ महिलाओं द्वारा अपनी समस्याएं रखी गई जिनका समय पर निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए है,राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि जन सुनवाई प्रचार प्रसार के अभाव में पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या कम है,जो महिलाएं मेरे द्वारा जन सुनवाई में नहीं पहुंच पा रही है सरकार द्वारा कई हेल्प लाइन नम्बर व मेल बनाए गए है उन पर अपनी शिकायत भेज सकती है,पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार प्रयासरत है।शहर के राजकीय अतिथि गृह में महिला जन सुनवाई के अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही,पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र,जिला प्रोवेशन अधिकारी अयोध्या अश्वनी शुक्ल,महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला,सुधा वर्मा महिला वन स्टाफ सेंटर चौकी प्रभारी,मीनाक्षी सीडीपीओ,डाक्टर संदीप शुक्ल स्वास्थ्य विभाग,पल्लवी दीक्षित चाइल्ड हेल्प लाइन अयोध्या,प्रभामणि पाल प्रभारी वन स्टाफ सेंटर अयोध्या, ओम प्रकाश उपनिरीक्षक,नेहा इशारार महिला उपनिरीक्षक,परमात्मा राम आरक्षी आदि लोग मौजूद रहे।1
- भारतीय क्रिकेट टीम टी 20 विश्व कप फ़ाइनल भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनो से हरा कर तीसरी बार खिताब जीत हासिल हुई,,, भारतीय क्रिकेटटीम ने भारत वर्ष के 140 करोड़ वाशियो को खुश कर दिया यह टी 20 विश्व कप फ़ाइनल भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनो से हरा कर तीसरी बार खिताब अपने नाम भारतीय क्रिकेट टीम ने किए हैं टी20 टीम को आज सुबह टाइम्स टीम के तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।।।।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- सूरत आज आम आदमी पार्टी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की धमाके दार एंट्री1
- श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन 19 मार्च से गोविन्द देव गिरि जी महाराज के मुखारविंद से अयोध्या ग्राम सभा सरायरासी में 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक भव्य श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला पंचायत अध्यक्षा रोली सिंह की ओर से किया जा रहा है। श्री राम कथा महोत्सव में परम पूज्य श्री गोविन्द देव गिरि जी महाराज, कोषाध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। वे प्रतिदिन सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक श्री राम कथा का वाचन करेंगे। आयोजन का शुभारंभ चैत्र प्रतिपदा से होगा। जिला पंचायत अध्यक्षा रोली सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राम कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को लेकर ग्राम सभा सरायरासी सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।1